411 REFERENCE · Wikipedia
मैट बोमर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैट बोमर Matt Bomer 7545 1 RGB-fixed.jpg मैट बोमर की मोनोक्रोम फोटो 2012 में बोमर मैथ्यू स्टेटन बोमर 1977 10 11 yes स्प्रिंग, टॅक्सस, अमेरिका कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी अभिनेता 2001–वर्तमान साइमन हॉल्स 3
मैथ्यू स्टेटन "मैट" बोमर (Matthew Staton "Matt" Bomer; जन्म: अक्टूबर 11, 1977) अमेरिकी फ़िल्म, रंगमंच और टेलिविज़न अभिनेता हैं। टॅक्सस में जन्मे और पले-बढ़े बोमर को छोटी उम्र में ही अभिनय से लगाव हो गया था और अपने इसी लगाव के कारण इन्होंने विद्यालय में पढ़ते समय ही रंगमंच पर अभिनय शुरू कर दिया। उच्च शिक्षा भी इन्होंने कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी के ललित कला कार्यक्रम में प्राप्त की व 2001 में स्नातक हुए। इसके पश्चात ये न्यू यॉर्क शहर चले गए जहाँ से इन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की।
बोमर ने कई टीवी शृंखलाओं में अभिनय किया है परन्तु ये अपने व्हाइट कॉलर के नील कैफ्री के किरदार के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं, जो कुशल जालसाज और चोर है लेकिन एफबीआई के लिए सलाहकार की तरह काम करता है। इन्होंने टेलिविज़न जगत में अपने कैरियर की शुरुआत गाइडिंग लाईट से 2001 में की। बोमर को अपनी एनबीसी टेलिविज़न शृंखला चक में निभाई गई ब्रायस लार्किन की आवर्ती भूमिका के लिए सराहना मिली। इन्होंने सहायक अभिनेता के तौर पर फ्लाइटप्लान (2005), इन टाइम (2011) और मैजिक माइक (2012) जैसी फ़िल्मों में काम किया है। बोमर डस्टिन लांस ब्लैक के ब्रॉडवे पर आयोजित हुए 8 नाटक में भी काम कर चुके हैं।
बोमर वर्तमान में कई फ़िल्म परियोजनाओं से जुड़े हुए हैं जो 2014 या 2015 में रिलीज़ होने के लिए निर्धारित की गई हैं। इन्हें अपनी सुंदरता व समाज कार्य के लिए कई खिताब प्राप्त हुए हैं तथा 2013 में मैजिक माइक में अपनी भूमिका के लिए साझा तौर पर ये एमटीवी मूवी पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुए थे।
प्रारंभिक जीवन
left|thumb|200px|बोमर कारनेग मेलन यूनीवर्सिटी (विश्वविद्यालय परिसर चित्रित) से स्नातक हैं|alt=कारनेग मेलन यूनीवर्सिटी के परिसर का टॉप दृश्य
बोमर का जन्म अक्टूबर 11, 1977, को टॅक्सस राज्य के सबसे बड़े शहर ह्युस्टन के स्प्रिंग उपनगर में हुआ। ये अपने माता-पिता की तीन संतानों में से एक थे। इनके पिता जॉन बोमर पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं जो डैलस काउबॉयस टीम के सदस्य थे, इनकी माता का नाम सिस्सी है।http://teemix.aufeminin.com/series-tv/matt-bomer-secrets-neal-caffrey-fbi-d53671x94839.html Bio de Matt Bomer Aufeminin.com अक्टूबर 6, 2013 fr https://web.archive.org/web/20140819125411/http://teemix.aufeminin.com/series-tv/matt-bomer-secrets-neal-caffrey-fbi-d53671x94839.html 19 अगस्त 2014 dead
बोमर ने स्प्रिंग के क्लाइन हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की।http://www.tvguide.com/News/White-Collar-Matt-Bomer-High-School-1043416.aspx Check out Matt Bomer's High School Yearbook Photo Tvguide.com फ़रवरी 15, 2012 अक्टूबर 6, 2013 सिल्बरमैन, लिंड्से https://web.archive.org/web/20170724073509/http://www.tvguide.com/news/white-collar-matt-bomer-high-school-1043416/ 24 जुलाई 2017 live इनके अनुसार छठी कक्षा में ही इन्हें अभिनय से लगाव हो गया था जब ये मिस क्रो की थिएटर आर्ट्स क्लास में हिस्सा लिया करते थे। ये मानते है कि इनका स्कूल में जीवन समान्य था जिसमें ये छात्र परिषद के सदस्य थे और अपने पिता की तरह