Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बायकोनूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बायकोनूर(कज़ाख़: Байқоңыр, अंग्रेज़ी: Baikonur) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश के किज़िलओरदा प्रांत में सिर दरिया के किनारे स्थित एक शहर है। रूस और कज़ाख़स्तान में एक आपसी समझौते के अंतर्गत यह शहर सन् २०५० तक रूस को किराए पर दिया गया है और इसका प्रशासन रूस करता है। यह शहर सोवियत संघ के ज़माने में उस देश के अंतरिक्ष-सम्बन्धी कार्यक्रम के लिए रॉकेट उड़ान केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। अब वह केंद्र इस शहर के बीच स्थित है और शहर उसके इर्द-गिर्द ५७ वर्ग किमी के इलाक़े पर विस्तृत है। == नाम की उत्पत्ति == जहाँ आधुनिक बायकोनूर है वहाँ वास्तव में एक 'त्योरेतम' (Төретам, Tyuratam) नाम का छोटा सा क़स्बा हुआ करता था, जिसका कज़ाख़ भाषा में मतलब 'त्योरे की क़ब्र' है। यहाँ त्योरे बाबा (Töre Baba) नामक चंगेज़ ख़ान का एक वंशज दफ़न था। जब १९५० के दशक में सोवियत संघ ने यहाँ रॉकेट उड़ान केंद्र बनाने की ठानी तो इस बात को गुप्त रखने का फ़ैसला किया गया। १९६१ से सोवियत सरकार ने अपने दस्तावेज़ों में यहाँ से कई सौ मील पूर्वोत्तर में काराग़ान्दी प्रांत में स्थित बायकोनूर शहर का नाम इस स्थान के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया। वह शहर एक खनिज उत्पादन केंद्र था और 'बायकोनूर' का मतलब कज़ाख़ भाषा में 'समृद्ध ख़ाकी' होता है, यानि 'कई वनस्पतियों वाली उपजाऊ धरती'। शुरू-शुरू में इस बात को लेकर सोवियत सरकार के विभिन्न विभागों में स्वयं असमंजस पैदा हुआ करता था। जब एक मंत्रालय रॉकेट केंद्र के सामग्री भेजा करता था तो अक्सर वह ग़लती से वह पुराने बायकोनूर शहर पहुँचा दी जाती थी। कुछ अरसे तक पुराने बायकोनूर के निवासी चुप-चाप इस सामग्री को लेकर अपने फ़ायदे के लिए स्वयं इस्तेमाल करते गए। बाद में सरकार को ज्ञात हुआ कि ऐसा चल रहा है तो इसपर रोक लगाई गई। == रॉकेट केंद्र की शुरुआत == बायकोनूर रॉकेट केंद्र का सबसे पहला उड़ान क्षेत्र १२ फ़रवरी १९५५ को जारी किये गए सरकारी आदेश के तहत 'नाउच्नो-इस्लेदोवातेल्स्की इस्प्य्तातेलन्यी पोलिगोन नम्बर ५' (Научно-исследовательского испытательного полигона № 5, Nauchno-Issledovatel'skii Ispytatel'nyi Poligon N.5) के नाम से खोला गया था। १२ अप्रैल १९६१ को वोस्तोक-१ अंतरिक्ष यान यहीं से छोड़ा गया जिसमें यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाला सर्वप्रथम मानव बना। == बायकोनूर के नज़ारे == == इन्हें भी देखें == कज़ाख़स्तान किज़िलओरदा प्रांत == सन्दर्भ ==