411 REFERENCE · Wikipedia
हम किसी से कम नहीं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
1977 की फ़िल्म 2002 की फ़िल्म हम किसी से कम नहीं (2002 फ़िल्म)
हम किसी से कम नहीं हम किसी से कम नहीं.jpg हम किसी से कम नहीं का पोस्टर नासिर हुसैन नासिर हुसैन सचिन भौमिक आर॰ डी॰ बर्मन 25 अगस्त, 1977 मिनट भारत हिन्दी
हम किसी से कम नहीं 1977 में बनी हिन्दी भाषा की संगीतमय फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन नासिर हुसैन ने किया। यह फिल्म "सुपर हिट" रही थी और अब ज्यादातर आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा इसके संगीतबद्ध गीतों के लिए याद की जाती है। फिल्म में तारिक खान, ऋषि कपूर, काजल किरन, अमजद ख़ान, जीनत अमान, ओम शिवपुरी, जलाल आगा और टॉम ऑल्टर किरदार निभाते हैं।
संक्षेप
कहानी एक अमीर आदमी के साथ शुरू होती है जो अफ्रीका में अपनी पूरी संपत्ति बेच रहा है और उसे हीरे में परिवर्तित कर रहा है। वह उन्हें बेल्ट में ले जाता है। उसे वाशरूम में दिल का दौरा पड़ता है और वह अपने बेटे राजेश (ऋषि कपूर) को हीरे देने के लिए एक यात्री से अनुरोध करता है।
उस आदमी का गुंडों द्वारा पीछा किया जाता है जो हीरे के पीछे होते हैं। वह उन्हें एक साइकिल के टूलबॉक्स में छुपाता है। साइकिल संजय कुमार (तारिक खान) की होती है, जो इस बात से अनजान हैं कि उसके साइकिल बॉक्स में 25 करोड़ रुपए के हीरे छिपे हुए हैं। सौदागर सिंह (अमजद ख़ान) हीरे के पीछे है। वह और उसका साथी रणबीर कुमार दाना राजेश को एक झूठी कहानी बताते हुए फँसाते हैं।
उसके बाद पूरी साजिश आगे बढ़ती है। राजेश ने मनजीत कुमार दाना के रूप में नाटक करके काजल (काजल किरन) से प्यार किया, जो अपने बचपन के दोस्त संजय से प्यार करती है। दोनों के बीच बैठकों की एक श्रृंखला होती है। कुछ साल पहले जब बिना माँ की काजल के पिता किशोरीलाल गहरे वित्तीय संकट में थे, संजय के पिता ने उन्हें आश्रय दिया था। वो अब बेहद समृद्ध हो गए हैं। अब वह संजय और काजोल का विवाह कराने का वादा भूल गए हैं।
मुख्य कलाकार
तारिक खान - संजय कुमार
काजल किरन - काजल
ऋषि कपूर - राजेश / 'नकली' मनजीत कुमार दाना
अमजद ख़ान - सौदागर सिंह
जीनत अमान - सुनीता केवलचंद
ओम शिवपुरी - राम कुमार
मुराद - राजेश के पिता
टॉम ऑल्टर - जैक
अजीत - सुनीता के पिता
संजीव कुमार - विशेष उपस्थिति
कमल कपूर - किशोरीलाल
संगीत
इस फिल्म के गीत "क्या हुआ तेरा वादा" के लिये मोहम्मद रफी को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला था।मोहनानंद झा भारत के महान संगीतज्ञ 2012 प्रभात प्रकाशन दिल्ली 9789380183428 203 संस्करण 1 यह उनका पहला और अंतिम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार है। गीत "बचना ऐ हसीनो" को 2008 की फ़िल्म बचना ऐ हसीनो में शीर्षक के रूप में प्रयोग किया गया जिसमें इसका रीमिक्स संस्करण भी शामिल था।
गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन मजरुह सुल्तानपुरी तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है आर॰ डी॰ बर्मन 1:36 दिल क्या महफिल है किशोर कुमार 1:49 ऐ दिल क्या महफिल है किशोर कुमार 2:42 हम किसी से कम नहीं मोहम्मद रफी, आशा भोंसले 4:50 चाँद मेरा दिल चाँदनी हो तुम मोहम्मद रफी 2:57 मिल गया हमको साथी मिल गया आशा भोंसले, किशोर कुमार 3:52 क्या हुआ तेरा वादा मोहम्मद रफी, सुषमा श्रेष्ठ 4:22 हमको है यारा तेरी यारी किशोर कुमार, आशा भोंसले 4:29 बचना ऐ हसीनो लो मैं आ गया किशोर कुमार 6:24 ये लड़का हाय अल्लाह कैसा है दीवाना आशा भोंसले, मोहम्मद रफी 5:29
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="6"|1978
| मोहम्मद रफी ("क्या हुआ तेरा वादा")
| राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|-
| मोहम्मद रफी ("क्या हुआ तेरा वादा")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|-
| मुनीर खान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार
|
|-
| आर॰ डी॰ बर्मन
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| सुषमा श्रेष्ठ
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार
|
|-
| तारिक खान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0053706 हम किसी से कम नहीं
श्रेणी:1977 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में