411 REFERENCE · Wikipedia
ट्विस्टर (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Twister Twistermovieposter.jpg Theatrical release poster Jan de Bont Ian BryceSteven SpielbergMichael CrichtonKathleen Kennedy Michael CrichtonAnne-Marie Martin Helen HuntBill PaxtonJami GertzCary ElwesPhilip Seymour HoffmanAlan RuckZach Grenier Mark MancinaEddie Van Halen Jack N. Green Michael Kahn Amblin Entertainment Warner Bros. (US) Universal Studios (International) 1996 5 10 113 minutes United States English $75 million $494,471,524 DVD,
ट्विस्टर 1996 में प्रदर्शित एक आपदा/रोमांच फिल्म है। इसमें अभिनेत्री हेलन हंट व अभिनेता बिल पैक्सटन बवंडर-अनुसंधान में रत तूफान का पीछा करने वालों की भूमिका में हैं। इसे यान डि बौंट ने निर्देशित किया है। यह फिल्म माइकल क्राइटन व एन- मैरी मार्टिन द्वारा लिखित कथानक पर आधारित थी व इसके कार्यकारी निर्माताओं में स्टीवन स्पीलबर्ग, वाल्टर पार्क्स, लौरी मैक्डोनल्ड व जेराल्ड आर. मौलेन शामिल थे। 1996 में गृह व्यापार में फिल्म ट्विस्टर दूसरी सबसे बड़ी सफल फिल्म थी, तथा अमेरिका भर में इसके 5.5 करोड़ टिकट बिके.
फिल्म में तूफान अनुसरण करने वालों की टीम एक ऐसा तथ्य एकत्रण यंत्र तैयार करने में जुटी है जो कि बवंडर (ट्विस्टर) की कीप के मध्य में लगाया जा सके. इस कार्य में उनकी प्रतिद्वंद्वी एक अन्य टीम भी है जिनके पास अधिक धन उपलब्ध है और वो ओकलाहोमा में आए बवंडर के दौरान वैसा ही यंत्र बनाकर लगाने में प्रयासरत हैं। फिल्म की पटकथा एन. ओ. ए. ए. के अनुसंधान प्रोजेक्ट 'वोरटेक्स' का नाट्य रूपांतर है, तथा इसमें प्रयोग किया गया यंत्र डोरोथी 80 के दशक में एन. एस. एस. एल. द्वारा प्रयोग किए गए यंत्र टोटो की नकल थी।
ट्विस्टर पहली ऐसी हॉलीवुड फीचर फिल्म बनी जिसे डीवीडी फॉर्मेटhttp://www.imdb.com/title/tt0117998/trivia ट्विस्टर (1996) - ट्रिविया 1 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20111126080911/http://www.imdb.com/title/tt0117998/trivia 26 नवंबर 2011 live में रिलीज किया गया। साथ ही एचडीडीवीडी में रिलीज होने वाली यह आखिरी फिल्म भी थी।http://hddvd.highdefdigest.com/releasedates_historical.html HD DVD Disc Historical Release Dates High Def Digest 1 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110711165555/http://hddvd.highdefdigest.com/releasedates_historical.html 11 जुलाई 2011 dead बाद में ट्विस्टर को ब्लू रे डिस्क के रूप में भी उतारा गया। 1997 के अकादमी पुरस्कारों में इसे सर्वश्रेष्ठ ध्वनि व सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स के लिए नामांकित किया गया।
मूलकथा
जून 1969 में एक परिवार बवंडर से बचता हुआ आश्रम में आता है। पिता अपने परिवार को बचाने के लिए तहखाने का द्वार दबा कर पकड़ लेता है परंतु बवंडर में खींचा जाता है और प्राणों से हाथ धो बैठता है। इस भयावह दृश्य को उसकी पत्नी व बेटी जो देख लेते हैं, जो हालांकि इस दृश्य व पिता की मौत से भयभीत हैं परंतु फिर भी उसे बवंडर की शक्ति आकर्षित करती है। इसके तुरंत बाद फिल्म में दृश्य आधुनिक काल में आ जाते हैं तथा 'गोज 8' उपग्रह पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। एन. एस. एस. एल. (राष्ट्रीय गहन तूफान लैब) के मौसमविद यह मंत्रणा कर रहे हैं कि कैसे ओकलाहोमा के ऊपर एक तूफानों का चक्र इकट्ठा हो रहा है, जिस बवंडरों का एक रिकॉर्ड समूह राज्य पर बरपा हो सकता है।
इसके बाद फिल्म में बिल हार्डिंग (बिल पैक्सटन) उनकी मंगेतर डॉक्टर मेलिसा रीव्स (जामी गर्ट्ज) तथा बिल की तलाक की कगार पर खड़ी पत्नी डॉक्टर जो हार्डिंग (हेलन हंट) का पदार्पण होता है। बिल व मेलिसा जो हार्डिंग से तलाक के कागज लेने जा रहे हैं। बिल अब सेवा निवृत हो चुके हैं व जो उनकी पुरानी तूफान अनुसरण टीम की सदस्य हैं। बवंडर में हुई पिता की मृत्यु के बाद जो यह प्रण कर चुकी हैं कि वह अधिकाधिक बवंडरों का पीछा करेंगी ताकि जो उनके पिता के साथ हुआ वह किसी और के साथ न हो. जो के अलावा टीम के अन्य सदस्य हैं सनकी डस्टी डेविस (फिलिप सेमर हॉफमन), रॉबर्ट 'रैबिट' न्यूरिक (एलन रक), पथ प्रदर्शक फोटोग्राफर लॉरेंस (जरमी डेविस), जोई (जोई स्लोटनिक), एलन सांडर्स (शॉन वेलन) (रैबिट का वाहन चालक), टिम 'बेल्टजर लुइस' (टाड फील्ड), हेनूस (वेंडल जासपेहर) (बेल्टजर का साथी) तथा जेसन 'प्रीचर' रोव (स्कॉट थाम्पसन).
