Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंच फोड़न

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंच फोड़न पंच फुटाना Panch-phoron.jpg पंच फोड़न पाँच मसालों का मिश्रण दक्षिण पूर्व एशियाhttps://www.tasteatlas.com/panch-phoron मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, राई और सौंफ। अजमोदा (अजमोद) 100 g पाँच चीनी मसालों का मिश्रण false पंच फोड़न या पंच फोरन, मसालों का एक मिश्रण है जो दक्षिण एशिया में बहुत लोकप्रिय है। यह विशेष रूप से बंगाल, पूर्वी भारत, बांग्लादेश और दक्षिणी नेपाल में बहुत प्रचलित है। इसका प्रयोग विशेषतः दाल और अचार बनाने में होता है। परम्परागत रूप से, पंच फोड़न का उपयोग सब्जियों, चिकन करी, मछली, दाल, शुकतो और अचारों में किया जाता है। पंच फोड़न में मसालों को सदा बिना पीसे ही उपयोग किया जाता है। पंच फोड़न में सभी मसालों के साबुत बीज होते हैं। आमतौर पर, पंच फोड़न में मेथी दाना (मेथी के बीज), कलौंजी (निगेला बीज या मंगलरी), जीरा, राई (काली सरसों के बीज) और सौंफ बराबर भागों में होते हैं। कुछ रसोइये मेथी के बीजों को कम मात्रा में उपयोग करना पसंद करते हैं, क्योंकि इनका स्वाद हल्का कड़वा होता है। बंगाल में, कभी-कभी पंच फोड़न को सरसों के बजाय अजमोदा (राधूनी) के साथ बनाया जाता है। पश्चिम में, जहां अजमोद का मिलना थोडा कठिन होता है, वहाँ कुछ रसोइये इसके स्थान पर कुछ कुछ समान स्वाद वाली अजवाइन के बीज का प्रयोग करते है। ओड़िया, मैथिली, नेपाली और बंगाली व्यंजनों की परम्परा में, पंच फोड़न को आमतौर पर सरसों के तेल या घी में तला जाता है, जिसे "तड़का" या 'बघार' भी कहते हैं। इन्हें भी देखें गरम मसाला श्रेणी:मसाले