Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सफा खुलूसी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|208x208पिक्सेल|सफा अब्दुल-अज़ीज़ खुलूसी सफा अब्दुल-अज़ीज़ खुलूसी (जन्म:1917-1995) एक इराकी इतिहासकार, उपन्यासकार, कवि, पत्रकार और प्रसारक थे। उन्हें अरबी और अंग्रेजी भाषा की संस्कृतियों के बीच मध्यस्थता करने और आधुनिक इराकी साहित्य की उनकी विद्वता के लिए जाना जाता है। अपने साहित्यिक उत्पादन के अलावा, उन्हें अब मुख्य रूप से शेक्सपियर के लेखकत्व के प्रश्न पर उनके सिद्धांतों के लिए याद किया जाता है, जिसमें यह विचार शामिल था कि शेक्सपियर् या तो एक अरब था या अरबी साहित्य से बहुत प्रभावित था। खुलूसी एक धर्मनिष्ठ मुसलमान थे। वह उन विद्वानों के समूह में से एक थे जिन्होंने नजफ में मदरसों के शैक्षणिक और धार्मिक सुधार में सहायता की थी।Yitzhak Nakash, The Shi'is of Iraq, Princeton University Press, 2003 p.262. खुलूसी को ब्रिटेन की राष्ट्रीय मुस्लिम शिक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने आस्थाओं के बीच सहयोग का समर्थन करते हुए इस्लामी शिक्षा में सुधार करने की मांग की। उन्होंने इस्लाम के भीतर सहिष्णुता की परंपराओं का भी बचाव किया। उन्होंने मुस्लिम प्रकाशनों के लिए व्यापक रूप से लिखा।Professor Safa Khulusi, Obituary, The Independent, 5 October 1995. उनकी पुस्तक 'इस्लाम अवर चॉइस (इस्लाम हमारी पसंद)' 1961 में प्रकाशित हुयी।https://archive.org/details/islam-our-choice/mode/2up islam Our Choice English शेक्सपियर में प्लेटोनिक प्रेम की अवधारणा पर अरब प्रभाव, इस्लामी समीक्षा, अक्टूबर 1966 में प्रकाशित हुयी संदर्भ श्रेणी:१९९५ में निधन श्रेणी:1917 में जन्मे लोग श्रेणी:इतिहासकार श्रेणी:उपन्यासकार श्रेणी:कवि श्रेणी:पत्रकार