Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दीदी तेरा देवर दीवाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

"दीदी तेरा देवर दीवाना" १९९४ की हिन्दी फ़िल्म हम आपके हैं कौन में लता मंगेशकर और एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम का गाया हुआ गीत हैं। इस गीत को रामलक्ष्मण द्वारा संगीत दिया गया हैं और गीत देव कोहली ने लिखा है। हम आपके हैं कौन सूरज बड़जात्या द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म थी जो राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनी थी। गीत में मुख्यतः फ़िल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित और सलमान खान गोद भराई के समारोह में नृत्य करते दिखते हैं। गीत के प्रदर्शन के बाद उसे खूब लोकप्रियता हासिल हुई और मंगेशकर को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। एना सिंह द्वारा तैयार की गई और दीक्षित द्वारा पहनी गई चमकीले बैंगनी रंग की साटन साड़ी और बैकलेस (खिड़की) ब्लाउज बाज़ार में फ़ैशन का रुझान बनी और खूब बिकी। दीक्षित के नृत्य और पूरे गीत में दिखने वाले उनके रूप को अच्छी समीक्षा मिली। चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने ये गीत देखकर दीक्षित को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर दीक्षित से प्रेरित चित्रों की एक श्रृंखला को पर काम किया। चलचित्र इस एक गीत में फ़िल्म के अधिकांश पात्र एक ही समय में दिखाई देते हैं। इसका कारण यह है कि ये गीत एक समारोह में हुई घटनाओं को दिखाता है। पूजा (रेणुका शहाणे) की गोद भराई पर उपस्थित लोगों का मनोरंजन करने के लिए उनकी बहन निशा (माधुरी दीक्षित) और उनके पति की चचेरी बहन रिटा (साहिला चड्ढा) एक हास्यपूर्ण प्रहसन की व्यवस्था करते हैं। निशा को एक गर्भवती महिला के रूप में पेश किया जाता है, जिसमें वो पेट को तकिया लगाए है और रिटा एक जवान आदमी के भेस में देखती है, जो प्रेम (सलमान खान) से मिलता जुलता है। प्रेम फ़िल्म में पूजा का देवर हैं। पुरे गीत के दौरान निशा हर किसी को बताती है कि प्रेम कैसा दीवाना हैं और हमेशा लड़कियों को लुभाने की कोशिश करता हैं। नकली प्रेम, अर्थात रिटा, हमेशा सभी महिलाओं को, विशेष रूप से निशा को, तंग करने की कोशिश करती है। वह गुलेल के निशाने से निशा के नितंब पर गेंदे का फूल मारती है। बाद में, सभी मौजूद महिलाओं द्वारा नकली प्रेम की पीटाई होती हैं। असली प्रेम, जो गुप्त रूप से ये प्रहसन देख रहा था, सामने आता है और फिर से निशा के नितंब पर गेंदे का फूल मारता हैं। इसके बाद, प्रेम छज्जे से कूदता है और झूमर पर लटक जाता है। उसकी नकल करने पर पकड़ने जानी वाली निशा और रिटा भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन सबको चकित करते हुए प्रेम निशा के प्रति अपने व्यवहार के लिए क्षमा मांगता हैं। गीत के अंत में प्रेम जनाना कपडों में एक गर्भवती महिला के भेस में दिखते हैं। इस चलचित्र में महिला नृतकियों का बड़ा समूह पृष्ठभूमि में समन्वयन में नृत्य करता दिखता है। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में से बिन्दू, हिमानी शिवपुरी, प्रिया अरुण, और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी दिखई देते हैं। निर्माण देव कोहली द्वारा लिखित, यह गीत रामलक्ष्मण द्वारा रचित है और लता मंगेशकर और एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम द्वारा प्रस्तुत किया गया हैं। हम आपके हैं कौन सूरज बड़जात्या की दूसरी फ़िल्म थी। https://books.google.com/books?id=zd9g09JZxLwC&pg=PA57 Bollywood: Sociology Goes To the Movies राजिंदर कुमार दुधरा सेज २००६ 0761934618 ५७ बॉलीवुड: फ़िल्मोमें समाजशास्त्री अंग्रेज़ी 2 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084944/https://books.google.com/books?id=zd9g09JZxLwC&pg=PA57 12 फ़रवरी 2018 live उनकी पहली फ़िल्म मैंने प्यार किया में भी कोहली, रामलक्ष्मण, मंगेशकर और बालासुब्रमण्यम शामिल थे। https://books.google.com/books?id=gt1kAAAAMAAJ&q=Raam+Laxman+hum+aapke&dq=Raam+Laxman+hum+aapke Indian cinema: ebbs and tides के॰ नरेश कुमार हर-आनंद पब्लिकेशन १९९५ १६३ भारतीय सिनेमा: ज्वार और भाटा अंग्रेज़ी 2 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084944/https://books.google.com/books?id=gt1kAAAAMAAJ&q=Raam+Laxman+hum+aapke&dq=Raam+Laxman+hum+aapke 12 फ़रवरी 2018 live रामलक्ष्मण को पहले दादा कोंडके की मराठी फिल्मों के साथ अपने सहयोग के लिए जाना जाता था। https://books.google.com/books?id=IpTXAwAAQBAJ&pg=PA10 Movie Magic किरण कुमार पार्टरिज प्रकाशन २०१४ 1482822342 १० फ़िल्मी जादू अंग्रेज़ी 2 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084945/https://books.google.com/books?id=IpTXAwAAQBAJ&pg=PA10 12 फ़रवरी 2018 live फ़िल्म के कथानक का समापन होते वक्त रामलक्ष्मण और बड़जात्या के करीबन ५० सत्र हुए जिसमे फ़िल्म के संगीत को अंतिम रूप दिया गया। सभी गाने की रिकॉर्डिंग में लगभग ३ महीने का समय लगा।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news/Salman-Khan-Madhuri-Dixit-starrer-Hum-Aapke-Hain-kaun/articleshow/30984692.cms? Didi Tera Devar Deewana- A song for every season टाइम्स ऑफ इंडिया २५ फरवरी २०१५ ५ सितंबर २०१५ भट्टाचार्य, रोशमिला दीदी तेरा देवर दीवाना- हर मौसम का एक गीत अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20150721151514/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news/Salman-Khan-Madhuri-Dixit-starrer-Hum-Aapke-Hain-kaun/articleshow/30984692.cms 21 जुलाई 2015 live http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-cinemaplus/twenty-years-on/article6299518.ece?ref=sliderNews Twenty years on… द हिन्दू १० अगस्त २०१४ २२ अगस्त २०१४ बीस साल बाद ... अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20180212084944/http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-cinemaplus/twenty-years-on/article6299518.ece?ref=sliderNews 12 फ़रवरी 2018 live द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, "दीदी तेरा देवर दीवाना" उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के गीत "सारे नबियों" से प्रेरित हैं।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-09-16/news-interviews/28250635_1_song-munni-badnaam-munni-badnaam-hui Folk inspiration for Munni Badnaam कामरा, दीक्षा द टाइम्स ऑफ इंडिया २२ अगस्त २०१४ १६ सितंबर २०१० मुनी बदनम कि लोक प्रेरणा अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20131202224534/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-09-16/news-interviews/28250635_1_song-munni-badnaam-munni-badnaam-hui 2 दिसंबर 2013 live जब हम आपके हैं कौन पाकिस्तान में जारी की गई थी, इस गीत से "हाय राम" शब्द निकाले गए थे। http://www.outlookindia.com/article/Hes-A-Great-Artiste-Pity-Hes-From-Pakistan/205507 'He's A Great Artiste, Pity He's From Pakistan' आउटलूक ११ मई १९९८ मेनेजेस, सायरा 11 August 2014 https://web.archive.org/web/20150930005936/http://www.outlookindia.com/article/hes-a-great-artiste-pity-hes-from-pakistan/205507 