411 REFERENCE · Wikipedia
पियरे-एमरिक ऑबमेयांग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पियरे-एमरिक ऑबमेयांगउसेन बोल्ट को एक फुटबॉलर ने दी रेस की चुनौती... https://www.amarujala.com/photo-gallery/sports/other-sports/german-pierreemerick-aubameyang-challenges-usain-bolt अमर उजाला 20 जुलाई 2024 1 Pierre-Emerick Aubameyang (cropped).jpg 2018 में आर्सेनल के साथ ऑबमेयांग 1989 6 18 yPierre-Emerick Aubameyang: Overview https://www.espn.co.uk/football/player/_/id/122260/pierre-emerick-aubameyang ESPN 20 जुलाई 2024 लावल, फ़्रांस 1.87 मीटरPierre-Emerick Aubameyang https://www.bvb.de/eng/Teams/First-Team/Pierre-Emerick-Aubameyang Borussia Dortmund 20 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20180121032037/https://www.bvb.de/eng/Teams/First-Team/Pierre-Emerick-Aubameyang 21 जनवरी 2018 स्ट्राइकर अल क़दसिया 10
पियरे-एमरिक एमिलियानो फ़्रांस्वा ऑबमेयांग (Pierre-Emerick Emiliano François Aubameyang) गैबॉन के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो बतौर स्ट्राइकर सऊदी प्रो लीग क्लब अल क़दसिया और गैबॉन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। वो गैबॉन की राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी हैं।
ऑबमेयांग ने अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत इतालवी क्लब एसी मिलान के लिए की थी। वो सन् 2011 में सेंट-एटिएने चले गए। सेंट-एटिने क्लब के साथ उन्होंने कूप डे ला लीग का खिताब जीता और 2013 में बोरुसिया डॉर्टमुंड में शामिल हो गए। सन् 2018 में ऑबमेयांग £60 मिलियन (6 करोड़ यूरो) के करार के साथ आर्सेनल में शामिल हो गए।Aubameyang completes £56m Arsenal move as £18m Giroud joins Chelsea https://www.theguardian.com/football/2018/jan/31/pierre-emerick-aubameyang-joins-arsenal-deadline-day-transfer द गार्ज़ियन 20 जुलाई 2024 en आर्सेनल के साथ उन्होंने 2020 का एफए कप जीता।Pierre-Emerick Aubameyang: Arsenal captain 'would cost zillions to replace' https://www.bbc.com/sport/football/53625368 बीबीसी 20 जुलाई 2024 en सन् 2022 में आर्सेनल क्लब को छोड़ने के बाद, ऑबमेयांग ने बार्सिलोना और चेल्सी के साथ खेला।
व्यक्तिगत जीवन
ऑबमेयांग का जन्म 18 जून 1989 को फ़्रांस के लावल में हुआ था। उनके पिता पियरे औबामेयांग गैबॉन के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर हैं। उनकी पत्नी का नाम एलिशा बेहाग है और उनके दो बेटे कर्टिस और पियरे हैं।टेमीटोपे ओनी Aubameyang celebrates sons Pierre Jr & Curtys Birthday with a “Harry Potter” themed birthday party after FA Cup magic https://futballnews.com/aubameyang-celebrates-sons-pierre-jr-curtys-with-a-harry-potter-themed-birthday-party-after-fa-cup-magic/ फुटबॉल न्यूज़ 20 जुलाई 2024 en 7 जुलाई 2022 https://web.archive.org/web/20220707014047/https://futballnews.com/aubameyang-celebrates-sons-pierre-jr-curtys-with-a-harry-potter-themed-birthday-party-after-fa-cup-magic/ dead
क्लब करियर
एसी मिलान
ऑबमेयांग जनवरी 2007 में एसी मिलान की युवा अकादमी में शामिल हुए। अगस्त में वह मलेशिया में आयोजित चैंपियंस यूथ कप में टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मिलान के लिए उस प्रतियोगिता में छह मैचों में सात गोल किए थे।
सेंट-एटिएने
22 दिसंबर 2011 को ऑबमेयांग ने सेंट-एटिएने के साथ एक स्थायी सौदे पर हस्ताक्षर किया और उन्हें क्लब की नंबर 7 की जर्सी दी गई। फरवरी 2012 में उन्होंने लोरिएंट के खिलाफ़ अपनी पहली हैट्रिक बनाई।
अल क़दसिया
18 जुलाई 2024 को सऊदी प्रो लीग के क्लब अल क़दसिया ने ऑबमेयांग के साथ दो साल का करार किया।Pierre-Emerick Aubameyang joins Saudi club Al-Qadsiah https://www.deccanherald.com/sports/football/pierre-emerick-aubameyang-joins-saudi-club-al-qadsiah-3111358 डेक्कन हेराल्ड 20 जुलाई 2024
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पियरे-एमरिक ऑबमेयांग https://web.archive.org/web/20260112212447/https://www.om.fr/en/team/5073/5181/forward/77871-pierre-emerick-aubameyang 12 जनवरी 2026 ओलंपिक डी मार्सिले की वेबसाइट पर
श्रेणी:1989 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फुटबॉल खिलाड़ी