फ़ुटबॉल भी खेला करते थे। अपने वरिष्ठ साल में इन्हें ह्युस्टन की गैर-लाभकारी एले थिएटर कंपनी के ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिज़ायर नाटक में अभिनय का मौका मिला और इन्होंने फ़ुटबॉल खेलना छोड़ दिया। उस समय ये पहले स्कूल जाते थे, फ़िर आधा घंटा गाड़ी चला कर एले और मध्यांतर में अपना गृहकार्य करते थे। ये सब इनके लिए मुश्किल था परन्तु इन्हें तब भी अभिनय से "प्यार" था। इनके माता-पिता भी इनके रंगमंच में काम करने से खुश थे व इनके अगले नाटक को देखने की जिज्ञासा रखते थे। स्कूल में ही इनकी मित्रता अभिनेता ली पेस और अभिनेत्री लिन कॉलिन्स से हो गई थी। बोमर की ही तरह पेस भी एले थिएटर कंपनी में अभिनय किया करते थे।http://blog.chron.com//tubular/2009/10/spring-native-matt-bomer-lands-lead-role-on-usa/ Spring native Matt Bomer lands lead role on USA Blog.chron.com. ह्युस्टन क्रॉनिकल अक्टूबर 22, 2009 अक्टूबर 6, 2013 ख्वाजा, लाना https://web.archive.org/web/20121026053800/http://blog.chron.com/tubular/2009/10/spring-native-matt-bomer-lands-lead-role-on-usa/ 26 अक्तूबर 2012 live पिट्सबर्ग, पेन्सिलवेनिया, की कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी से इन्होंने 2001 में ललित कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की।http://www.cmu.edu/homepage/innovation/2007/summer/gotta-see-tv.shtml Gotta See TV Cmu.edu. कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी अक्टूबर 6, 2013 https://web.archive.org/web/20160817153602/http://www.cmu.edu/homepage/innovation/2007/summer/gotta-see-tv.shtml 17 अगस्त 2016 dead
कैरियर
right|thumb|210px|प्रशंसकों को ऑटोग्राफ़ देते बोमर|alt=कलम पकड़े हुए बोमर प्रशंसक को ऑटोग्राफ़ देते हुए
स्नातक होने के पश्चात बोमर न्यू यॉर्क शहर चले गए जहाँ इन्हें ऑल माए चिल्ड्रन में इयन किपलिंग की भूमिका निभाने का मौका मिला। 2001 से 2003 तक इन्होंने एक और डेटाइम टेलिविज़न धारावाहिक गाइडिंग लाईट में बॅन रीड का किरदार निभाया। Make-a-Wish Foundation of NJ Raises Nearly $30,000 at the 2nd Annual Wish Upon A Star Soap Opera Luncheon द इटेलियन वॉयस दिसम्बर 26, 2002 सितम्बर 7, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1P1-79374643.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा https://web.archive.org/web/20150924182119/http://www.highbeam.com/doc/1P1-79374643.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research फॉक्स टेलिविज़न नेटवर्क पर प्रसारित होने वाली अलौकिक, विज्ञान गल्प टेलिविज़न शृंखला ट्रू कॉलिंग के पहले सत्र (2003–2004) में बोमर ने मुख्य किरदार ट्रू डेविस (एलिज़ा डुश्कू) के बदकिस्मत प्रेमी लूस की भूमिका निभाई। 2002 में वॉर्नर ब्रॉस॰ ने सुपरमैन पर फ़िल्म बनाने का ख़ाका तैयार किया व इस नई परियोजना के निर्देशन का जिम्मा सितम्बर 2002 में ब्रैट रैटनर को दिया गया। रैटनर ने कई बड़े सितारों से सम्पर्क किया परन्तु अंत में उन्हें बोमर पसंद आए। लेकिन बोमर को स्टूडियो ने स्वीकृत नहीं किया और इसके कुछ समय पश्चात मार्च 2003 में रैटनर ने परियोजना से अपने आप को अलग कर लिया। इस परियोजना ने आगे चल कर सुपरमैन रिटर्न्स का रूप लिया जो 2006 में रिलीज़ हुई। WB supes up tentpole.(Warner Bros.' movie for production start) डेली वेरायटी जून 17, 2004 सितम्बर 7, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1G1-119113590.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा फ्लेमिंग, माइकल; डंक्ली, कैथी लॉस एन्जिल्स https://web.archive.org/web/20150924100149/http://www.highbeam.com/doc/1G1-119113590.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research