30 September 2015 'वह एक महान कलाकार हैं, पर दया आती है कि वो पाकिस्तान से हैं' अंग्रेज़ी इस फिल्म ने १९९० के दशक में बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्मों की शुरुआत की और भारतीय अभिजात वर्ग के परिवार की कहानी सुनाई। हम आपके हैं कौन के सेट में समकालीन रचना को मिश्रित किया है, साथ हि हिंदू प्रतिमा-विद्या को राजसी वास्तुकला के साथ संतृप्त किया हैं। "दीदी तेरा देवर दीवाना" के चलचित्र को सेट की भव्यता दिखाने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताया गया है। जिस अंक में प्रेम को एक झूमर से लटकते दिखाया है, वह कमरा पारंपरिक वेशभूषा वाली महिलाओं से भरा नजारा दिखाता है। विभिन्न दृष्टिकोणों को चित्रित करने के लिए, ट्रैकिंग शॉट और विभिन्न कैमरा एंगल का उपयोग किया गया है।https://books.google.com/books?id=xenNBrRKOGoC&pg=PA124 Bombay Cinema: An Archive of the City रंजनी मजूमदार मिनेसोटा विश्वविद्यालय प्रेस 1452913021 १२२-१२६ बंबई सिनेमा: एक शहर का पुरालेख अंग्रेज़ी 2 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084944/https://books.google.com/books?id=xenNBrRKOGoC&pg=PA124 12 फ़रवरी 2018 live परिणाम thumb|right|"दीदी तेरा देवर दीवाना" के लिये लता मंगेशकर को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार पेश किया गया था। गाने के प्रदर्शन के बाद इसे खूब लोकप्रियता हासिल हुई और ११.७ करोड़ रुपये की बिक्री हुई। फ़िल्म के प्रदर्शन से पहले यह गीत फिलिप्स टॉप १०, बीपीएल ओए और सुपरहिट मुकाबला जैसे काउंट डाउन कार्यक्रमोमें ऊपरी पायदान पे पहुंचा। इसके अलावा, संगीत उत्पादक एच.एम.वी. ने ३० लाख से अधिक टेप बेच दिए। http://indiatoday.intoday.in/story/bollywood-hinges-on-hindi-film-music-industry-fans-soak-up-wacky-new-sounds/1/294401.html Music mania – Bollywood hinges on Hindi film music industry, fans soak up wacky new sounds अनुपमा चन्द्रा इण्डिया टुडे ३१ अक्टूबर १९९४ ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150930020623/http://indiatoday.intoday.in/story/bollywood-hinges-on-hindi-film-music-industry-fans-soak-up-wacky-new-sounds/1/294401.html 30 September 2015 संगीत उन्माद - बॉलीवुड हिंदी फिल्म संगीत उद्योग पर टिकी हुई है, प्रशंसक निराली नई आवाज़ें अपनाते हैं अंग्रेज़ी १९४० के दशक में एक गायक के रूप में लता मंगेशकर ने प्रवेश किया था और १९९० के दशक में वे केवल चयनित गीतों को गाती थी।https://books.google.com/books?id=0M8ySqD5-HsC&pg=PA176 Wanted Cultured Ladies Only!: Female Stardom and Cinema in India, 1930s-1950s इलिनॉय विश्वविद्यालय प्रेस मजूमदार, निपा २००९ १७६ 9780252034329 केवल सुसंस्कृत महिलाएं चाहिए!: १९३०-१९५० के दशक में भारत में महिला कलाकार और सिनेमा अंग्रेज़ी 8 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084944/https://books.google.com/books?id=0M8ySqD5-HsC&pg=PA176 12 फ़रवरी 2018 live लेकिन हम आपके हैं कौन के लिये उन्होंने दस से अधिक गीत गाये। https://books.google.com/books?id=--fZAAAAMAAJ&q=didi+tera+lata+mangeshkar&dq=didi+tera+lata+mangeshkar Mass Media in India प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय २००२ ३१३ भारत मे मास मिडीया अंग्रेज़ी 8 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084945/https://books.google.com/books?id=--fZAAAAMAAJ&q=didi+tera+lata+mangeshkar&dq=didi+tera+lata+mangeshkar 12 फ़रवरी 2018 live १९५९ में फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक श्रेणी की शुरुआत के बाद से मंगेशकर ने १९६९ तक सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका श्रेणी में वर्चस्व बनाए रखा, जब उन्होंने साथी गायिकाओंकों प्रोत्साहित करने के लिये नामांकित होने से मना कर दिया।