Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जॉन विक (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जॉन विक जॉन विक २०१४ की फिल्म टाइटल का कार्ड.jpeg टाइटल कार्ड चाड स्टेल्स्कीfn1 Stahelski co-directed the film with David Leitch, but the Directors Guild of America awarded sole directorial credit to Stahelski; Leitch is instead listed as a producer. बेसिल इवानीक डेविड लीच ईवा लोंगोरिया माइकल विदरइल डेरेक कोलस्टैड कियानू रीव्स माइकल निक्विस्ट एल्फी एलन एड्रिएन पालिकी ब्रिजेट मोयनाहैन डीन विंटर्स इयान मैक्शेन जॉन लेगिज़ामो विलेम डाफ़ो जोनाथन सेला टाइलर बेट्स जोएल जे रिचर्ड एलिज़ाबेथ रोनाल्ड थंडर रोड पिक्चर्स ८७एलेवेन प्रोडक्शंस एमजेडब्लू फिल्म्स डेफिनिट फिल्म्स समिट एंटरटेनमेंट २४ अक्टूबर २०१४ १०१ मिनटhttp://www.bbfc.co.uk/releases/john-wick-film JOHN WICK (15) ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन November 12, 2014 November 12, 2014 https://web.archive.org/web/20190818230339/https://bbfc.co.uk/releases/john-wick-film 18 अगस्त 2019 live संयुक्त राज्य अंग्रेजीरूसी $२०–३० मिलियनhttps://cdn.esd.ny.gov/Reports/2015_2016/Q1_2016_FTC_Report.pdf Film Tax Credit – Quarterly Report Empire State Development March 31, 2016 July 23, 2017 https://web.archive.org/web/20170918041723/https://cdn.esd.ny.gov/Reports/2015_2016/Q1_2016_FTC_Report.pdf 18 सितंबर 2017 dead $८८.८ मिलियन जॉन विक २०१४ की एक अमेरिकी नव-नोयर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो चाड स्टेल्स्की द्वारा निर्देशित और डेरेक कोलस्टैड द्वारा लिखित है। कियानू रीव्स, माइकल निक्विस्ट, एल्फी एलन, एड्रिएन पालिकी, ब्रिजेट मोयनाहैन, डीन विंटर्स, इयान मैक्शेन, जॉन लेगिज़ामो और विलेम डाफ़ो समेत कई अभिनेताओं ने फ़िल्म में अभिनय किया है। यह जॉन विक फ़िल्म शृंखला में पहली फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी जॉन विक (रीव्स) पर केंद्रित है, जो अपने घर में घुस आये कुछ पुरुषों की खोज कर रहा है, जिन्होंने उसकी पुरानी कार चुरा ली, और उसके कुत्ते को मार डाला, जो कि हाल ही में मृत उसकी पत्नी (मोयनाहैन) से मिला अंतिम उपहार था। स्टेल्स्की और डेविड लीच ने मिलकर फिल्म का निर्देशन किया, हालांकि केवल स्टेल्स्की को ही श्रेय दिया गया। कोलस्टैड ने २०१२ में फ़िल्म की पटकथा पूरी की थी और इसे थंडर रोड पिक्चर्स के लिए विकसित किया। फिल्म का निर्माण थंडर रोड पिक्चर्स के बेसिल इवानीक, लीच, ईवा लोंगोरिया तथा माइकल विदरइल ने किया है। निर्देशक के तौर पर स्टेल्स्की और लीच की टीम की यह पहली फ़िल्म थी; इससे पहले उन्होंने द्वितीय इकाई निदेशकों और स्टंट संयोजकों के रूप में कई अलग-अलग फ़िल्मों में काम किया था। उन्होंने पहले रीव्स के साथ द मेट्रिक्स पर स्टंट डबल्स के रूप में भी काम किया था। फ़िल्म के एक्शन दृश्यों के लिए स्टेल्स्की और लीच का दृष्टिकोण एनीमे और मार्शल आर्ट फिल्मों के प्रति उनकी प्रशंसा से प्रेरित था। फिल्म के लिए हांगकांग के एक्शन सिनेमा से फाइट कोरियोग्राफर, और गन फू तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। जॉन विक का प्रीमियर रीगल यूनियन स्क्वायर थियेटर, स्टेडियम १४ में १३ अक्टूबर २०१४ को न्यूयॉर्क नगर में हुआ था, जिसके बाद २४ अक्टूबर २०१४ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को सकारात्मक समीक्षाऐं मिली; आलोचकों ने इसे रीव्स के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक, और २०१४ की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्मों में से एक बताया। २० मिलियन डॉलर के अपने बजट के मुकाबले फ़िल्म ने दुनिया भर में ८८ मिलियन डॉलर की कमाई की। फ़िल्म के दो सीक्वल - जॉन विक: चैप्टर २ (२०१७) और जॉन विक: चैप्टर ३ - पैराबेलम (२०१९) भी रिलीज़ किये गए; दोनों ही आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने में सफल रहे। यह समिट एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित की जाने वाली शृंखला की एकमात्र फिल्म भी है, क्योंकि इसके बाद की फिल्में लायंसगेट फिल्म्स द्वारा वितरित की गयी हैं। कथानक जब जॉन विक अपनी पत्नी, हेलेन, को एक लाइलाज बीमारी में खो देता है, तो उसे अपने दुःख का सामना करने में मदद करने के लिए अपनी दिवंगत पत्नी से डेज़ी नामक एक बीगल कुत्ता प्राप्त होता है। जॉन के कठोर जीवन के बावजूद, वह कुत्ते के साथ घुल-मिल जाता है, और एक दिन उसके साथ अपनी पुरानी गाड़ी में घूमने निकलता है। एक गैस स्टेशन पर उसका सामना रूसी गैंगस्टरों की तिकड़ी से होता है, जिसका नेता योसेफ टैरासोव उससे वह कार खरीदने की पेशकश करता है, लेकिन जॉन उसे मना कर देता है, और इससे क्रोधित योसेफ और उसके डकैत उस रात जॉन के घर जाकर उसे बेहोश करते हैं, उसकी कार चुराते हैं, और डेज़ी को मार देते हैं। योसेफ गाड़ी का नंबर बदलने के लिए ऑरेलियो की दुकान में जाता है, जो तुरंत कार को पहचान लेता है, और यह जानकर कि योसेफ ने जॉन से इसे चुरा लिया है, उसे दुकान से बाहर निकाल देता है। जॉन ऑरेलियो से मिलता है, जो उसे बताता है कि योसेफ न्यूयॉर्क शहर में रूसी अपराध सिंडिकेट के प्रमुख विगो टैरासोव का बेटा है। इसके तुरंत बाद वह इस बारे में विगो को सूचित करता है, जो योसेफ पर भड़क उठता है, उसे समझाते हुए कि जॉन विक कौन है - पहले विगो के ही लिए काम करने वाला एक पूर्व हत्यारा, जिसे उसके घातक कार्यों के लिए "बाबा यगा" ("बूगीमैन" के लिए रूसी अनुवाद) उपनाम से जाना जाता है। जब जॉन हेलेन से शादी करने के लिए रिटायर होना चाहता था, तो विगो ने उसे एक "असंभव कार्य" दिया, जिसमें बहुत कम समय में उसे कई हत्याएं करनी थी। जॉन सफल रहा, और उसके इन प्रयासों ने टैरासोव सिंडिकेट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पात्र संगीत रिलीज़ परिणाम टिप्पणियाँ सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ John_Wick