जो अभी भी बिल से प्रेम करती है तथा तलाक रोकने की कोशिश करती हैं, वह इस शादी को खत्म नहीं होने देना चाहती. वह बताती हैं कि उन्होंने बिल को इसलिए बुलाया क्योंकि उसका तूफान अनुसरण यंत्र डेरोथी तैयार हो चुका है। वह बवंडर के मार्ग के बीचों बीच इसे रख कर उसके तथ्य मापेंगे. ऐसे चार यंत्र तैयार किए जा चुके हैं। हेन्स उन्हें तूफान की प्रगति के बारे में बताता है और वे चल निकलते हैं। इतने में बिल की प्रतिद्वंद्वी टीम डॉक्टर जोनस मिलर (केरी एल्वस) व उनके सहयोगी एड्डी (जैक ग्रेनियर) भी आ पहुंचते हैं।
बिल के अनुसार जोनस इस काम में विज्ञान के लिए नहीं बल्कि धन के लिए लगे हैं। जोनस को एक समाचार पत्र में साक्षात्कार देते हुए देख लेते हैं जहां वे पाते हैं कि जोनस ने उनकी 'डोरोथी' मौसम मशीन का आइडिया चुरा लिया है तथा उसे अपनी मशीन डी. ओ. टी. 3 या डिजिटल ऑर्फाग्रापिक टेलीमीटर (Digital Orphagraphic Telemeter) का नाम दे रहे हैं। बिल उन पर अपना आइडिया चोरी का आरोप लगाते हैं परंतु जोनस कहते हैं कि यह केवल एक विचार था तथा सारा काम उन्होंने ने ही किया है। जो की टीम को प्रोत्साहित करने के लिए बिल एक दिन उनके साथ रहने का फैसला करते हैं।
बिल व जो की टीम निकल पड़ती है तथा इसी बीच वे दोनों अपनी शादी के विषय में उन्मुक्त चर्चा करते हैं। बेल्टजर एफ 1 ग्रेड का एक छोटा बवंडर पास के खेत में देखते हैं तथा टीम को आगाह करते हैं। बिल व जो उसे देखने के लिए गाड़ी को एक गड्ढे में ले जाते हैं परंतु बाहर नहीं निकल पाते. इतने में बवंडर पास आ जाता है। वे एक छोटे पुल से टकरा जाते हैं तथा इसके नीचे आश्रय लेते हैं। जो बवंडर के निकट परंतु बिल उन्हें रोकते हैं, इतने में बवंडर उनका ट्रक उड़ा ले जाता है। यह ट्रक पीछे बिल का ट्रक चला कर आ रही मेलिसा के आगे जा गिरता है। वे बमुश्किल टक्कर बचा पाती हैं।
जो नुकसान का जायजा लेती हैं व बिल उन्हें दिलासा देते हैं, तब जो खराब हुई डोरोथी मशीन से कुछ सेंसर उठाती हैं। जोनस की टीम भी आ पहुंचती है, परंतु तब तक बवंडर निकल चुका है व वे आगे चल पड़ते हैं। अपना ट्रक बर्बाद होने के बाद जो बिल को उनका ट्रक डोरोथी मशीन ले जाने के लिए इस्तेमाल करने को मना लेती हैं।
बिल की टीम पुन: चल निकलती है तथा अब बिल मेलिसा व जो एक ही ट्रक में सवार होते हैं। उन्हें एक अन्य बवंडर (ग्रेड एफ 2) नजर आता है, तथा बिल व जोनस दोनों की टीमें उस ओर चल पड़तीं हैं। बिल संज्ञान करते हैं कि यह बवंडर रास्ता बदलेगा तथा वे पिछली सड़क लेने का फैसला करते हैं। जल्दी ही बिल एक पुल पर पहुंचते हैं जहां उनका सामना जल स्तंभों से होता है जो ट्रक हिला देते हैं। तभी उनकी टीम भी वहां आ पहुंचती है, तथा जो उनके साथ खुशी मनाती हैं। मेलिसा बिल की पुरानी जीवन शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है व भावुक हो रो पड़ती हैं।
टीम जो की आंटी मेग ग्रीन (लोआ स्मिथ) के ओकलाहोमा स्थित वाकिटा शहर में स्थित घर में भोजन व आराम के लिए रोकती है। मेग जो को चुपके से बताती है कि शादी टूटने का कारण बिल है "क्योंकि बिल ने अपना दायित्व नहीं निभाया".