https://books.google.com/books?id=TO6Fmi8FraUC&pg=RA1-PA72 Bollywood: Yesterday, Today, Tomorrow स्टार प्रकाशन Dawar, Ramesh २००६ ७२ 9781905863013 बॉलिवुड: कल, आज और कल अंग्रेज़ी 8 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180212084945/https://books.google.com/books?id=TO6Fmi8FraUC&pg=RA1-PA72 12 फ़रवरी 2018 live इस कारण सार्वजनिक मांग पर "दीदी तेरा देवर दीवाना" को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार पेश कर प्रशंसा की गई।https://books.google.com/books?id=rFW8AgAAQBAJ&pg=PT185&dq=didi+tera+lata+mangeshkar+retire 101 Hit Films of Indian Cinema डायमंड पॉकेट बुक प्राइवेट लिमिटेड रेणू सरन 9789350836538 भारतीय सिनेमा की १०१ हिट फ़िल्में अंग्रेज़ी ४२वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जय बोराडे को फिल्म में शामिल सभी गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के साथ प्रशस्ति में कहा था कि "शालीन और भावपूर्ण मोहक नृत्यकला समकालीन और भारतीय संस्कृति कि प्रथाओं को निभाने में परम्परानुकूल" होने के लिये प्रदान किया गया हैं।http://dff.nic.in/2011/42nd_nff_1995.pdf ४२वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार PDF फ़िल्म समारोह निदेशालय ८ जून २०१७ ६० १९९५ https://web.archive.org/web/20171107015003/http://dff.nic.in/2011/42nd_nff_1995.pdf 7 नवंबर 2017 live विवाद १९९५ में, ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने, जिसके पास इस गीत के ऑडियो प्रतिलिप्यधिकार थे, सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज के खिलाफ मुकदमा दायर किया। सुपर कैसेट इंडस्ट्रीजने बाजार में "हम आपके हैं कौन" नामक ऑडियो कैसेट लाए थे जिसका आवरण भी ग्रामोफोन कंपनी के आवरण समान था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ग्रामोफोन कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसे निर्देश दिया गया कि सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज अपने उत्पाद के लिए समान आवरण का उपयोग न करें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि "रिकॉर्ड मूल साउंडट्रैक से नहीं है, केवल एक वैकल्पिक संस्करण है।"https://books.google.com/books?id=ysJHn7oVq6wC&pg=PA226 Copyright Enforcement in India: Issues and Challenges सरस्वती हाउस प्राइवेट लिमिटेड २००८ 8190644599 २२६ भारत में कॉपीराइट प्रवर्तन: मुद्दे और चुनौतियां अंग्रेज़ी "the record is not from the original soundtrack, being only an alternative version." सितंबर 2021 InternetArchiveBot विरासत thumb|right|२०१२ में टेलीविजन के नृत्य केन्द्रित वास्तविक कार्यक्रम झलक दिखला जा में खान ने दीक्षित को गुलेल से गेंदे का फूल मारके इस गीत का प्रसिद्ध दृश्य पुनरधिनियमित किया। इस गीत में माधुरी दीक्षित एक चमकीले बैंगनी रंगके साटन साड़ी में दिखी और बैकलेस (खिड़की) ब्लाउज पहने थी। इस साड़ी की लागत १५ लाख रुपए थी।http://www.dawn.com/news/677988/trendsetting-fashion-a-la-bollywood Trendsetting: Fashion a la Bollywood! डॉन ३ दिसंबर २०११ ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20151017002621/http://www.dawn.com/news/677988/trendsetting-fashion-a-la-bollywood 17 October 2015 ट्रेंडसेटिंग: फैशन ए ला बॉलीवुड अंग्रेज़ी गीत के पहले फिल्म में एक दृश्य है जिसमें दीक्षित सीढ़ियों पर से उतरते आ रही है और खान उन्हे देख दंग रह जाते हैं, जिसे एक "प्रतिष्ठित दृश्य" बताया गया हैं।