411 REFERENCE · Wikipedia
स्वतंत्र पार्टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वराज पार्टी से भ्रमित न हों।
thumb|250px|right|स्वतंत्र पार्टी का ध्वज
स्वतन्त्र पार्टी, भारत का एक राजनैतिक दल था जिसकी स्थापना चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अगस्त, १९५९ में की थी। इस दल ने जवाहरलाल नेहरू की समाजवादी नीति का विरोध किया और तथाकथित "लाइसेंस-परमिट राज" को समाप्त कर मुक्त अर्थव्यवस्था की वकालत की। भारत की उस समय की स्थिति ऐसी थी कि दुर्भाग्य से इसे जमींदारों और उद्योगपतियों की हितैषी पार्टी माना गया।
स्वतन्त्र पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अच्छी सफलता प्राप्त की थी लेकिन १९७४ में पीलू मोदी की अध्यक्षता वाली इस पार्टी के भारतीय लोकदल में विलय के साथ इसका अस्तित्व समाप्त हो गया।
इस पार्टी का नेतृत्व सी. राजगोपालाचारी, के.एम. मुंशी, एन.जी. रंगा और मीनू मसानी जैसे पुराने कांग्रेस नेता कर रहे थे । यह पार्टी आर्थिक मामलों पर अपनी खास किस्म की पक्षधरता के कारण दूसरी पार्टियों से अलग थी। स्वतन्त्र पार्टी चाहती थी कि सरकार अर्थव्यवस्था में कम से कमतर हस्तक्षेप करे। इसका मानना था कि समृद्धि सिर्फ व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के जरिए आ सकती हैं।
वर्ष चुनाव मत लोकप्रियता प्रदेश 1962 1962 के भारतीय आम चुनाव7.9 % 18 494 Swatantra Party http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1962/Vol_I_LS_62.pdf Statistical Report On General Elections, 1962 To The Third Lok Sabha Election Commission of India 30 April 2014 https://web.archive.org/web/20140718185518/http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/LS_1962/Vol_I_LS_62.pdf 18 July 2014 1967 1967 के भारतीय आम चुनाव8.7 % 44 520 Swatantra Party 1971 1971 के भारतीय आम चुनाव3.1 % 8 518 Swatantra Party
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
C. Rajagopalachari : Save freedom. Why Swatantra, 1960
Minoo Masani: To provide A Democratic Alternative. Why Swatantra, 1960
K.M. Munshi: To Restore Fundamental Rights. Why Swatantra, 1960
N.G. Ranga: To Preserve Family Economy. Why Swatantra, 1960
A number of links at sabhlokcity.com
Rediff On The NeT: Rajmohan Gandhi on C Rajagopalachari and the birth of the Swatantra Party
Revive the Swatantra Party
Minoo Masani And The Swatantra Party
श्रेणी:राजनीति