टीम को टीवी देखते हुए पता चलता है कि ग्रेड एफ 3 का एक बवंडर आ रहा है तथा वे उसे देखने निकल पड़ते हैं। बिल व जो ट्रक में जाते हैं व मेलिसा डस्टी के साथ उसकी परिवर्तित स्कूल बस में जाती हैं। वे जोनस की टीम को हराने की कोशिश में उससे टकराते-टकराते बचे। बिल की टीम बवंडर का मार्ग ज्ञात करने का प्रयास करती है क्योंकि उनसे कंप्यूटर बता रहे हैं कि वह उनके पीछे उसी सड़क पर आ रहा है। बिल और जो समझ जाते हैं कि बवंडर एक पहाड़ी के पीछे है, तथा उसे पाने के लिए वे ओलों का सामना करते हैं। बवंडर देखते ही वे डोरोथी 2 मशीन लगाने की कोशिश करते हैं परंतु समय नहीं मिल पाता. ट्रक पर बिजली का एक खंबा गिर जाता है और मशीन खराब हो जाती है। बवंडर वापिस बादलों में छिप जाता है। जो सेंसर उठाने की कोशिश करती हैं परंतु बिल देखते हैं कि बवंडर लुप्त नहीं हुआ है बल्कि घूम कर पीछे से फिर आ रहा है। अत: वे जो को सुरक्षित ट्रक में खींच लेते हैं। बवंडर फिर लौट आता है।
वे दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचते तथा जो बिखरे सेंसर फिर इकट्ठा करने की कोशिश करती हैं। वे बिल के रोकने पर गुस्सा होती हैं। बिल उन्हें बताते हैं कि वे डोरोथी की सफलता के पीछे इसलिए दीवानी हैं ताकि उनके परिवार वाला हाल किसी और का न हो. बिल जो को यह भी कहते हैं कि उनके मन में अभी भी उसके प्रति प्रेम भावनाएं हैं। मेलिसा व टीम के अन्य सदस्य सी बी रेडियो पर उनकी सारी वार्ता सुन लेते हैं।
बिल की टीम एक 'ड्राइव-इन' थिएटर पर आती है जहां जो तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करती हैं। मेलिसा सड़क पार होटल में टीवी पर बवंडरों की खबरें सुन रही हैं। डस्टी राडार देख रहे हैं। मेलिसा का व कंसेशन स्टैंड का, दोनों टीवी सेटों में सिग्नल खराब हो जाता है। डस्टी बिल को आगाह करता है कि एक ग्रेड एफ 4 बवंडर ठीक उनकी ओर बढ़ रहा है। सभी एक कार मैकेनिक के गैराज में आश्रय लेते हैं जहां जो मंत्रमुग्ध होकर बवंडर को देखती हैं, ठीक वैसे जैसे उन्होंने अपने पिता की मृत्यु वाली रात को देखा था। बिल ऊंची आवाज कर उनकी तंद्रा भंग करते हैं, जो पिर थिएटर कर्मचारियों को सुरक्षित करने का प्रयास करती हैं। बवंडर थियेटर को तबाह कर देता है, साथ ही टीम के कई वाहन भी. प्रीचर को एक हबकैप आ लगती है व वे घायल हो जाते हैं।
बवंडर चला जाता है व टीम नुकसान का जायजा लेने को बाहर आती है। डस्टी राडार देख कर बताता है कि वही बवंडर अब वाकिटा की तरफ जा रहा है जिसे सुन जो घबरा जाती हैं। बिल मेलिसा से कहते हैं कि वे आंटी मेग को देखने जा रहे हैं। इस पर मेलिसा शांत रहते हुए उनस नाता तोड़ लेती हैं। वे कहती हैं कि वि बिल के तूफान अनुसरण से कोई मुकाबला नहीं करना चाहतीं. साथ ही वे कहती हैं कि वे दुखी नहीं हैं क्योंकि वे जानती थीं ऐसा कभी न कभी होगा ही, इसके साथ ही उसने आश्वस्त किया कि जो को उनकी अधिक जरूरत है।
वाकिटा पहुंचने पर वे पाते हैं कि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी, व शहर तबाह हो चुका है। बिल और जो ने पाया कि मेग का घर तबाह होने के कगार पर है। घर में प्रवेश करने पर पता चलता है कि आंटी मेग एक किताब शेल्फ के नीचे दबी हैं। वे आंटी व कुत्ते मोजेज को बचाते हैं, इससे पहले कि घर गिर जाए. मेग को केवल एक टूटी हुई कलाई व सिर पर हल्की चोट है व उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है। जाने से पहले वे जो से कहती हैं कि कृपया कोशिश करो जो कुछ भी हुआ, वाकिटा में दोबारा न हो. डस्टी रेडियो में सुनता है कि विरल एफ 5 किस्म के बवंडर आने वाले हैं। कुछ हवा चालित घंटियों से प्रेरणा लेकर जो डोरोथी मशीनों को कारगर करने का तरीका सोचती हैं। टीम के साथ मिल कर एल्यूमिनियम के बीयर कैन से पिन चक्कियां बनाती हैं, फिर उन्हें सेंसरों क साथ पेंच लगा कर कस देती हैं, ताकि सेंसर उड़ सकें.
