411 REFERENCE · Wikipedia
उज़्बेकिस्तान के प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|400px|उज़बेकिस्तान के प्रांत - नीला रंग अरल सागर है और 1 द्वारा नामांकित लाल क्षेत्र राजधानी ताशकंत शहर है
उज़बेकिस्तान बारह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें उज़बेक भाषा में 'विलोयत' (viloyat) बुलाया जाता है। इसके अलावा उस देश में एक स्वशासित गणतंत्र (क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र) और एक स्वतन्त्र शहर (ताशकंत) है।Social Assessments for Better Development: Case Studies in Russia and Central Asia, Michael M. Cernea, Ayşe Kudat, pp. 109, World Bank Publications, 1997, ISBN 978-0-8213-3906-0, ... The Republic of Uzbekistan comprises the Republic of Karakalpakstan and 12 provinces (oblasts) as well as 124 cities and 157 rural regions ... इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें उज़बेक भाषा में तूमन (tuman) कहतें है। ध्यान दें कि यह तूमन शब्द मंगोल भाषा से लिया गया है और मध्यकालीन मंगोल साम्राज्य में यह सेना कि ईकाई हुआ करती थी। कुल मिलाकर पूरे देश में १६० तूमन हैं।
प्रांत और राजधानियाँ
उज़बेकिस्तान के 'विलोयतलर' (विलोयत का बहुवचन) और उनकी राजधानियाँ इस प्रकार हैं -
प्रांत राजधानी क्षेत्रफल(वर्ग किमी) जनसंख्या Key अन्दीझ़ान प्रान्त अन्दीझ़ान 4,200 18,99,000 2 बुख़ारा प्रान्त बुख़ारा 39,400 13,84,700 3 फ़रग़ना प्रान्त फ़रग़ना 6,800 25,97,000 4 जिज़ाख़ प्रान्त जिज़ाख़ 20,500 9,10,500 5 ख़ोरज़्म प्रान्त उरगेंच 6,300 12,00,000 13 नमन्गान प्रान्त नमन्गान 7,900 18,62,000 6 नवोई प्रान्त नवोई 110,800 7,67,500 7 क़श्क़ादरिया प्रान्त क़रशी 28,400 20,29,000 8 क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र नुकुस 160,000 12,00,000 14 समरक़न्द प्रान्त समरक़न्द 16,400 23,22,000 9 सिरदरिया प्रान्त गुलिस्तोन 5,100 6,48,100 10 सुरख़ानदरिया प्रान्त तिरमिज़ 20,800 16,76,000 11 ताशकेंत प्रान्त ताशकंत 15,300 44,50,000 12 ताशकंत शहर ताशकंत - 22,05,000 1
इन नामों में बिन्दुवाले 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़याल' और 'ख़रीद' शब्दों के 'ख़' से मिलता है। उसी तरह बिन्दुवाले 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। बिन्दुवाले 'क़' अक्षर का उच्चारण भी बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' के 'क़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
विलायत (प्रशासनिक विभाग)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त