http://www.telegraphindia.com/1140807/jsp/t2/story_18694199.jsp#.U-nZzUq6bGi HANK@20 द टेलिग्राफ ७ अगस्त २०१४ प्रियन्का रॉय ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150929035904/http://www.telegraphindia.com/1140807/jsp/t2/story_18694199.jsp#.VoNXC2e6bcv 29 September 2015 हआहैंकौ @ २० अंग्रेज़ी एना सिंह द्वारा तैयार की गई इस साड़ी को द ट्रिब्यून और द टाइम्स ऑफ इंडिया दोनों ने "बहुचर्चित साड़ी" कहा हैं। http://www.tribuneindia.com/2002/20020323/windows/fashion.htm Making designer statements सुमोना रॉय द ट्रिब्यून २३ मार्च २००२ ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150929103412/http://www.tribuneindia.com/2002/20020323/windows/fashion.htm 29 September 2015 डिजाइनर बयान बनाना अंग्रेज़ी http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/top-10/10-Most-talked-about-sarees-in-Bollywood/photostory/30941980.cms 10 Most talked about sarees in Bollywood द टाइम्स ऑफ इंडिया ९ जून २०१७ बॉलीवुड की १० बहुचर्चित साड़ीया अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20141018195839/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/top-10/10-Most-talked-about-sarees-in-Bollywood/photostory/30941980.cms 18 अक्तूबर 2014 live यह साड़ी लोकप्रिय हो गई और इसे विश्वभर की विभिन्न दुकानों में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया, जिसकी बड़ी संख्या में बिक्री हुई। इस पोशाक को पहनने वाले गुड़ियों का भी विपणन किया गया।http://archive.indianexpress.com/news/colour-me-purple-/1025169/ Colour me purple! इंडियन एक्सप्रेस २ नवंबर २०१२ ९ जून २०१७ नमीता निवास मोहे बैंगनी रंग दें! अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160305204050/http://archive.indianexpress.com/news/colour-me-purple-/1025169/ 5 मार्च 2016 live http://indiatoday.intoday.in/gallery/bollywoods-most-iconic-costumes/8/7335.html Bollywood's most iconic outfits that became fashion trends इंडिया टुडे ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150930004940/http://indiatoday.intoday.in/gallery/bollywoods-most-iconic-costumes/8/7335.html 30 September 2015 बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिधान जो फ़ैशन के रुझान बने अंग्रेज़ीhttps://books.google.com/books?id=wv_mmculJ8kC&pg=PA177 Everybody Wants a Hit: 10 Mantras of Success in Bollywood Cinema जैको पब्लिशिंग हाउस १७७ 8179925587 डेरीक बोस २००६ ९ जून २०१७ हर कोई चाहता है हिट: बॉलीवुड सिनेमा में सफलता के १० मंत्र अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140728140024/http://books.google.com/books?id=wv_mmculJ8kC 28 जुलाई 2014 live साथ ही, शादी के मौसम में बैंगनी रंग की वेशभूषा लोकप्रिय बन गई।http://www.tribuneindia.com/2000/20001028/windows/fashion.htm Trendy trousseau द ट्रिब्यून २८ अक्टूबर २००० विमला पाटिल ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150929105954/http://www.tribuneindia.com/2000/20001028/windows/fashion.htm 29 September 2015 फैशनेबल परिधान अंग्रेज़ी बढ़ती आकर्षण के साथ, फ़िल्म के पोस्टर में बैंगनी साड़ी पहने हुए केवल दीक्षित दिखाई गई जबकि शुरू में वह खान के साथ दिखाई देती थी।