411 REFERENCE · Wikipedia
रासायनिक अभियान्त्रिकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|प्रक्रम अभियन्ता (Process engineers) संयन्त्रों की डिज़ाइन करते हैं, निर्माण करते हैं और इन्हें चलाते हैं।
रासायनिक अभियान्त्रिकी (Chemical engineering) रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र इत्यादि और उनके सिद्धान्तों को औद्योगिक उपयोगों में प्रयुक्त कराने वाला विज्ञान या व्यवसाय है। इसका मुख्य भाग प्रक्रम अभियान्त्रिकी (Process engineering) कहलाता है, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित रसायनों को औद्योगिक स्तर पर सहज तरीक़े से बनाने का अध्ययन किया जाता है। किन्तु आज रासायनिक अभियान्त्रिकी मात्र इसी तक सीमित नहीं है। आज रासायनिक अभियन्ता जैवप्रौद्योगिकी (अनुवांशिकता (Genetics), किण्वन आदि) विषयों पर काम और शोध करते हैं और विमान, अन्तरिक्ष यान, खाद्य पदार्थ, जैवमेडिकल संयन्त्र, सिलिकॉन तकनीकी. नैनोप्रौद्योगिक, इलैक्ट्रॉनिक्स वगैरह के क्षेत्रों में नये और उच्च कोटि के पदार्थों का निर्माण भी सहज तरीक़े से करते हैं।
उपयोग
right|thumb|रासायनिक इंजीनियर आजकल स्वचालित संयन्त्रों का परिचालन कम्प्यूटर द्वारा करते हैं।
रासायनिक इंजीनियरी अनेकानेक प्रकार के उत्पादों के निर्माण में प्रयुक्त होती है। अकार्बनिक एवं कार्बनिक रसायनों का निर्माण करना, सिरामिक्स, ईंधन, शैल-रसायन (Petrochemicals), कृषिरसायन (Agrochemicals) (उदाहरण के रूप में उर्वरक, कीटनाशक, घासफूसनाशक (Herbicides)), प्लास्टिक एवं एलास्टोमर (Elastomer, विस्फोटक, डिटर्जेंट एवं डिटर्जेंट उत्पाद (जैसे साबुन, शैम्पू, सफाई में प्रयुक्त द्रव आदि]], इत्र, फ्लेवर, एवं औषधियों आदि का निर्माण रसायन इंजीनियरी के प्रमुख अनुप्रयोग हैं।
रसायन इंजीनियरी से सम्बन्धित विषय हैं - काष्ठ प्रसंस्करण (wood processing), खाद्य प्रसंस्करण (food processing), पर्यावरण तकनीकी (Environmental technology}), तथा शिलारस (Petroleum), काँच, पेंट, चिपकाने वाले पदार्थ (Adhesives) आदि
इन्हें भी देखें
रासायनिक इंजीनियरी का इतिहास
बाहरी कड़ियाँ
People, pipes and processes: a short history of chemical engineering and the ... (गूगल पुस्तक ; लेखक - D. C. Freshwater, Institution of Chemical Engineers (Great Britain))
रसायन इंजीनियरी का इतिहास (अंग्रेजी)
The Chemical Engineer Resource Site
Chemical Engineers' Resource Page
myChemE Chemical Engineering Portal
Chemical Engineering Information Exchange
श्रेणी:तकनीकी और अभियान्त्रिकी
श्रेणी:रासायनिक अभियान्त्रिकी