बिल व जो को गांव में लगभग एक मील चौड़े बवंडर का पता चलता है। वे डोरोथी 3 को उसके मार्ग में लगा देत हैं, परंतु पहले हवा, फिर एक पेड़ उसे उखाड़ फेंकते हैं। सारे सेंसर बिखर जाते हैं। फिर तूफान बिल व जो की तरफ बढ़ने लगता है जिससे दोनों वहां से भागने की कोशिश करते हैं। एक पेड़ ट्रक के पीछे आ गिरता है व वे फंस जाते हैं। एक तेल टैंकर हवा से घिसटता उनके ट्रक से आ टकराता है, उन्हें उन्मुक्त करता है तथा फिर विस्फोट हो जाता है। बिल विध्वंस व आग के बीच से ट्रक निकाल लेते हैं तथा इस आपदा से सुरक्षित निकल आते हैं। बिल बवंडर से आगे आगे भागते हैं। हवा से कई वाहन उड़ कर सड़क पर आते हैं, परंतु बिल उनसे बचने में सफल रहते हैं। उनकी गाड़ी सड़क पर आ गए एक टूटे हुए मकान के बीच से गुजर जाती है।
जैसे ही बिल व जो दूर भागते हैं, जोनस व एड्डी अपनी डी ओ टी 3 मशीन बवंडर के ठीक बीच रखने का प्रयास करते हैं। बिल व जो यह देखते हुए उसे वहां न जाने की चेतावनी देते हैं, परंतु वह नहीं सुनता. एड्डी को बिल की बात समझ आ जाती है, परंतु जोनस उसे आगे बढ़ते रहने का आदेश देता है। बवंडर से एक टीवी टावर उनकी विंड शील्ड से आ टकराता है जिससे एड्डी भयभीत हो जाता है। दोनों टीमें भयाक्रांत होकर देखती रह जाती हैं जब हवा जोनस व एड्डी क ट्रक को दूर ले जाकर पटक देती है, व उसमें भयंकर विस्फोट होता है। जोनस व एड्डी दोनों मारे जाते हैं।
बिल व जो जानते हैं कि अब एक ही रास्ता बचा है। नए बिंदू पर डोरोथी 4 को नियत करने के लिए जरूर है कि इसे ट्रक में ही लगे रहने दिया जाए और ट्रक बवंडर के बीचों बीच ड्राइव कर ले जाया जाए. ट्रक को क्रूज कंट्रोल विधि में डाल कर वे उससे बाहर कूद जाते हैं और उसे बवंडर के बीचों बीच स्वत: जाने देते हैं। इस तरह डोरोथी 4 बवंडर के ठीक बीच स्थापित हो जाता है।
टीम खुशी मनाने लगती है क्योंकि डोरोथी के सेंसर काम कर रहे हैं। वे बवंडर को भीतर से जांच रहे हैं। तभी उन्हें पता चलता है कि बवंडर जगह बदल रहा है। बिल व जो भी इसे देखते हैं और वे साथ के फार्म हाउस में जा छिपते हैं। पहले वे एक खलिहान में शरण लेते हैं परंतु वह तीखे लोहे के यंत्रों से भरा है। हवा उसे तबाह कर देती है तथा मलबे से बचत हुए वे एक छोटी बिल्डिंग में शरण लेते हैं। इस जगह उन्हें लोहे के पाइप मिलते हैं व वे स्वयं को बेल्टों से इनसे बांध लेते हैं। हवा बिल्डिंग को बर्बाद कर देती है, तथा वे पाइपों से बंदे उल्टे बाहर आ गिरते हैं। ऊपर से गुजरे एफ 5 बवंडर को वे भीतर से देखने में सफल हो जाते हैं। इसमें बिजली व सुदूर अंदर एक छोटा बवंडर मिलता है। कुछ क्षणों के बाद ही बवंडर समाप्त हो जाता है। उस फार्म का मालिक परिवार अपने तूफान रक्षा आश्रम से बाहर आता है व हानि का जायजा लेता है। बिल व जो बहस करते हैं कि मशीन के तथ्यों का आकलन कौन करेगा और लैब कौन संभालेगा, इतने मं टीम आ पहुंचती है। फिल्म का अंत बिल व जो के चुंबन द्वारा होता है। उनके रिश्त की नई शुरुआत होती है तथा टीम उनकी उपलब्धियों का उल्लास मनाती हैं।
अभिनेता सूची
डॉक्टर जो हार्डिंग के रूप में हेलन हंट : तूफान अनुसरण टीम की मुखिया
बिल हार्डिंग के रोल में बिल पैक्स्टन (अन्य नाम 'द एक्स्टीम': जो के बिगड़े पति तथा तूफान अनुसरण सहयोगी)
डॉक्टर मेलिसा रीव्ज के रूप में जामी गर्ट्ज : बिल की नई मंगेतर : फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते में खटास आ जाती है।
डस्टिन 'डस्टी डेविस' के रूप में फिलिप सेमर हॉफमैन : जो की टीम के एक 'स्वप्रशंसक' सदस्य
रॉबर्ट 'रैबिट' न्यूरिक के रोल में एलन रक : जो की टीम के पथ प्रदर्शक
लॉरेंस के रोल में जरमी डेविस, शांत स्वबाव के फोटोग्राफर.
