411 REFERENCE · Wikipedia
इंटेलिजेंट खिलाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
इंटेलिजेंट खिलाड़ी (గూఢచారి, गुधाचारी) साउथ की ये Top 10 अंडररेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्में देती हैं हॉलीवुड को मात https://www.india.com/hindi-news/webstories/entertainment-hindi/top-10-underrated-action-thriller-films-of-south-defeat-hollywood-6901662/ 14 जुलाई 2024 India.com 3 मई 2024 hi सन् 2018 की तेलुगु-भाषा की एक्शन जासूसी फिल्म है। इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। इसकी कहानी अदिवि शेष ने लिखी है और इसका निर्माण अभिषेक पिक्चर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री और विस्टा ड्रीम मर्चेंट्स ने किया है। फिल्म में अदिवि शेष, शोभिता धूलिपाला, जगपति बाबू और प्रकाश राज हैं। जबकि सहायक भूमिकाओं में सुप्रिया यारलागड्डा, वेनेला किशोर, अनीश कुरुविला, राकेश वरे और मधु शालिनी हैं।
संगीत श्रीचरण पकाला ने तैयार किया था, जबकि छायांकन और संपादन क्रमश: शेनिल देव और गैरी बीएच ने संभाला था। इसको 3 अगस्त 2018 को सकारात्मक समीक्षाओं के साथ जारी किया गया और यह टिकट खिड़की पर व्यावसायिक रूप से सफल रही।Goodachari Movie Review https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movie-reviews/goodachari/movie-review/65256676.cms 14 जुलाई 2024 टाइम्स ऑफ़ इंडियाGoodachari movie review: A mystery mix all the way https://www.deccanchronicle.com/entertainment/movie-reviews/050818/goodacharimovie-review-a-mystery-mix-all-the-way.html 14 जुलाई 2024 डेक्कन क्रॉनिकल 5 अगस्त 2018 en
कहानी
गोपी के पिता रघुवीर (जगपति बाबू) को रॉ एजेंट के रूप में एक मिशन के दौरान मार दिया जाता है। उसके मामा सत्या (प्रकाश राज) भी एक रॉ एजेंट हैं। वह दुनिया के सामने अपनी और गोपी की मौत का नाटक करते हैं और गोपी को अर्जुन कुमार ((अदिवि शेष) ) के रूप में बड़ा करते हैं। वह रॉ में शामिल होने और देश की सेवा करने का सपना देखता है। लेकिन 174 आवेदन भेजने के बाद भी उसे कोई जवाब नहीं मिलता है। 175वें आवेदन में, अर्जुन अपने पिता का नाम बताता है। उसे अब रॉ की गुप्त सेना त्रिनेत्र में भर्ती किया जाता है। पहले तो सत्या अर्जुन को खोने के डर से उसके फैसले को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन अर्जुन रघुवीर की तरह देश की सेवा करने के अपने जुनून के बारे में बताता है और सत्या मान जाता है।
बाद में, त्रिनेत्र का प्रमुख दामोदर अपने रंगरूटों को अल-मुजाहिदीन के बारे में बताता है। वह कई देशों में स्थित एक आतंकवादी संगठन है। इसका सरगना राणा है। उसकी पहचान कई प्रयासों के बावजूद अज्ञात है। इस बीच, अर्जुन हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एम.ए. स्नातक डॉ. समीरा राव (शोभिता धूलिपाला) के साथ घूमना शुरू कर देता है। समीरा अपनी मुलाकात के दौरान अपने चाचा को अपना पिता बताती है। वह कबूल करती है कि उसके माता-पिता की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब वह अपने चाचा को अपना पिता मानती है। यह देखकर कि उसकी स्थिति भी कुछ उसके जैसी है। अर्जुन समीरा को अपनी असली पहचान बता देता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:2018 की फ़िल्में
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में