411 REFERENCE · Wikipedia
छवि राजावत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छवि राजावतChhavi Rajawat Chhavi Rajawat at the World Economic Forum on India 2012.jpg भारत, 2012 में विश्व आर्थिक मंच पर छवि रजावत yes 1980 जयपुर, राजस्थान भारतीय ग्राम पंचायत, सोडा, टोंक जिला, राजस्थान ऋषि वैली स्कूल, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर, लेडी श्रीराम कॉलेज-दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माडर्न मैनेजमेंट-पुणे, पूर्व सरपंच हिन्दू
छवि राजावत (जन्म: 1980) जयपुर से 60 km mi दूर टोंक जिले के छोटे से गांव सोड़ा की सरपंच थीं। वे भारत की एकमात्र एमबीए सरपंच थीं।। http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/---/articleshow/7800620.cms यह सुपर मॉडल नहीं, भारतीय सरपंच है नवभारत टाईम्स 28 मार्च 2011 27 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029200213/http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/---/articleshow/7800620.cms 29 अक्तूबर 2013 live
वे नवंबर 2013 में स्थापित भारतीय महिला बैंक की एक निदेशक (डायरेक्टर) भी हैं। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/indias-first-women-only-bank-providing-high-interst-rate-on-saving-account/articleshow/26058896.cms पहला भारतीय महिला बैंक: 'सेविंग पर देगें ज्यादा ब्याज' नवभारत टाईम्स 20 नवम्बर 2013 22 नवम्बर 2013
करियर
पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माडर्न मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल करने वाली छवि कई नामी कारपोरेट कंपनियों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने चकाचौंध भरी जिंदगी का साथ छोड़ गांव की मिट्टी से जुड़ने का फैसला किया। इसके लिए सरपंच का चुनाव लड़ने का फैसला किया। 4 फ़रवरी 2011 को छवि ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को रिकॉर्ड 1200 मतों से हराकर सरपंच चुनाव में जीत दर्ज की। चुनाव जीतने के बाद छवि ने कहा कि ‘मैं गांव में सेवा करने के उद्देश्य से आई हूं।’ वह अपने गांव में वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम चला रही हैं। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत चलाए जा रही सभी योजनाओं पर पैनी नजर रखती हैं और सक्रिय कदम उठाती हैं। अभी हाल में ही यूएनओ की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में छवि ने शिरकत की थी और गांव की तरक्की का खाका पेश किया था।http://www.livehindustan.com/news/edu/news/article1-story-269-269-174603.html लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम: छवि रजावत (लेडी श्रीराम कॉलेज) 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029194944/http://www.livehindustan.com/news/edu/news/article1-story-269-269-174603.html 29 अक्तूबर 2013 dead LSR Grad quits job to be Sarpanch http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/5655761.cms News Daily द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 2010-03-08 2013-10-26 https://web.archive.org/web/20100413061116/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/5655761.cms 13 अप्रैल 2010 live
नवंबर 2013 में नवस्थापित भारतीय महिला बैंक के निदेशक मंडल में उनकी नियुक्ति की गई।
प्रारंभिक जीवन
छवि रजावत का जन्म राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ, किन्तु वे राजस्थान केटोंक जिला अंतर्गत मालपुरा तहसील के एक छोटे से गाँव सोडा की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ऋषि वैली स्कूल (आंध्र प्रदेश) और मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल,अजमेर में हुई। तत्पश्चात उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक किया और पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माडर्न मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की।
व्यक्तिगत जीवन
छवि रजावत अपने गाँव सोडा और जयपुर में बराबर माता -पिता के साथ समय बिताती हैं। वह किसानों के बच्चों के साथ खेलती हुई बड़ी हुई हैं। वह ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने के लिए उनके साथ प्रतिदिन घंटों समय बिताती हैं। सरपंच बनने के पीछे उनकी भावना अपने गांव के लिए काम करने की रही है। छवि कहती है कि "मेरे दादाजी ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह लगातार तीन बार सोडा से सरपंच चुने गए थे और उनकी इच्छा थी कि मैं भी उनके पदचिह्नें पर चलूं।" छवि का कहना कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है और वह केवल अपने गांव के लोगों की मदद करना चाहती हैं। बेंगलुरू के ऋषि वेली और दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज की पूर्व छात्रा छवि ने पुणे से व्यवसाय प्रबंधन की डिग्री हासिल की है लेकिन इसके बाद भी उन्हें शहरों की तेज जिंदगी की यादें नहीं सतातीं।http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/34514/2/0 देशबंधु: सरपंच बनी 'छवि' को राजनीति से है परहेज 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131029201722/http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/34514/2/0 29 अक्तूबर 2013 live
उपलब्धि
वर्ष-2011 में छवि ने संयुक्त राष्ट्र संघ में आयोजित 11 वें इन्फो पॉवर्टी विश्व सम्मेलन में दुनिया भर से मंत्रियों और राजदूतों को संबोधित किया।Indian Sarpanch dazzles at UN Meet http://www.mumbaimirror.com/articleshow/16113215.cms News Daily Mumbai Mirror 2011-03-28 2013-10-26 https://web.archive.org/web/20131029203941/http://www.mumbaimirror.com/articleshow/16113215.cms 29 अक्तूबर 2013 dead
मई -2011 में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने नई दिल्ली में प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में छवि को सम्मानित किया। इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री पवन बंसल भी उपस्थित थे।Former President APJ Abdul Kalam honours Chhavi Rajawat http://photogallery.outlookindia.com/default.aspx?pt=3&ptv=0&pyr=0&date=5/11/2011&photono=34&pn=1&pgid=40111 Outlook 2011-05-11 2013-10-26 https://web.archive.org/web/20131029211550/http://photogallery.outlookindia.com/default.aspx?pt=3&ptv=0&pyr=0&date=5%2F11%2F2011&photono=34&pn=1&pgid=40111 29 अक्तूबर 2013 dead
भारतीय युवा नेत्री का खिताब : देश को दिशा देने वाले आठ भारतीय युवा नेताओं में से एक होने का गौरव।Young Indian Leader http://ibnlive.in.com/youngindian/winners.html IBNLive 2010 26 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131207163852/http://ibnlive.in.com/youngindian/winners.html 7 दिसंबर 2013 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सोडा इंडिया आधिकारिक वेबसाईट
श्रेणी:1980 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ
श्रेणी:जयपुर के लोग
श्रेणी:राजस्थान के लोग