जोई के रूप में जोई स्लॉटनिक : डॉप्लर राडार व हवा यंत्रों के इंचार्ज
एलन सैंडर्न के रूप में शॉन वेलन : रैबिट का वाहन चालक, नक्शों को रोल करने की बजाय फोल्ड कर देता है, जिससे रैबिट क्रोधित होता है।
टिम 'बेल्ट्जर' लुईस के रूप में टॉड फील्ड : डॉप्लर राडार वाली वैन के चालक, एक उत्साही व समर्पित सदस्य.
हेंस की भूमिका में वेंडल जोसेफर : जो के अलावा एकमात्र महिला सदस्य, सबसे युवा, बेल्ट्जर की साथी
जेसन 'प्रीचर' रोव के रूप में स्कॉट थॉमसन : जो की टीम के सदस्य, धार्मिक उल्लेखों के कारण प्रीचर उपनाम पड़ा.
आंटी मेग ग्रीन के रूप में लोआ स्मिथ : जो की आंटी, टीम के लिए मां स्वरूप
डॉक्टर जोनस मिलर के रूप में कैरी एल्विस : बिल की प्रतिद्वंद्वी टीम के मुखिया, बिल के डोरोथी वाले विचार को चुरा कर धन व प्रसिद्धि पाने में रत
एड्डी के रूप में जैक ग्रेनियर : जोनस के अनिच्छुक सहयोगी
युवा जो के रूप में एलेक्सा वेगा : युवा कन्या जो बवंडर में पिता की मृत्यु देखती है।
निर्माण
ट्विस्टर वार्नर बंधु व यूनिवर्सल स्टूडियो के बीच एक संयुक्त निर्माण प्रयास था। ड्राइव इन थिएटर का प्रयोग इसको साफ तरह से दर्शाता है जैसे इन फिल्मों में द शाइनिंग, वार्नर बंधु रिलीज व साइको : एक यूनिवर्सल स्टूडियो निर्माण. इस फिल्म के निर्माताओं का एक अन्य निर्माण सहयोगी कंपनी एंबलिन एंटरटेनमेंट के साथ पहले ही व्यावसायिक संबंध था।
तूफान अनुसरण की मूल पटकथा को 1992 में चलचित्र व्यवसाय सलाहकार व पुरस्कार प्राप्त लेखक जैफ्री हिल्टन ने एंबलिन के सामने रखा था। लेखन माइकल क्राईटन को यह विचार स्पीलर्ग ने पेश किया।
गाड़जिला के निर्माण पूर्व कार्य में छः महीने काम करने के बाद जाँ डि बौंट का उनसे कुछ बजट विषय पर विवाद हो गया और तुरंत ही उन्होंने ट्विस्टर साइन कर ली.Daly Steve The War of the Winds Entertainment Weekly मई 17, 1996 http://www.ew.com/ew/article/0, 292610,00.html 2009-06-14 अगस्त 2021 InternetArchiveBot निर्माण में कई बाधाएँ आईं. लेखक माइकल क्राईटन व उनकी पत्नी एन-मेरी मार्टिन को पटकथा लिखने को 25 लाख डालर दिये गये। 1995 की बसंत के आस पास जॉस वेडन को पुनर्लेखन के लिए बुलाया गया। उन्हें जब ब्रांकाइटिस हुआ तो स्टीव जेलियन को लाना पड़ा. वेडन लौटकर आये व मई 1995 में शूटिंग शुरू होने तक काम करते रहे. विवाद होने के बाद वे चले गये, निर्माणरंभ के दो सप्ताह बाद जैफ नेथनसन को बुलाया गया, तथा उन्होंने मुख्य फोटोग्राफी समाप्त होने तक पटकथा पर काम किया।
फिल्म का आधा कार्य ही हुआ था कि बिल व हेलन दोनों ही इलैक्ट्रानिक लैंपों की वजह से अंधता का शिकार हो गये। इन लैंपों का प्रयोग सीधे नीचे रौशनी करने के लिए किया जाता था ताकि दोनों के पीछे आकाश काला व तूफानी नजर आये. बाहर अत्यधिक रोशनी थी। बिल याद करते हैं, "इन लैंपों ने आँखों को बड़ा नुक्सान किया व कमरे में घुसने पर कुछ दिखाई नहीं दिया. समस्या को दूर करने के लिए रोशनी के आगे एक प्लेक्सीग्लास की शीट रख दी गई। बिल व जो को आई ड्राप्स व कुछ दिन आराम के लिए खास चश्मे का प्रयोग करना पड़ा'. एक बैक्टीरिया युक्त खड्डे में शूटिंग के बाद बिल व हेलन को हेपेटाइटिस के इंजेक्शन भी लेने पड़े. इसी सीन के दौरान थकान के कारण हेलन का सर बार-बार लकड़ी से टकराता रहा. वे भूल जातीं थीं कि उन्हें तीव्रता से नहीं उठना है। एक सीन में तो ऐसा हुआ, एक मक्की के खेत में चलती गाड़ी में हेलन को बाहर की ओर (पेसंजर (विलियन) पक्ष पर) खड़े होकर शाट देना था। उन्होंने हाथ से गाड़ी का द्वार पकड़ना था जो छूट गया तथा द्वार उनके सर से जा टकराया. इससे उन्हें थोड़ा कष्ट हुआ। डि बौंट ने हंसते हुए कहा मैं हेलन से बेहद प्रेम करता हूँ परंतु वे कभी कभी काम में थोड़ी अव्यवस्थित हो जाती हैं। हेलन ने जबाव में कहा : अव्यवस्थित? उसने मेरे रेटिनर जला दिए और मैं अव्यवस्थित हूँ? मैं हमेशा खेल भावना से कार्य करती हूँ. पता नहीं डि बौंट यह समझेंगे कि नहीं, परंतु मैं आशा करती हूँ.
कुछ क्रू सदस्य मानने लगे कि डि बौंट नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, तथा पाँच हफ्तों की शूटिंग के बाद छोड़ गये। डान बर्गेस की कैमरा टीम यह कहते हुए छोड़ गई कि डि बौंट को देखे बिना पता नहीं चलता कि उन्हें क्या चाहिए. वे एक दिशा में शूट करवायेंगे, कैमरे उधर लगवाकर. फिर चाहेंगे कि सारे कैमरे दूसरी दिशा में ले जाकर पुनः शूट किया जाये और फिर चिल्लायेंगे कि देरी हो रही है। हमेशा दूसरे की ही गल्ती होती, कभी उनकी नहीं. डि बौंट कहते हैं कि उन्हें हमेशा तीन सीन की तैयारी करनी पड़ती क्योंकि मौसम का कोई भरोसा नहीं रहता था। डान को इससे तालमैल बिठाने में बड़ी समस्या होती थी। जब डि बौंट ने बात न समझने पर एक कैमरा क्रू सदस्य पर हाथ उठाया, डान बर्गेस त्याग पत्र देकर चले गये। सभी अभिनेताओं को इससे भारी झटका लगा. बर्गेस व उनकी टीम एक हफ्ते तक रूके रहे, जब जैक एन.ग्रीन ने काम संभाल लिया। शूटिंग के अंतिम भाग में ग्रीन तब घायल हो गये जब एक हाइड्रालिक सेट, जिसे इशारे पर गिरना था, उनके भीतर रहते हुए ही गिर गया। एक विशेष रिंग वाली छत उन पर आ गिरी. उनकी पीठ पर चोट आई और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. आखरी दो दिन ग्रीन न आ सके, तथा डि बौंट ने फोटोग्राफर का कार्य भी संभाला.
काले घने बादल न मिलने के कारण डि बौंट को काफी सीन उजाले में शूट करने पड़े. इसके लिए उन्होंने इटस्ट्रियल लाईट मैजिक (ILM) से डिजिटल लाइट रिप्लेसमैंट तस्वीरें 150 से बढ़ाकर 300 से भी अधिक करने को कहा. मुख्य फोटोग्राफी के लिए समय कम था क्योंकि हेलन को पॉल रीजर के धारावाहिक मैड अबाउट यू ' के सीजन की शूट के लिए जाना था। परंतु रीजर अपनी शूटिंग पीछे हटाने के लिए मान गये जब उनको पता चला कि ट्रविस्टर की शूटिंग को और वक्त लगेगा. डि बौंट ने कई कैमरे प्रयोग किये जिससे 3 लाख फीट कच्ची फिल्म रोल की जगह लगभग 13 लाख फीट प्रयोग करनी पड़ी.
डि बौंट कहते हैं कि ट्विस्टर फिल्म पर लगभग 7 करोड़ डालर का खर्च आया, जिसमें करीब 20-30 लाख डालर निर्देशक के लिए. ऐसा माना जाता है कि जो के बचपन के दिनों के सीन दोबारा शूट करने (मार्च व अप्रैल 1996) तथा ओवरटाइम से बजट 1 करोड़ डालर तक चला गया। वार्नर बंधुओं ने इसे 17 मई की जगह 10 मई को रिलीज करना उचित समझा ताकि मिशन इंपॉसिबल ' की रिलीज से पहले इसे दो सप्ताहांत मिल जाये.
फिल्म को न्यूजीलैंड में पीजी व अमरीका में पीजी 13 रेटिंग प्राप्त है "भयावह तरीके से बुरे मौसम को दर्शाने के लिए."
ध्वनि
ट्विस्टर में परंपरागत अर्केस्ट्रा वाला संगीत (रचयिता मार्क मंचीना) व कई रॉक गीत, दोनों सम्मिलित थे। एक केवल वाघों पर बना थीम गीत भी था जिसे वान हेलन ने बनाया व पेश किया। दोनों संगीत मालाओं को एक सी.डी. के रूप में भी उतारा गया।
रॉक ध्वनि
वान हेलन - "ह्यूमन बीइंग"
रस्टेड रूट - "वर्च्युअल रिएलिटी"
टोरी एमोस - "तालुला (बीटी टोर्नाडो मिक्स)"
एलिसन क्रॉस - "मूमेंट्स लाइक दिस"
मार्क नोफ्लेयर - "डार्लिंग प्रेट्टी"
सोल एसिलम - "मिस दिस"
बेली - "ब्रोकेन"
के.डी. लेंग - "लव अफेयर"
नाइन स्टोरीज़ फिट. लिसा लोएब - "हाउ"
रेड हॉट चिली पेपर्स - "मेल्नकाली मैकेनिक"
गू गू डॉल्स - "लॉन्ग वे डाउन"
शानिया ट्विन - "नो वन नीड्स टू नो"
स्टीव निक्स फिट. लिंडसे बकिंघम - "ट्विस्टेड"
एडवर्ड एंड एलेक्स वान हेलन - "रेस्पेक्ट दी वाइंड"
आर्केस्ट्रा स्कोर
ओकलाहोमा: व्हिटफिल्ड
ओकलाहोमा: वेयर्स माय ट्रक?
ओकलाहोमा: फ्यूटीलिटी
ओकलाहोमा: डाउनड्राफ्ट
इट्स कमिंग: ड्राइव इन
इट्स कमिंग: दी बिग सक
दी हंट: गोइंग ग्रीन (गिटार पर ट्रेवर राबिन प्रमुख)
दी हंट: स्कल्प्चर
दी हंट: काउ
दी हंट: डिच
दी डेमेज: वाकिटा
हेलस्ट्रोम हिल: बॉब रोड
हेलस्टोर्म हिल: वी आर ऑलमोस्ट देयर
एफ5: डोरोथी IV
एफ5: मोबाइल होम
एफ5: गोड्स फिंगर
अन्य: विलियम टेल ओवरचर / ओकलाहोमा मेडले
अन्य: एंड टाईटल/रेस्पेक्ट दी वाइंड - एडवर्ड और एलेक्स वान हेलन द्वारा लिखित
कुछ ऐसे आर्केस्ट्रा ट्रैक भी थे जिन्हें बाद में फिल्म की सीडी से निकाल दिया गया, जैसे कि जब जो की टीम ओलावृष्टि वाला पहाड़ी बवंडर देखने वाकिटा से निकलते हैं, तो उस समय बजने वाला 'इंट्रो टू हृयूमन बीग्स' ट्रैक. अन्य भाग जो काट दिये गये उनमें थे, गोइंग ग्रीन का लंबा प्रारूप, जो जोनस के आगमन पर बजता है और पहले बवंडर के दिखने पर एक छोटा ट्रैक. अजीब रूप से, कई ऐसे संगीत भाग भी थे जो फिल्म में नहीं थे परंतु आडियो सीडी में थे। इनमें से कुछ हैं: 'वेयर्ज माई ट्रक', 'डिच' का दूसरा भाग, 'वी आर आलमोस्ट देयर' का दूसरा भाग, तथा 'मोबाइल होम' का पहला भाग.
फिल्म का सीक्वेल, एक संभावना:
एचबीओ के 'बिग लव ' के प्रचार के दौरान 'बुल्ज आई' को दिए एक साक्षात्कार में बिल पैक्सटन ने बताया कि ट्विस्टर 2 ' बनाने के विषय में उनकी निर्मात्री कैथलीन केन्नडी से बात हुई है। ट्विस्टर 1996 की फिल्म हेलन हंट, बिल पैक्स्टन, कैरी एल्वस व जग्गी गर्ट्ज की फिल्म का सीक्वेल होगा. पैक्सट्न ने यह भी कहा कि अगर यह बनती है तो वे इसका निर्देशन करना चाहेंगे.
स्वीकार्यता फिल्म को साधारण रिस्पांस मिला 'राटन टोमेरीज'http://www.rottentomatoes.com/m/1071167-twister/ ट्विस्टर मूवी रिव्यू, पिक्चर्स - रोटेन टोमेटोज़ 1 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20111002213822/http://www.rottentomatoes.com/m/1071167-twister/ 2 अक्तूबर 2011 live ने इसे 58% व मेटाक्रिटिक ने 68 अंक का 'वेटिड मीन स्कोर' दिया.ट्विस्टर रिव्यूअर्स https://web.archive.org/web/20091113093444/http://www.metacritic.com/video/titles/twister 13 नवंबर 2009 वार्नर ब्रोस
राजर एबर्ट ने इसे चार में से 2.5 अंक दिये. क्या आप शोर युक्त, मूर्खतापूर्ण परंतु दक्ष व सच्चाई से दूर मनोरंजन चाहते हैं? ट्विस्टर इस पर खरी उतरेगी. अगर आप सोचने वाले व्यक्ति हैं, इसे देखने से पहले दो बार सोचें.Ebert Roger Twister Chicago Sun-Times मई 10, 1996 http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=/19960510/REVIEWS/605100302/1023 2009-09-03 https://web.archive.org/web/20130311121244/http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=%2F19960510%2FREVIEWS%2F605100302%2F1023 11 मार्च 2013 live न्यूयार्क टाइम्स की जैनेट मास्लिन ने लिखा 'ट्विस्टर एक 'रोलर कोस्टर' की तरह उत्साह बनाये रखती है, खतरों से दक्षता से बचती हुई.Maslin Janet Twister The New York Times मई 10, 1996 http://www.nytimes.com/library/filmarchive/twister.html 2009-09-03 https://web.archive.org/web/20151018030609/http://www.nytimes.com/library/filmarchive/twister.html 18 अक्तूबर 2015 live एंटरटेनमैंट वीकली ' ने इसे 'बी' रेटिंग दी, तथा लीजा श्वार्जबॉम ने लिखा सबसे अधिक चित्र जो इस फिल्म के बाद दिमाग में ठहरता है वह है उड़ते हुए जानवर. और यही बात संक्षेप में इसकी अच्छाई व बुराई दोनों बयान कर देती है। यह इस गर्मी का पहला प्यारा सा, परंतु शोरगुल वाला शाकाहार है।