411 REFERENCE · Wikipedia
डिजिटल ऊँचाई मॉडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डिजिटल ऊँचाई मॉडल या डीईएम एक कंप्यूटर आधारित 3D या त्रिविमीय मॉडल है जिसके द्वारा पृथ्वी की सतह का प्रदर्शन या निरूपण किया जाता है। पृथ्वी की सतह को दिखाने के अलावा यह अन्य ग्रहों और उपग्रहों के लिये भी प्रयोग होता है।
आसान शब्दों में यह उच्चावच को दर्शाने का माध्यम है।
इसमें ऊँचाई के आँकड़ों का उपयोग होता है और इसे सामान्यतः रास्टर आँकड़ों के रूप में सहेजा जाता है। वेक्टर आँकड़ों के रूप में इसे टिन (TIN) के रूप में सहेजते और प्रदर्शित करते हैं।
श्रेणी:भौगोलिक सूचना तंत्र
श्रेणी:भू-आकृति विज्ञान