बोमर प्राइम-टाइम टेलिविज़न धारावाहिक नॉर्थ शोर (2004–2005) में नज़र आए और 2005 की ही थ्रिलर फ़िल्म फ्लाइटप्लान में इन्होंने सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया। 2006 की स्लैशर फ़िल्म द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग में बोमर ने वियतनाम युद्ध वेट्रन (हिन्दी: सेवानिवृत्त सैनिक) एरिक हिल की भूमिका निभाई। एरिक अपने भाई डीन के सेना में जब्री भर्ती होने के पश्चात स्वयं पुनः भर्ती होना चाहता है जिस से वह अपने "दिशाहीन" भाई पर नज़र रख सके। A Terrifying True Story in 'Texas Chainsaw Massacre: The Beginning' मनीला बुलेटिन अक्टूबर 9, 2006 सितम्बर 7, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1G1-152498769.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा https://web.archive.org/web/20150924141141/http://www.highbeam.com/doc/1G1-152498769.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research अल्पकालिक मध्य-सत्र प्रतिस्थापन टेलिविज़न शृंखला ट्रेवलर में ये सह कलाकार की भूमिका में दिखे जिसका प्रीमियर एबीसी पर मई 30, 2007, को हुआ था। 2007 से 2009 के बीच इन्होंने एक्शन-कॉमेडी टेलिविज़न शृंखला चक में ब्रायस लार्किन की आवर्ती भूमिका अदा की।
left|thumb|220px|तीसरे सत्र के "ऑन द फैन्स" प्रकरण की शूटिंग के दौरान बोमर और टिम डीके (सबसे बाएँ)|alt=एक शूटिंग सेट का दृश्य जिसमें बोमर और डीके एक निर्माण कर्मी के साथ हैं
पुलिस प्रक्रियात्मक, कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखला व्हाइट कॉलर में बोमर को मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला जिस का प्रीमियर यू॰एस॰ए॰ नेटवर्क पर अक्टूबर 23, 2009, को हुआ। कार्यक्रम में बोमर नील कैफ्री की भूमिका निभाते हैं जो कुशल जालसाज और चोर है जिसे एफबीआई विशेष एजेंट पीटर बर्क (टिम डीके) गिरफ़्तार कर लेता है। जेल में कुछ वर्ष बिताने के पश्चात कैफ्री जल्दी रिहाई के बदले में एफबीआई सलाहकार बनने का प्रस्ताव रखता है। एफबीआई प्रशासन केवल इस शर्त पर कि कैफ्री बर्क की निगरानी में चार वर्ष तक रहेगा उसे जेल से रिहा करवा देता है। इस अपरंपरागत व्यवस्था में कैफ्री बर्क की सफेद कॉलर अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है। बोमर और डीके ने कार्यक्रम के लिए एक साथ ही ऑडिशन दिया था और उस समय से ही बोमर को डीके के साथ "मजबूत संपर्क" महसूस हुआ। 'White Collar' Joins USA's Quirky Lineup द वॉशिंगटन पोस्ट अक्टूबर 18, 2009 सितम्बर 7, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1P2-20901413.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा क्रूक, जॉन https://web.archive.org/web/20140629084246/http://www.highbeam.com/doc/1P2-20901413.html 29 जून 2014 dead HighBeam Research
बोमर सितम्बर 2011 में ब्रॉडवे पर आयोजित हुए डस्टिन लांस के सबसे पहले नाटक 8 में नज़र आए। यह नाटक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस संघीय मुकदमे का मंच पुनरधिनियमन था जिसने कैलीफोर्निया के प्रस्ताव 8 को पलट दिया था, इस प्रस्ताव ने कैलीफोर्निया में समलैंगिक विवाह को पुनः गैरकानूनी बना दिया था। बोमर ने नाटक में पॉल क्तामी के पति जेफ़ ज़ारिलो का किरदार निभाया। यह जोड़ा प्रस्ताव 8 मुकदमे में केंद्रीय वादी था।http://www.advocate.com/news/daily-news/2011/08/31/matt-bomer-joins-blacks-prop-8-play Matt Bomer Joins Black's Prop. 8 Play द एडवोकेट 31 अगस्त 2011 12 अक्टूबर 2013 किनज़र, जेरेमी https://web.archive.org/web/20131014120913/http://www.advocate.com/news/daily-news/2011/08/31/matt-bomer-joins-blacks-prop-8-play 14 अक्तूबर 2013 live अक्टूबर 2011 में रिलीज़ हुई विज्ञान गल्प थ्रिलर फ़िल्म इन टाइम में बोमर ने शताब्दी वर्ष से अधिक उम्र वाले हेनरी हैमिल्टन की भूमिका निभाई। भविष्य की कहानी दिखाती हुई इस फ़िल्म में आनुवांशिक इंजीनियरिंग द्वारा मनुष्य एक डिजिटल घड़ी के साथ पैदा होता है, जिसमें 25 वर्ष की उम्र के पश्चात एक वर्ष के लिए उलटी गिनती शुरू हो जाती है और शून्य होते ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। हैमिल्टन एक समृद्ध व्यक्ति है जो जीवन से उदास है, वह कुछ मिनट छोड़ कर अपने 100 से भी अधिक वर्ष फ़िल्म के मुख्य किरदार विल सैलस (जस्टिन टिम्बरलेक) को दे देता है और पुल से कूद कर आत्महत्या कर लेता है। Intriguing premise of ‘In Time’ draws you in पोस्ट-ट्रिब्यून अक्टूबर 28, 2011 अक्टूबर 14, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1N1-13AA99996EE9AC90.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा मेरिलविल https://web.archive.org/web/20150924171923/http://www.highbeam.com/doc/1N1-13AA99996EE9AC90.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research Matt Adcock's movie review: In Time बक्स हैरल्ड नवम्बर 6, 2011 अक्टूबर 14, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1G1-271796714.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा ऐल्सब्यूरी, बकिंघमशायर https://web.archive.org/web/20150924153333/http://www.highbeam.com/doc/1G1-271796714.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research
जून 2012 की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म मैजिक माइक में बोमर पुरुष स्ट्रिपर कैन की भूमिका में नज़र आए, जो पैसे कमाने के लिए डैलस नाम के क्लब में नृत्य करता है। Brawn to Be Wild Soderbergh's Sexy Saga Has More Six-Packs Than a Beer Blast द इंडिपेंडेंट ऑन सैटरडे जुलाई 21, 2012 अक्टूबर 14, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1G1-297144214.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा डरबन https://web.archive.org/web/20150924153843/http://www.highbeam.com/doc/1G1-297144214.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research 2014 में रिलीज़ हुई स्वतंत्र विज्ञान-गल्प कॉमेडी फ़िल्म स्पेस स्टेशन 76 में बोमर ने टैड नाम के किरदार की भूमिका निभाई। टैड एक तकनीशियन है जिसका एक हाथ रोबोटिक है। Countdown to Matt Bomer in 'Space Station 76' बिटवीन द लाइन्स नवम्बर 29, 2012 अक्टूबर 14, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1P3-2841352101.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा लिवोनिआ, मिशिगन https://web.archive.org/web/20150924204005/http://www.highbeam.com/doc/1P3-2841352101.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Researchhttp://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/patrick-wilson-liv-tyler-star-383172 Patrick Wilson, Liv Tyler Star in Sci-Fi Dramatic Comedy 'Space Station 76' अक्टूबर 25, 2012 अक्टूबर 14, 2013 द हॉलीवुड रिपोर्टर किट, बोरिस https://web.archive.org/web/20131105062528/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/patrick-wilson-liv-tyler-star-383172 5 नवंबर 2013 live
निर्माणाधीन फ़िल्म द नोर्मल हार्ट में बोमर समलैंगिक समाचार पत्रकार फैलिक्स टर्नर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फ़िल्म 1980 के दशक में न्यू यॉर्क में फ़ैले एड्स संक्रमण पर आधारित है, जिसमें बोमर मार्क रफैलो के किरदार नैड वीक्स के प्रेमी हैं। फ़िल्म 2014 में रिलीज़ होनी है। Julia Plays Doctor in Aids Movie संडे मिरर जनवरी 6, 2013 अक्टूबर 14, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1G1-314009673.html हाईबीम रिसर्च के द्वारा लंदन कैम्पोस, एड्लिना https://web.archive.org/web/20150924154155/http://www.highbeam.com/doc/1G1-314009673.html 24 सितंबर 2015 dead HighBeam Research सितम्बर 2013 में घोषणा की गई कि बोमर अपने समय के प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता मोंटगोमरी क्लिफ्ट (1920–1966) के जीवन पर आधरित फ़िल्म में मुख्य किरदार के तौर पर क्लिफ्ट की भूमिका निभाएँगे। फ़िल्म 2015 में रिलीज़ होगी।http://ecrannoir.fr/blog/blog/2013/09/22/matt-bomer-sera-montgomery-clift/ Matt Bomer sera Montgomery Clift सितम्बर 22, 2013 अक्टूबर 14, 2013 इखों नुआ fr https://web.archive.org/web/20150111114455/http://ecrannoir.fr/blog/blog/2013/09/22/matt-bomer-sera-montgomery-clift/ 11 जनवरी 2015 dead http://www.deadline.com/2013/09/matt-bomer-set-to-play-montgomery-clift-in-indie-feature/ Matt Bomer Set To Play Montgomery Clift In Indie Feature सितम्बर 18, 2013 अक्टूबर 14, 2013 Deadline.com फ्लेमिंग जूनियर, माइक https://web.archive.org/web/20160818064730/http://deadline.com/2013/09/matt-bomer-set-to-play-montgomery-clift-in-indie-feature-590667/ 18 अगस्त 2016 live
फ़रवरी 2014 में रिलीज़ हुई फ़िल्म विंटर्स टेल में बोमर ने मुख्य किरदार पीटर लेक (कॉलिन फैरेल) के पिता की भूमिका निभाई।http://www.bbfc.co.uk/releases/new-yorks-winter-tale-film A New York's Winter Tale फ़रवरी 11, 2014 मई 18, 2014 बीबीसी https://web.archive.org/web/20140502170448/http://www.bbfc.co.uk/releases/new-yorks-winter-tale-film 2 मई 2014 live यह फ़िल्म मार्क हैलप्रिन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें एक चोर (पीटर लेक) मर रही नेत्रहीन लड़की से प्रेम करने लगता है। फ़िल्म की पठकथा 19वीं सदी और वर्तमान दिन के मैनहटन में घटित होती है। Matt Bomer Heats Up 'Winter's Tale' बिटवीन द लाइन्स मार्च 7, 2013 अक्टूबर 21, 2013 http://www.highbeam.com/doc/1P3-2922246991.html सैन विसेंट, रोमियो हाईबीम रिसर्च के द्वारा लिवोनिआ, मिशिगन https://web.archive.org/web/20131105225316/http://www.highbeam.com/doc/1P3-2922246991.html 5 नवंबर 2013 dead HighBeam Researchhttp://www.cinemablend.com/new/Matt-Bomer-Lucy-Griffiths-Join-Akiva-Goldsman-Winter-Tale-33099.html Matt Bomer And Lucy Griffiths Join Akiva Goldsman's Winter's Tale सितम्बर 21, 2012 3 अक्टूबर 21, 2013 सिनेमा ब्लैंड पच्को, क्रिस्टी https://web.archive.org/web/20131021055411/http://www.cinemablend.com/new/Matt-Bomer-Lucy-Griffiths-Join-Akiva-Goldsman-Winter-Tale-33099.html 21 अक्तूबर 2013 live
ब्रिटिश लेखिका ई॰ ऍल॰ जेम्स द्वारा रचित प्रसिद्ध कामुक रोमांस उपन्यास 50 शेड्स ऑफ़ ग्रे पर आधारित इसी नाम की फ़िल्म के निर्माण से पहले 2013 में प्रशंसको ने बोमर को मुख्य किरदार के रूप में शामिल करने के लिए पैरवी की।http://www.eonline.com/news/535191/matt-bomer-flattered-by-fifty-shades-of-grey-casting-rumors-plans-to-appear-in-magic-mike-xxl Matt Bomer "Flattered" by Fifty Shades of Grey Casting Rumors, Plans to Appear in Magic Mike XXL जॉनसन, ज़ैक अप्रैल 24, 2014 मई 19, 2014 Eonline.com https://web.archive.org/web/20140519203703/http://www.eonline.com/news/535191/matt-bomer-flattered-by-fifty-shades-of-grey-casting-rumors-plans-to-appear-in-magic-mike-xxl 19 मई 2014 live इस परियोजन के लिए प्रशंसको द्वारा एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई।http://www.eonline.com/news/455148/fifty-shades-of-grey-fans-petition-to-have-matt-bomer-and-alexis-bledel-replace-charlie-hunnam-and-dakota-johnson Fifty Shades of Grey Fans Petition to Have Matt Bomer and Alexis Bledel Replace Charlie Hunnam and Dakota Johnson गीक्स, पीटर सितम्बर 4, 2013 मई 19, 2014 Eonline.com https://web.archive.org/web/20140519204238/http://www.eonline.com/news/455148/fifty-shades-of-grey-fans-petition-to-have-matt-bomer-and-alexis-bledel-replace-charlie-hunnam-and-dakota-johnson 19 मई 2014 live मुख्य नायक क्रिश्चियन ग्रे के किरदार के लिए चार्ली हनम पहले ही फ़िल्म निर्माताओं और जेम्स द्वारा चुने जा चुके थे। अंततः हनम की जगह आयरिश अभिनेता जेमी डोर्न्न को यह किरदार सौपा गया।http://www.eonline.com/news/474017/it-s-official-jamie-dornan-replaces-charlie-hunnam-in-fifty-shades-of-grey It's Official! Jamie Dornan Replaces Charlie Hunnam in Fifty Shades of Grey हैरिसन, लिली अक्टूबर 24, 2013 मई 19, 2014 Eonline.com https://web.archive.org/web/20140506013419/http://www.eonline.com/news/474017/it-s-official-jamie-dornan-replaces-charlie-hunnam-in-fifty-shades-of-grey 6 मई 2014 live
सम्मान
मीडिया में बोमर को आमतौर पर सुंदर और कामुक (सेक्सी) माना जाता है। बडीटीवी ने अपनी 2011 की टीवी पर सबसे कामुक पुरुषों की सूची (अंग्रेज़ी: टीवीज़ 100 सेक्सीएस्ट मैन ऑफ़ 2011) में बोमर को सबसे पहले स्थान पर रखा।http://www.buddytv.com/slideshows/white-collar/tvs-100-sexiest-men-of-2011-29104.aspx TV's 100 Sexiest Men of 2011 बडीटीवी अक्टूबर 21, 2013 https://www.webcitation.org/6BoKKnPJV?url=http://www.buddytv.com/slideshows/white-collar/tvs-100-sexiest-men-of-2011-29104.aspx 30 अक्तूबर 2012 live इसी तरह की 2012 की सूची, टीवीज़ 100 सेक्सीएस्ट मैन ऑफ़ 2012, में बोमर तीसरे स्थान पर रहे।http://www.buddytv.com/slideshows/arrow/tvs-100-sexiest-men-of-2012-92650.aspx TV's 100 Sexiest Men of 2012 बडीटीवी अक्टूबर 21, 2013 https://web.archive.org/web/20131012131348/http://www.buddytv.com/slideshows/arrow/tvs-100-sexiest-men-of-2012-92650.aspx 12 अक्तूबर 2013 live TheBacklot.com द्वारा जून 2013 में प्रकाशित की गई लोगोज़ 2013 हॉट 100 सूची में बोमर को दूसरा स्थान मिला, प्रथम स्थान पर रहीं जेनिफ़र लॉरेंस।http://www.thebacklot.com/hot100/2013/honorees/logo-hot-100/page/10/ Logo's 2013 Hot 100 TheBacklot.com अक्टूबर 21, 2013 https://web.archive.org/web/20131021130651/http://www.thebacklot.com/hot100/2013/honorees/logo-hot-100/page/10/ 21 अक्तूबर 2013 dead
फ़रवरी 2012 में स्टीव चेस ह्युमैनिटेरियन पुरस्कार समारोह में बोमर को एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ने के लिए न्यू जनरेशन आर्ट्स एंड एक्टिविज़्म पुरस्कार दिया गया।http://www.hollywoodreporter.com/news/matt-bomer-gay-white-collar-simon-hall-290036 'White Collar's' Matt Bomer Officially Comes Out as Gay at Awards Show फ़रवरी 13, 2012 दिसम्बर 16, 2013 द हॉलिवुड रिपोर्टर https://web.archive.org/web/20170823205111/http://www.hollywoodreporter.com/news/matt-bomer-gay-white-collar-simon-hall-290036 23 अगस्त 2017 live इसी वर्ष ग्लिसेन पुरस्कार समारोह में इन्हें और इनके जीवन साथी साइमन हॉल्स को इंस्पिरेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://www.eonline.com/news/352005/matt-bomer-opens-up-about-growing-up-gay Matt Bomer Opens Up About Growing Up Gay E! मॉल्किन, मार्क अक्टूबर 6, 2012 दिसम्बर 16, 2013 https://web.archive.org/web/20170824013103/http://www.eonline.com/news/352005/matt-bomer-opens-up-about-growing-up-gay 24 अगस्त 2017 live 2013 एमटीवी मूवी पुरस्कार की बॅस्ट म्यूज़िकल मुमेंट श्रेणी में बोमर मैजिक माइक के अन्य किरदारों चेनिंग टैटम, जो मैंगनेलो, एडम रॉड्रिगज़ और कैविन नेश के साथ नामांकित हुए।http://insidemovies.ew.com/2013/04/14/mtv-movie-awards-winners-2013/ Check out the winners for the MTV Movie Awards! एंटरटेनमेंट वीकली अप्रैल 14, 2013 दिसम्बर 16, 2013 वॉर्नर, ड्निस https://web.archive.org/web/20141109220905/http://insidemovies.ew.com/2013/04/14/mtv-movie-awards-winners-2013/ 9 नवंबर 2014 live
व्यक्तिगत जीवन
बोमर पब्लिसिस्ट साइमन हॉल्स के साथ 2011 से विवाहित हैं। अपनी शादी को इन्होंने अप्रैल 2014 तक सार्वजनिक नहीं होने दिया था। डिटेल्स पत्रिका के मई 2014 के संस्करण में प्रकाशित हुए बोमर के साक्षात्कार के अनुसार हॉल्स और इन्होंने 2011 में निजी तौर पर शादी कर ली थी।http://www.people.com/article/matt-bomer-married-simon-halls-2011 Matt Bomer Reveals He's Been Married Since 2011 पीपल अप्रैल 23, 2014 मई 19, 2014 रूबिनस्टाइन, जनिन रेफ़ोर्ड https://web.archive.org/web/20140519203603/http://www.people.com/article/matt-bomer-married-simon-halls-2011 19 मई 2014 live जोड़े के तीन पुत्र हैं जिसमें सरोगेट द्वारा जन्मे दो जुड़वां भी शामिल हैं।http://www.wmagazine.com/celebrities/2008/02/growing_generations Daddy's Little Helpers W फ़रवरी 2008 लेनन, क्रिस्टीन अक्टूबर 6, 2013 https://web.archive.org/web/20120701193616/http://www.wmagazine.com/celebrities/2008/02/growing_generations 1 जुलाई 2012 dead http://www.advocate.com/News/Daily_News/2012/02/13/Matt_Bomer_Acknowledges_Partner_Family Matt Bomer Acknowledges Partner, Family द एडवोकेट फ़रवरी 13, 2012 किनज़र, जेरेमी अक्टूबर 6, 2013 https://web.archive.org/web/20120416084931/http://www.advocate.com/News/Daily_News/2012/02/13/Matt_Bomer_Acknowledges_Partner_Family/ 16 अप्रैल 2012 live इन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी समलैंगिकता को 2012 में स्वीकार किया जब इन्हें स्टीव चेज़ ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड दिया गया था। पुरस्कार लेते वक्त मंच पर अपने स्वीकृति भाषण में इन्होंने अपने जीवन साथी हॉल्स और बच्चों को धन्यवाद किया था।http://articles.nydailynews.com/2012-06-27/news/32445017_1_matt-bomer-job-title-gay-man Matt Bomer on coming out in Hollywood: I never hid the fact that I'm gay डेली न्यूज़ जून 27, 2012 अक्टूबर 6, 2013 चेन, जॉइस न्यूयॉर्क 30 जनवरी 2013 https://archive.today/20130130045405/http://articles.nydailynews.com/2012-06-27/news/32445017_1_matt-bomer-job-title-gay-man dead बोमर को किशोरावस्था से ही अपने समलैंगिक होने का ज्ञान हो गया था परन्तु सामाजिक कारणों से इन्होंने अपनी कामुकता को सार्वजनिक नहीं किया। 14 वर्ष की उम्र में जब ये उच्च विद्यालय में थे तब इन्होंने विद्यालय के रंगमंच और उसकी फ़ुटबॉल टीम दोनों में हिस्सा लिया जिस से "अपने ट्रैक कवर कर सकें।"
फ़िल्मोंग्राफी
फ़िल्म
वर्ष शीर्षक किरदार नोट 2005 फ्लाइटप्लान एरिक 2006 द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग एरिक 2011 इन टाइम हेनरी हैमिल्टन 2012 मैजिक माइक कैन सह-नामांकित - एमटीवी मूवी अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ संगीत पलड्निस वॉर्नर http://insidemovies.ew.com/2013/04/14/mtv-movie-awards-winners-2013/ Check out the winners for the MTV Movie Awards! अप्रैल 14, 2013 EW अक्टूबर 6, 2013 https://web.archive.org/web/20141109220905/http://insidemovies.ew.com/2013/04/14/mtv-movie-awards-winners-2013/ 9 नवंबर 2014 live 2013 सुपरमैन: अनबाउंड क्लार्क कैंट / सुपरमैन आवाजRich Sands http://www.tvguide.com/News/First-Look-Matt-Bomer-Superman-Animated-1058558.aspx First Look: Matt Bomer Gets Animated for Superman: Unbound अक्टूबर 6, 2013 जनवरी 7, 2013 Tvguide.com https://web.archive.org/web/20131005091129/http://www.tvguide.com/news/first-look-matt-bomer-superman-animated-1058558.aspx 5 अक्तूबर 2013 live2014 स्पेस स्टेशन 76 टैड विंटर्स टेल पीटर लेक के पिता
टेलिविज़न
वर्ष शीर्षक किरदार नोट 2001–2002 ऑल माए चिल्ड्रनExclusive Fashion Feature: Matt Bomer from TV’s "White Collar" http://daman.co.id/exclusive-fashion-feature-matt-bomer-of-the-white-collar/ DAMAN फ़रवरी 1, 2013 अक्टूबर 7, 2013 https://web.archive.org/web/20131021195013/http://daman.co.id/exclusive-fashion-feature-matt-bomer-of-the-white-collar/ 21 अक्तूबर 2013 dead इयन किपलिंग 2001–2003 गाइडिंग लाईट बॅन रीड मुख्य कलाकार 2003–2004 ट्रू कॉलिंग लूस जॉनस्टन प्रथम सत्र 2004 नॉर्थ शोर रोस़ प्रकरण 12 (प्रथम सत्र) 2006 ऐमी कोइनDevelopment Update: May 10-11 http://www.thefutoncritic.com/news.aspx?id=6899 द फ्यूटोन क्रिटिक नवम्बर 5, 2005 अक्टूबर 7, 2013 केस पायलट 2007 ट्रेवलर जे बॅरचल मुख्य कलाकार 2007–2009 चक ब्रायस लार्किन आवर्ती भूमिका (7 प्रकरण) 2009–वर्तमान व्हाइट कॉलर नील कैफ्री प्रमुख भूमिका 2012 ग्ली कूपर एंडरसन अतिथि किरदार ("बिग ब्रदर" प्रकरण) 2013 द न्यू नॉर्मल मोंटी प्रकरण 12 (प्रथम सत्र)लैज़ली गोल्डबर्ग http://www.hollywoodreporter.com/live-feed/matt-bomer-play-andrew-rannells-378059 Matt Bomer to Play Andrew Rannells' Ex-Boyfriend on 'New Normal' अक्टूबर 7, 2013 अक्टूबर 10, 2012 द हॉलीवुड रिपोर्टर https://web.archive.org/web/20130306012624/http://www.hollywoodreporter.com/live-feed/matt-bomer-play-andrew-rannells-378059 6 मार्च 2013 live http://thefutoncritic.com/listings/20121221nbc08/ The New Normal Episode 113 Press Release अक्टूबर 7, 2013 द फ्यूटोन क्रिटिक 2014 द नॉर्मल हार्ट फ़ेलिक्स टर्नर टेलिविज़न फ़िल्मhttp://broadwayworld.com/article/Larry-Kramer-Reveals-Ryan-Murphy-Started-Filming-THE-NORMAL-HEART-Today-in-NYC-20130609 Larry Kramer Reveals Ryan Murphy Started Filming THE NORMAL HEART Today in NYC अक्टूबर 7, 2013 जून 9, 2013 ब्रॉडवे वर्ल्ड https://web.archive.org/web/20131007002922/http://www.broadwayworld.com/article/Larry-Kramer-Reveals-Ryan-Murphy-Started-Filming-THE-NORMAL-HEART-Today-in-NYC-20130609 7 अक्तूबर 2013 dead
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Matt Bomer मैट बोमर
422389
490793
93589
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न अभिनेता
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:अमेरिकी रंगमंच अभिनेता
श्रेणी:समलैंगिक अभिनेता