411 REFERENCE · Wikipedia
लेंसनुमा गैलेक्सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|स्पिंडल गैलेक्सी (जिसे ऍन॰जी॰सी॰ ५८६६ भी कहते हैं) एक लेंसनुमा गैलेक्सी है - हालांकि बहुत सी लेंसनुमा गैलेक्सियों में अंतरतारकीय माध्यम में धूल बहुत कम होती है, इस वाली में बहुत है और इस चित्र में साफ़ देखी जा सकती है
लेंसनुमा गैलेक्सी या लॅन्टिक्युलर गैलेक्सी किसी लेंस के आकार वाली गैलेक्सी को कहते हैं और यह हबल अनुक्रम में सर्पिल गैलेक्सी और अन्डेनुमा गैलेक्सी की दो श्रेणियों के बीच की एक श्रेणी है।Hubble E. P. Edwin Hubble 1926 Extra-galactic nebulae Contributions from the Mount Wilson Observatory / Carnegie Institution of Washington 324 1–49 1926CMWCI.324....1H Hubble E. P. Edwin Hubble The Realm of the Nebulae https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.212163 1936 Yale University Press New Haven 36018182 सर्पिल गैलेक्सियों की तरह यह भी एक चक्र के आकार में होती हैं लेकिन इनके अंतरतारकीय माध्यम में अक्सर बहुत कम घनत्व होता है क्योंकि यह वहाँ की अधिकाँश धूल, गैस और प्लाज़्मा खो चुकी होती हैं। इस वजह से इनमें नए तारे बहुत कम बनते हैं और इनके अधिकतर तारे बूढ़े हो रहे होते हैं। जहाँ सर्पिल गैलेक्सियों में भुजाएं एक मुख्य आकृति होती हैं, वहाँ लेंसनुमा गैलेक्सियों में यह भुजाएं साफ़ नहीं बनी होतीं और अगर पृथ्वी से इन्हें ऊपर से न देखा जा सके तो इनमें और अन्डेनुमा गैलेक्सियों में अंतर बताना मुश्किल होता है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "लेंसनुमा गैलेक्सी" को "लॅन्टिक्युलर गैलॅक्सी" (lenticular galaxy) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
गैलेक्सी
हबल अनुक्रम
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हबल अनुक्रम
श्रेणी:गैलेक्सियाँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*