411 REFERENCE · Wikipedia
रफायल मेल्डोला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रफायल मेल्डोला Raphael Meldola by Solomon Joseph Solomon.jpg जोसेफ सोलोमोन द्वारा चित्रित रफायल मेल्डोला का चित्रNational Portrait Gallery, London 1849 7 19 y 1915 11 16 1849 7 19 y ब्रितानी रसायन विज्ञान लंदन विश्वविद्यालय रॉयल कॉलेज ऑफ़ कैमेस्ट्री दवी मेडल (1913)
रफायल मेल्डोला (19 जुलाई 1849 – 16 नवम्बर 1915) ब्रितानी रसायनशासत्री और कीटविज्ञानी थे। वो लंदन विश्वविद्यालय में सन् 1912–15 में कार्बनिक रसायन के प्रोफेसर रहे।
जीवन
लंदन के इस्लिंगटन में जन्मे और वो धर्मशास्त्री राफेल मेल्डोला (1754-1828) के वंशज थे और सन् 1804 में लंदन में स्पेनिश और पुर्तगाली यहूदियों के कार्यवाहक मंत्री थे। मेल्डोला, सैमुअल मेल्डोला के इकलौते पुत्र थे; उन्होंने (सन् 1886 में) लंदन के मौरिस डेविस की बेटी एला फ्रेडेरिका से विवाह किया। उन्होंने लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ़ केमिस्ट्री से रसायन विज्ञान की शिक्षा प्राप्त की। रॉयल सोसाइटी संग्रह में सोलोमन जोसेफ सोलोमन द्वारा मेल्डोला का एक चित्र (कैनवास पर तैलचित्र) है; मौल एंड फॉक्स द्वारा निर्मित एक विज़िटिंग कार्ड आकार का चित्र भी है।
कैरियर
मेल्डोला ने जॉन स्टेनहाउस (FRS 1848) की निजी प्रयोगशाला में काम किया। उन्हें रॉयल कॉलेज ऑफ़ साइंस (1872) में लेक्चरर नियुक्त किया गया और स्पेक्ट्रोस्कोपी में नॉर्मन लॉकर की सहायता की। मेल्डोला निकोबार द्वीप समूह (1875) में ब्रिटिश एक्लिप्स अभियान के प्रभारी थे और फ़िन्सबरी के टेक्निकल कॉलेज (1885) में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर थे।Raphael Meldola - National Portrait Gallery https://www.npg.org.uk/collections/search/person/mp03049/raphael-meldola 2021-08-31 www.npg.org.uk वे एक कीटविज्ञानी और प्राकृतिक इतिहासकार भी थे।
मेल्डोलाज ब्लू
उन्होंने मेल्डोलज ब्लू नाम रंजक की खोज की थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
36238 Raphael Meldola
श्रेणी:1849 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९१५ में निधन