411 REFERENCE · Wikipedia
भारत लोग (ऋग्वेद)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यदि आप भारत देश पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो भारत वाला लेख देखें
भारत या भरत बृहत भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भाग में बसने वाले आर्य समुदाय की एक शाखा थी। इनका उल्लेख ऋग्वेद के तीसरे मंडल में मिलता है जो इसी समुदाय के महऋषि विश्वामित्र द्वारा रचित कहा जाता है। ऋग्वेद ३:३३ में पूर्ण भारत क़बीले द्वारा एक नदी को पार करने का वर्णन है। ऋग्वेद के सातवे मंडल में भारत लोगों की दस राजाओं के युद्ध (दशराज्ञ युद्ध) में भूमिका का बखान है जिसमें उनकी तृत्सु शाखा के राजा सुदास विजयी रहे। इससे हिन्द-आर्यों पर उनका बोलबाला हो गया और भारत लोग सिन्धु नदी क्षेत्र से आगे बढ़कर कुरुक्षेत्र के इलाक़े में बस पाए।Indian History, Krishna Reddy, pp. 1-103, Tata McGraw-Hill Education, 2006, ISBN 9780070635777, ... Sudas was a Bharata king of Tritsu family. At first, Visvamitra was the priest of Sudas, but Visvamitra was dismissed by Sudas who appointed Vasishtha as his priest ...A History of Ancient and Early Medieval India: From the Stone Age to the 12th Century https://web.archive.org/web/20140626191945/http://books.google.com/books?id=GW5Gx0HSXKUC 26 जून 2014, pp. 187, Pearson Education India, 2008, ISBN 9788131716779, ... In this battle, the Bharata chief Sudas, grandson of Divodasa, fought against a confederacy of 10 tribes. The mention of the Purus, their former allies, as a part of this confederacy indicates that political alliances were fluid and shifting ... उस काल में राजनैतिक व्यवस्था गणतांत्रिक क़बीलों से परिवर्तित होकर राजाओं पर केन्द्रित भी हो रही थी। तृत्सु-समेत दशराज्ञ युद्ध में विजयी भारत क़बीला राजा-प्रथा पर आधारित था जबकि उनके विरोध में खड़े १० क़बीले लगभग सभी लोकतांत्रिक थे।Tribal Fusion and Social Evolution, Sushant Kumar, pp. 21, Strategic Book Publishing, 2000, ISBN 9781606930359, ... The Bharats invaded them under the leadership of king Sudas and thus the ten- kings' war started. One more fact should be considered. The Bharat tribe followed the system of kingship while almost all the opposing tribes were republicans ...
भारत नाम की एक प्रारंभिक वैदिक जनजाति या जनसमूह था जो ईसा पूर्व दूसरी सहस्राब्दी के उत्तरार्ध में अस्तित्व में था। इस जनजाति या जनसमूह का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। भारत का प्राचीन नाम भारत जनजाति या जनसमूह के नाम पर "भारतवर्ष" या "भारत" या "भारत-भूमि" रखा गया था। भारत नाम सर्वप्रथम भारत जनजाति या जनसमूह के नाम पर ही रखा गया था।Dr. Kapila Vatsyayan Memorial Lecture Sanjeev Sanyal Bharatvarsha Civilizational History https://www.youtube.com/watch?v=8ZXk-u8O9VE hi-IN 2023-09-09Dr. Kapila Vatsyayan Memorial Lecture Sanjeev Sanyal Bharatvarsha Civilizational History https://www.youtube.com/watch?v=8ZXk-u8O9VE hi-IN 2023-09-09
इतिहास में आगे चलकर भारत और पुरु क़बीलों का विलय हो गया जिस से कुरु समुदाय उत्पन्न हुआ। आगे चलकर इसी नाम से सम्राट भरत हुए जिनके नाम पर आधुनिक भारत राष्ट्र का नाम पड़ा है।India: Past and Present, Prakash Chander, pp. 5, APH Publishing, 2003, ISBN 9788176484558, ... Some of the chief tribes were Yadu, Turvasu, Druhyu, Anu, Puru, Kuru, Panchala, Bharata and Tristu. The Indian sub-continent got its name Bharatvarsha after the tribe Bharata, which was the strongest one ...
विद्वानों का मत है कि ये लोग उस क्षेत्र के निवासी थे जो वर्तमान पंजाब के रावी नदी का क्षेत्र है।
इन्हें भी देखें
दशराज्ञ युद्ध
सुदास (ऋग्वेद)
ऋग्वेद
भारत लोग - जो श्रीलंका के तमिल बोलने वाले लोग हैं।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ऋग्वेद
श्रेणी:ऋग्वैदिक जनसमुदाय