Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आथाबास्काई भाषाएँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right|thumb|350px|सम्पर्क से पूर्व ना-डिनी बाषाओं का वितरण (Athabaskan + Eyak + Tlingit) अथाबस्कन (डेने, टिन्नेह अथवा अथापस्कन), उत्तर अमरीकी इंडियन समूहों का एक विशाल भाषा परिवार है। इस महादेश की इंडियन भाषाओं में अथाबस्कन परिवार की भाषाओं का प्रचार सबसे अधिक है। यह उत्तर-पश्चिमी कनाडा, अलास्का, प्रशांत महासागर-तट के कतिपय भागों, न्यू मेक्सिको, एरीज़ोना और टेक्सास के इंडियन समूहों में प्रचलित है। यह भाषा परिवार संभवतः चीनी-तिब्बती (साइनिटिक) शाखा से संबंधित है। इस परिवार को विभिन्न उपभाषाओं में अनेक मूलतः समानताएँ दृष्टिगत होती हैं। अथाबस्कन भाषा इंडियन समूहों में सामान्यतः अपने क्षेत्र के अन्य परिवारों की भाषाएँ बोलने वाले इंडियन समूहों की संस्कृति अपना ली गई है, परंतु अन्य संस्कृतियों के स्वीकरण के बाद भी उनकी अपनी भाषा के स्वरूप में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ। अथाबस्कन परिवार की भाषाएँ बोलने वाले इंडियन समूहों में भाषा के अतिरिक्त संस्कृति के अनाय पक्षों में बड़ा अंतर है। इन्हें भी देखें मूल अमेरिकी आदिवासी भाषाएँ, आथाबास्काई