https://books.google.com/books?id=yokMAQAAMAAJ&q=madhuri+dixit+saree&dq=madhuri+dixit+saree Seminar: Issues 521–532 रोमेश थापर २००३ सेमिनार: अंक ५२१-५३२ अंग्रेज़ी ९ जून २०१७ २०१२ में, हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी ने भी अपनी फ़िल्म के पोस्टर में इसी साड़ी का इस्तेमाल किया। चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने हम आपके हैं कौन में "दीदी तेरा देवर दीवाना" देखकर माधुरी दीक्षित को अपना प्रेरणास्थान दिया। उन्होंने फिल्म को ६७ बार देखा। http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/04/07/stories/2003040700080204.htm Tabu in Hussain film द हिन्दू रंजनी गोविंद ७ अप्रैल २००३ ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20030730002506/http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/04/07/stories/2003040700080204.htm 30 July 2003 हुसैन कि फिल्म में तब्बू अंग्रेज़ी गीत में दीक्षित के नृत्य के बारे में हुसैनने कबूल किया, "कमर कि वो हरकते इस दुनिया से बाहर की है। मैंने कभी ऐसी नर्तकी नहीं देखा है, और मैंने सबसे अच्छी देखी है। उनके शब्दों को शरीर की भाषा में बदल दिया गया है।" उन्होंने दीक्षित से प्रेरित चित्रों की एक श्रृंखला को चित्रित किया। विश्वामित्र के साथ माधुरी मेनका के रूप में, नंदला लाला के साथ माधुरी राधा के रूप में, विंबलडन पर टेनिस खेलती माधुरी उन चित्रों में से कुछ थे। राजा रवि वर्मा द्वारा चित्रित अप्सरा मेनका के प्रसिद्ध चित्र से दीक्षित का मेनकावाला चित्र प्रेरित था। एक अन्य चित्र में मैडिसन काउंटी के एक पुल से झुकती मेरिल स्ट्रीप के साथ दीक्षित भी दिखाई देते हैं और निचेसे क्लिंट ईस्टवुड घोड़े की पीठ पर स्वार हैं जो १९९५ कि फ़िल्म मैडीसन काउंटी के पुल पर आधारीत हैं। चित्र नौटंकी में दीक्षित बैकलेस ब्लाउज पहनके "दीदी तेरा देवर दीवाना" जैसे नृत्य करती नजर आती है, हालांकि इस बार उन्होंने नऊवारी साडी पहनी हैं। हुसैन ने माधुरी-मैकबुल क्रिएशन नामक सहयोगी कंपनी का गठन किया, और २००० में गज गामिनी फ़िल्म का निर्माण किया जिसमें दीक्षित ने शकुंतला और मोना लीज़ा जैसी कई भूमिकाएं निभाई थीं। http://indiatoday.intoday.in/story/painter-m.f.-husain-celebrates-the-myriad-moods-of-actress-madhuri-dixit/1/289669.html Painter and the showgirl ३० नवंबर १९९५ इंडिया टुडे मधू जैन ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150930022130/http://indiatoday.intoday.in/story/painter-m.f.-husain-celebrates-the-myriad-moods-of-actress-madhuri-dixit/1/289669.html 30 September 2015 चित्रकार और नर्तकी अंग्रेज़ी उन्हें विनोदपूर्वक "माधुरी फिदा हुसैन" कहा जाता था। यह गीत ४-सीडी के कलेक्टर एक्सक्लूसिव पैक ६० साल राजश्री के: ए रेट्रोस्पेक्ट में शामिल किया गया था जिसे २००६ में सा रे गा मा द्वारा जारी किया गया था।http://www.telegraphindia.com/1061229/asp/etc/story_7145548.asp Music Reviews: '60 years of Rajshri: A Retrospect' Grover, Anil द टेलीग्राफ २९ दिसंबर २००६ ९ जून २०१७ https://web.archive.org/web/20150929174027/http://www.telegraphindia.com/1061229/asp/etc/story_7145548.asp 29 September 2015 संगीत की समीक्षा: '६० साल राजश्री के: ए रेट्रोस्पेक्ट' अंग्रेज़ी २०१४ में, फ़िल्म जारी होने के बिस साल बाद भी, इस गाने को द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा "हर मौसम का एक गीत" कहा गया था। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 2V56f0xZNqw दीदी तेरा देवर दीवाना श्रेणी:गीत