411 REFERENCE · Wikipedia
भक्ति अनुवाद और अनुवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भक्ति आंदोलन और अनुवाद
भक्ति अनुवाद भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण सामाजिक धार्मिक आंदोलन था| जिसने मध्यकालीन भारत की धार्मिक चेतना , सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को गहराई से प्रभावित किया| इस आन्दोलन का मूल आधार ईश्वर के प्रति व्यक्तिगत प्रेम, समर्पण और भक्ति की भावना थी| भक्ति मार्ग ने धर्म को कर्मकांड , जटिल अनुष्ठानों और बाह्य आडंबरों से मुक्त करते हुए यह प्रतिपादित किया कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए सच्ची श्रद्धा और आत्मिक प्रेम ही पर्याप्त है| इसी कारण यह आंदोलन समाज के विभिन्न वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय हुआ और व्यापक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न कर सका| A History of Mediaeval India Chandra Satish Orient Block Swan 2007
भक्ति आंदोलन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयाम अनुवाद था| यहां अनुवाद को केवल भाषाई परिवर्तन के रूप में नहीं देखा जा सकता , बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक- सांस्कृतिक प्रक्रिया थी, जिसके माध्यम से धार्मिक विचार , आध्यात्मिक अनुभव और सामाजिक मूल्य विभिन्न भाषाओं और समुदायों तक पहुंचे| मध्यकालीन भारत में जब संतों की वाणी , पद, भजन, और कथाएं एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंची, तब वे स्थानीय भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रतीकों के अनुसार रूपांतरित होती रही| इस प्रकार अनुवाद भक्ति आंदोलन के प्रसार , उसकी सामाजिक स्वीकृति और सांस्कृतिक प्रभाव का एक प्रमुख माध्यम बन गया| भक्ति साहित्य का एक बड़ा भाग मौखिक परंपरा के माध्यम से प्रचलित था| भजन , कीर्तन ओर कथा वाचन के माध्यम से संतों की वाणी जनसामान्य तक पहुंचती थी और इस प्रक्रिया में भाषा तथा शैली में परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होता रहता था| " मध्यकालीन भक्ति रूप केवल प्रदर्शन के माध्यम से ही प्रसारित नहीं होते , बल्कि प्रत्येक बार उनका नया सृजन होता है| मध्यकालीन साहित्य का पूर्ण प्रदर्शन संगीत , लय और यहां तक कि कलाकारों द्वारा दी गई शारीरिक भाषा पर निर्भर करता है, इसलिए उसका जीवन 'पाठ के निरंतर विखंडन पर निर्भर करता है जो कभी अंतिम या पूर्ण रूप अर्थ प्राप्त नहीं करता' प्रत्येक प्रस्तुति में अर्थ नए सिरे से उभरता है| एवं एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने वाले गीत परिवर्तित होते हैं|"Shukla Bhatt Neelam 2008 Performance as translation: Mira in Gujarat International journal of Hindu studies