411 REFERENCE · Wikipedia
ओल्ड टाउन (लवीव)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओल्ड सिटी Старе місто Львова Lwów - Widok z wieży ratuszowej 01.jpg टाउन हॉल का दृश्य: सामने मार्केट स्क्वायर है, बाईं ओर पीछे डोमिनिकी चर्च है और दाईं ओर डोरमिशन चर्च का समूह है। ल्वीव ओब्लास्ट हालित्सकइय डिस्ट्रिक्ट ल्वीव यूक्रेन 49 50 30 N 24 01 55 E inline,title राष्ट्रीय ऐतिहासिक-वास्तुशिल्प रिज़र्व राष्ट्रीय रिज़र्व लवीव
ii, v
865
1998
2023
yes
ल्वीव ओल्ड टाउन (यूक्रेनी: Старе Місто Львова; पोलिश: Stare Miasto we Lwowie) यूक्रेन के ल्वीव ओब्लास्ट (प्रांत) के ल्वीव नगर में स्थित एक ऐतिहासिक केंद्र है।
ल्वीव पश्चिमी यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर है और इसका 'ओल्ड टाउन' मध्यकालीन स्थापत्य कला, बहुसांस्कृतिक धरोहर तथा अपने जीवंत इतिहास के लिए जाना जाता है।
यूनेस्को
यूनेस्को ने सन् 1998 में ल्वीव के 300 एकड़ में फैले ओल्ड टाउन के इस ऐतिहासिक केंद्र को "विश्व धरोहर" घोषित किया था। 5 दिसंबर 1998 को, क्योटो (जापान) में विश्व धरोहर समिति के 22वें सत्र के दौरान, ल्वीव को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया।World Heritage Committee: Report of 22nd Session Kyoto 1998 https://whc.unesco.org/archive/repcom98.htm#865 यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन 17 अगस्त 2026 en विश्व धरोहर समिति: क्योटो 1998 में हुए 22वें सत्र की रिपोर्टCentre UNESCO World Heritage Ukraine - UNESCO World Heritage Convention https://whc.unesco.org/en/statesparties/ua UNESCO World Heritage Centre 16 अगस्त 2026 en यूक्रेन - यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन
विशेष स्थल
ओल्ड टाउन में लगभग 2007 ऐतिहासिक स्थल हैं। इनमें से 214 स्थलों को राष्ट्रीय महत्व दिया गया।
'रिनोक स्क्वायर' इस शहर का मुख्य केंद्र है। यह ओल्ड टाउन का हृदय भी माना जाता है। यह 14वीं शताब्दी के चौकोर डिजाइन और पुनर्जागरण शैली की इमारतों से घिरा हुआ है। इसके चारों ओर रंग-बिरंगे प्राचीन शैली के घर और ओल्ड सिटी हॉल है। यहाँ विद्यमान कैफ़े, ओपेरा हाउस और ऐतिहासिक चर्च के कारण यह शहर और अधिक खूबसूरत लगता है।
ओल्ड टाउन में ही 14वीं शताब्दी की एक प्राचीन इमारत 'आर्मेनियन कैथेड्रल' (आर्मीनियाई कैथेड्रल) है। यह पूर्वी और पश्चिमी वास्तुकला का एक संगम मानी जाती है। अपनी शानदार नक्काशी, जीवंत भित्ति चित्रों (mural paintings) और शांत प्रांगण के कारण यह पर्यटकों को आकर्षित करती है।
चित्रदीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
uk NANU के इतिहास संस्थान की वेबसाइट पर विवरण
लवीव के मेयर सादोवी चाहते हैं कि अभयारण्य को बंद कर दिया जाए
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल