411 REFERENCE · Wikipedia
रामनगर, बाराबंकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामनगर Ramnagar Ramnagar Barabanki.jpg रामनगर स्वागतद्वार रामनगर India Uttar Pradesh 27.087 81.407 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला बाराबंकी ज़िला तहसील 14255 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
रामनगर (Ramnagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
भौगोलिक स्थिति
यह लोधेश्वर महादेव मंदिर से 3 किमी दक्षिण पूर्व, पारिजात वृक्ष से 14 किमी पश्चिम, बाराबंकी से 28 किमी उत्तर, घाघरा नदी से 8 किमी दक्षिण और रेलवे के बुढ़वल जंक्शन से 1.5 किमी की दूरियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 28C (अब 927) पर स्थित है। बुढ़वल से 12 किलोमीटर पश्चिम मां गुस्सैल (गुरुसैल) मंदिर स्थित है!
आवागमन
रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर और बुढ़वल जंक्शन के पास बसा होने के कारण रेल तथा सड़क मार्गों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।
शिक्षण संस्थान
रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालयरामनर पी जी कॉलेज के बारे मेंसितंबर 2021 InternetArchiveBot http://ramnagarpgcollege.org/ रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अधिकारिक जालपृष्ठ 16 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180316214117/http://ramnagarpgcollege.org/ 16 मार्च 2018 dead : कस्बे में स्थित इस महविद्यालय में बी०ए०, एम०ए० एवं बी०एड० पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है। यह एक सरकारी/एडेड महाविद्यालय है।
यूनियन इण्टर कॉलेज http://www.schoolsworld.in/schools/showcollege.php?college_id=9461509603 यूनियन इण्टर कॉलेज 18 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160305184922/http://www.schoolsworld.in/schools/showcollege.php?college_id=9461509603 5 मार्च 2016 dead : यह एक एडेड इंटर कॉलेज है, जहाँ पर कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा बालक और बालिकाओं को एक साथ दी जाती है। यहाँ कला और विज्ञान दोनों संकायों की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
भगवान देई पाटन शाह बालिका इण्टर कॉलेज : यह एक प्राइवेट इंटर कॉलेज है , जहाँ पर कक्षा प्ले्ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा बालक और बालिकाओं को एक साथ दी जाती है तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की शिक्षा मात्र बालिकाओं के लिए है। यहाँ कला और विज्ञान दोनों संकायों की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। यह रामनगर में बुढ़वल चौराहे पर स्थित यूनियन इन्टर कॉलेज के ठीक सामने स्थित है ।
प्रशान्त बाल विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज http://www.pbvmgic.in/ प्रशान्त विद्यालय 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190126101027/http://www.pbvmgic.in/ 26 जनवरी 2019 dead : यह एक प्राइवेट इंटर कॉलेज है, जहाँ पर कक्षा प्ले्ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा बालक और बालिकाओं को एक साथ दी जाती है तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की शिक्षा मात्र बालिकाओं के लिए है। यहाँ कला और विज्ञान दोनों संकायों की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। यह रामनगर नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित है।
प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
कृष्णा चिल्ड्रन एकेडमी : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
गायत्री चिल्ड्रन एकेडमी : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यह एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है।
पारिजात कान्वेंट स्कूल : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
माँ भारती बाल विद्या मंदिर : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
सरस्वती शिक्षा मंदिर : यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।
श्री भगौती प्रसाद मेमोरियल स्कूल (एस०बी०पी०एम०) :यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यह भी एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहाँ लगभग समस्त आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बी०पी०एन० इंटरनेशनल अकादमी :यह एक प्राइवेट विद्यालय जहां पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यह विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से सम्बद्ध अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, यहाँ भी लगभग समस्त आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विद्यालय रामनगर महादेवा मार्ग पर स्थित शोभनगर, बम्हनी के निकट महादेवा ऑडिटोरियम के पीछे स्थित है।
संस्कृति
रामनगर क्षेत्रीय मुख्यालय और एक क़स्बा होने के कारण आस-पास के गाँवों के लिए मुख्य बाज़ार तथा शिक्षा का केंद्र है। मुख्यतः ग्रामीण संस्कृति है पर शहरी संस्कृति भी मिल जाती है।
पर्यटन स्थल
महादेवा : महादेवा ग्राम रामनगर मुख्यालय से लगभग 3 किमी० उत्तर दिशा में रामनगर तहसील में स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर है, जिसे हम लोधेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जानते हैं। यहाँ महाभारत कालीन प्रमाण मिलते हैं।
पारिजात वृक्ष (किन्तूर) : रामनगर से लगभग 14 किमी० पूर्व दिशा में स्थित एक पर्यटन स्थल है, यहाँ महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष व दर्शनीय स्थल हैं।
कुंतेश्वर महादेव मंदिर : रामनगर से लगभग 13 किमी० पूर्व दिशा में किन्तूर गांव में स्थित एक शिव मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि कुंतेश्वर महादेव मंदिर भी महाभारत कालीन है क्योंकि इसे पांडवों की माता कुंती द्वारा स्थापित किया गया था इसीलिए इसका नाम कुंतेश्वर महादेव मंदिर पड़ा।
कोटवा धाम : रामनगर से लगभग 16 किमी० पूर्व दिशा की ओर यह बाबा जगजीवन दास की कर्म स्थली और वर्तमान में हिन्दू तीर्थ स्थल है।
भगहर झील : रामनगर से पश्चिमोत्तर में लगभग 13 किमी० पर एक झील स्थित है जिसे हम भगहर झील के नाम से जानते हैं, यह प्राक्रितिक पर्यटन स्थल है।
अन्य सुविधाएं
डाकघर : रामनगर में रामनगर तहसील के निकट ही रामनगर का डाकघर स्थित है जिसका पिन कोड 225205 है।
तहसील : रामनगर में एक बड़ी तहसील/ कचहरी भी स्थित है।
कोतवाली : रामनगर में रामनगर बदोसरांय मार्ग पर कोतवाली रामनगर स्थित है।
बैंक : रामनगर में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, HDFC बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा बंधन बैंक की शाखाएं एवं लगभग 6 ATM मशीनें उपलब्ध हैं।
अस्पताल : रामनगर में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अतिरिक्त विद्यावाती मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, LSD अस्पताल, विशाल सर्जिकल अस्पताल, ग्रीन अस्पताल एवं अन्य प्राइवेट अस्पताल हैं।
विकास खंड कार्यालय : यहाँ पर रामनगर विकास खंड का कार्यालय भी स्थित है।
महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
कविगुरु मृगेश : कवि गुरुप्रसाद सिंह मृगेश यहां के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। मृगेश जी को श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर के यूनियन इण्टर कॉलेज में कवि गुरु मृगेश स्मारक पुस्तकालय भी बनाया गया है।
राजा अमर कृष्ण नारायण सिंह : राजतन्त्र के समय में रामनगर रियासत के राजा अमर कृष्ण नारायण सिंह जी थे।
राजा विजय सिंह : रामनगर रियासत के राजा अमर कृष्ण नारायण सिंह जी के पुत्र राज्य विजय सिंह जी थे जिन्होंने रियासत का उत्तराधिकार प्राप्त किया।
राजकुमार रत्नाकर सिंह रैकवार : रामनगर रियासत के राजा अमर कृष्ण नारायण सिंह जी के पौत्र एवं राजा विजय सिंहके पुत्र राजकुमार रत्नाकर सिंह रैकवार जी थे, जिन्होंने रामनगर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष के पद पर कार्य किया।
बद्री विशाल त्रिपाठी : बद्री विशाल त्रिपाठी जी भी रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं।
रामशरण पाठक : रामनगर नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे राम शरण पाठक जी पहले भी इस पद को सुशोभित कर चुके हैं।
इन्हें भी देखें
बाराबंकी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:बाराबंकी ज़िला
श्रेणी:बाराबंकी ज़िले के नगर