Schwarzbaum Lisa Twister Entertainment Weekly मई 24, 1996 http://www.ew.com/ew/article/0, 292676,00.html 2009-09-03 अगस्त 2021 InternetArchiveBot अपनी लास एंजलीस टाइम्स की समीक्षा में कैनथ ट्यूरैन ने लिखा इस सर्कस के रिंगमास्टर तो असल में डि बौंट ही हैं, जिनके बिना कुछ संभव नहीं था, तथा जिन्हें अब हालीवुड का सर्वोच्च सृंट निर्देशक कहना चाहिए. दर्शकों व अभिनेताओं दोनों को एक्शन का रोमांच देने वाले डि बौंट इस दक्षता से एक्शन व सस्पेंस का ताना बाना बुनते कि किसी को पता ही नहीं चलता.Turan Kenneth Twister लॉस एंजिल्स टाइम्स मई 10, 1996 http://www.calendarlive.com/movies/reviews/cl-movie960513-6,0,4826494.story 2009-09-03 अक्टूबर 2010 H3llBot टाइम ' के रिचर्ड शीकेल ने लिखा जब एक्शन में खून खराबा नहीं होता तो आप उसे भूल जाते हैं। शीघ्र ही आप बवंडर भूल कर 'स्पेशल इफैक्ट्स की ओर केद्रिंत हो जायेंगे.Schickel Richard Twister Time मई 20, 1996 http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,984563,00.html?iid=digg_share 2009-09-03 https://web.archive.org/web/20121105114115/http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,984563,00.html?iid=digg_share 5 नवंबर 2012 live वाशिंगटन पोस्ट के डेसन हाव ने लिखा "कहानी कहने की कला व अभिनय कला को पीछे छोड़कर यह तकनीक की जीत है। सभी चरित्र लगभग कुछ चुटकुलों भय दिखाने व समय व्यतीत करने तक सीमित हैं।Howe Desson Twister: Special Effects and Hot Air Washington Post मई 10, 1996 http://www.washingtonpost.com/wp-srv/style/longterm/movies/videos/twister.htm#howe 2009-09-03 https://web.archive.org/web/20121110152241/http://www.washingtonpost.com/wp-srv/style/longterm/movies/videos/twister.htm#howe 10 नवंबर 2012 live
जन-किंवदंती
ठीक फिल्म की तरह ही मई 24, 1996 को नियाग्रा फाल्स ओंटरियो के एक 'ड्राइव-इन थियेटर' को बवंडर ने बरवाद कर दिया. यहाँ फिल्म द शाइनिंग का शो होना था। Tornado Destroys Twister Theater Associated Press मई 22, 1996 बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहने के लिए लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यहाँ 'ट्विस्टर ' का शो नियत था।Steyn Mark A Nobody in My Neck of the Woods Daily Telegraph मई 24, 1996
मई 10, 2010 को फेमफैक्स, ओक्लाहोमा में पूर्व राज्य सेनेटर जे.बेरी हैरीसन के फार्म को बवंडर ने तबाह कर दिया. आश्चर्यजनक रूप से यह वही फार्म था जहाँ फिल्म की शूटिंग हुई थी तथा सारा वाक्या लगभग फिल्म जैसा ही घटित हुआ। हैरीसन यहाँ 1978 से निवासी थे।http://www.newsok.com/oklahoma-farm-used-in-film-twister-devastated-by-real-tornado-in-last-weeks-storm/article/3461763?custom_click=headlines_widget ओकलाहोमा फार्म यूज्ड इन फिल्म ट्विस्टर डिवास्टेटेड बाय रियल टोर्नाडो इन लास्ट वीक स्टोर्म 1 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110703073135/http://newsok.com/oklahoma-farm-used-in-film-twister-devastated-by-real-tornado-in-last-weeks-storm/article/3461763?custom_click=headlines_widget 3 जुलाई 2011 dead
थीम पार्क आकर्षण
Twister...Ride it Out
इस फिल्म का प्रयोग एक आकर्षण ट्विस्ट र ........ राइड इट आउट के लिए यूनीवर्सल स्टूडियो, फ्लोरिडा ने किया। इसमें हेलन हंट व बिल पैक्सट्न की परिचयात्मक टिप्पणियाँ थीं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Twister
Official site for the film
0117998 Twister
135936 Twister
1071167-twister Twister
ट्विस्टर म्यूज़ियम वाकिटा, ओकलाहोमा
हियर दी थीम सोंग
श्रेणी:1996 की फिल्में
श्रेणी:अमेरिकी आपदा फिल्में
श्रेणी:1990 दशक की आपदा फिल्में
श्रेणी:ओकलाहोमा में बनी फिल्में
श्रेणी:ओकलाहोमा में बनाई गई फिल्में
श्रेणी:आयोवा में बनाई गई फिल्में
श्रेणी:केन्सास में बने गई फिल्में
श्रेणी:ऐनामॉर्फिक पद्धति से बनी फिल्में
श्रेणी:माइकल कृष्टोन की पटकथा
श्रेणी:तूफान अनसरणविद
श्रेणी:स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्मित फिल्में
श्रेणी:जेन डे बोनट द्वारा निर्देशित फिल्में
श्रेणी:वार्नर ब्रोस.फिल्में
श्रेणी:यूनिवर्सल पिक्चर्स फिल्म
श्रेणी:एम्ब्लिन इंटरटेनमेंट की फिल्में