Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तरछा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2021 तरछा Tarchha भारत के बिहार राज्य के भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड में अवस्थित एक गांव है। यहां की जनसंख्या लगभग 4000 है जोकि मुख्यतः कृषि या इससे जुड़े व्यवसाय या पशुपालन पर निर्भर हैं । यहां हिन्दु मुस्लिम तथा हिन्दुओं मे भी कई जातियों के लोग सद्भाव बनाकर रहते हैं। लोग शांतिप्रिय हैं। शैक्षणिक सुविधा के नाम पर यहां एक प्राथमिक विद्यालय तथा एक उच्च विद्यालय है , यहां कोई काॅलेज नहीं है जोकि सभी निर्धन और सभी छात्राओं के लिए परेशानी का सबब है। 'प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र' कई दशकों से बंद पड़ा है , तथा एक बैंक जो कि दो दशक पहले यहां मौजूद था उसने भी अपनी शाखा को स्थानांतरित कर लिया। यहां खेल की सुविधाओं के नाम पर कुछ भी मौजूद नहीं है। कुल मिलाकर देखें तो जनता को सुविधाओं के घोर अभाव में जीना पर रहा है। फिर भी यहां के लोग शिक्षा के महत्व को समझते हैं तथा गांव के कई लोग कई विभागों में अपना योगदान दे रहे हैं। रोड कनेक्टीविटी अब बेहतर है तथा फोन कनेक्टीविटी भी अच्छी है , बिजली की सुविधा अधिकांश घरों में है । यह गांव 'तरछा-दामुचक' पंचायत, 'कहलगांव' विधानसभा , 'भागलपुर' लोकसभा , 'कोसी' स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है । जनप्रतिनिधियों से लोगों को उम्मीदें हैं लेकिन निराशा हाथ लगती रहीं है । श्रेणी:भारत के गाँव