Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल बेचारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल बेचारा दिल बेचारा पोस्टर.jpg रिलीज़ पोस्टर मुकेश छाबरा शशांक खेतानसुप्रोतिम सेनगुप्ता The Fault in Our Stars John Green सुशांत सिंह राजपूतसंजना संघीसैफ अली खान ए. आर. रहमान सत्यजीत पांडे दीपा भाटिया फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ डिज़्नी+ हॉटस्टार yes 2020 07 24 https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-sushant-singh-rajput-last-film-dil-bechara-to-release-on-disney-plus-hotstar-on-24th-july-directed-by-mukesh-chhabra-20435150.html Dil Bechara: डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म, भावुक हुए निर्देशक मुकेश छाबड़ा दैनिक जागरण 26 June 2020 10 July 2020 https://web.archive.org/web/20200627105837/https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-sushant-singh-rajput-last-film-dil-bechara-to-release-on-disney-plus-hotstar-on-24th-july-directed-by-mukesh-chhabra-20435150.html 27 जून 2020 live 101 मिनट भारत हिन्दी दिल बेचारा एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन मुकेश छाबरा ने किया है। जॉन ग्रीन के २०१२ के उपन्यास द फॉल्ट इन ऑउर स्टार्स पर आधारित यह फिल्म, इसके मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है, जिनका निधन १४ जून २०२० को, इस फ़िल्म के रिलीज़ के पहले ही हो गया था। प्रोडक्शन में देरी और फिर भारत में COVID-19 महामारी के कारण फिल्म की रिलीज़ को कई बार टाल दिया गया। यह 24 जुलाई 2020 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई है। कथानक किज़्ज़ी बासु थाइरोइड कैंसर से पीड़ित है। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात एमानुएल राजकुमार जूनियर उर्फ़ मैनी से होती है जिसे बोन कैंसर हो चुका होता है और फिलहाल सुधार की स्थिति में है। किज़्ज़ी शुरुआत में उससे दूरी बनाती है पर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। वहीं किज़्ज़ी की हालत बिगड़ने पर वह और मैनी उसकी आखरी इच्छा पूरी करने पेरिस जाते हैं। कलाकार सुशांत सिंह राजपूत - एमैनुएल राजकुमार जूनियर उर्फ़ मैनी संजना सांघी - किज्ज़ी बासु सैफ अली खान - अभिमन्यु वीर स्वास्तिका मुखर्जी - किज्ज़ी की मां सास्वत चटर्जी - किज़्ज़ी के पिता साहिल वैद - जेपी मिलिंद गुनाजी जावेद जाफ़री निर्माण फिल्म को अक्टूबर 2017 में घोषित किया था। फिल्म को शुरुआत में किज़्ज़ी और मैनी नाम दिया गया, पर फरवरी 2019 में, फिल्म के एक गीत से प्रेरित होकर इसे बदलकर दिल बेचारा कर दिया गया। फिल्म की शूटिंग 9 जुलाई 2018 को जमशेदपुर, झारखण्ड में शुरू हुई। इसके कुछ हिस्से पेरिस में भी फिल्माए गए। संगीत फ़िल्म के सभी गीत ए. आर. रहमान द्वारा संगीतबद्ध हैं तथा इसके गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फ़िल्म का शीर्षक गीत ए.आर. रहमान द्वारा गाया गया है। फ़िल्म के संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक के पास हैं। संगीत एल्बम को 10 जुलाई को रिलीज़ किया गया। गायक गीतों की सूची 31:56 दिल बेचारा ए. आर. रहमान 2:43 तारे गिन मोहित चौहान, श्रेया घोषाल 4:17 खुलके जीने का अरिजीत सिंह, शाशा तिरुपति 4:06 मसखरी सुनिधि चौहान, हृदय गट्टाणी 3:15 फ्रेंडजोन ए.आर. रहमान 3:06 मैं तुम्हारा जोनिथा गाँधी, हृदय गट्टाणी 4:18 अफ्रीदा सना मूसा, राजकुमारी 3:21 मेरा नाम किज्जी आदित्य नारायण, पूर्वी कौतिश 4:04 द होराइजन ऑफ सौडेड - 2:46 रिलीज़ फ़िल्म का ट्रेलर फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा 6 जुलाई 2020 को रिलीज़ किया गया।https://www.bbc.com/hindi/social-53310307 सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर देख भावुक हुए फ़ैन्स: सोशल बीबीसी हिन्दी 6 जुलाई 2020 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 8110330 दिल बेचारा बॉलीवुड हँगामा पर श्रेणी:2020 में बनी हिन्दी फ़िल्म