411 REFERENCE · Wikipedia
जिज़ाख़ प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में जिज़ाख़ प्रान्त (लाल रंग में)
जिज़ाख़ प्रान्त या झ़िज़ाख़ प्रान्त (उज़बेक: Жиззах вилояти, झ़िज़ाख़ विलोयती; अंग्रेज़ी: Jizzax Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,५०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ९,१०,५०० थी। इसकी ८०% जनसंख्या ग्रामीण इलाक़ों में रहती है। जिज़ाख़ प्रान्त की राजधानी जिज़ाख़ शहर है। यह प्रान्त पहले सिरदरिया प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९७३ में इसे एक अलग सूबे का दर्जा दे दिया गया।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007
नाम का उच्चारण
'जिज़ाख़' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़याल' और 'ख़रीद' शब्दों के 'ख़' से मिलता है। उसी तरह 'झ़िज़ाख़' के 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से काफ़ी भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जिज़ाख़ प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान