411 REFERENCE · Wikipedia
मैनिटोबा का ध्वज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|मैनिटोबा का ध्वज
मैनिटोबा का ध्वज रेड एन्साइन का रूपान्तर है जिसपर प्रान्त के राज्यचिह्न का कवच बना हुआ है। ध्वज को ११ मई, १९६५ को मैनिटोबा विधानसभा में एक विधेयक पारित कर स्वीकृत किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने यूनियन जैक के उपयोग को अक्टूबर १९६५ में अनुमति दी थी और इसे १२ मई, १९६६ को घोषित किया गया। ध्वज को अपनाने का निर्णय तब लिया गया जब संघीय सरकार ने कनाडियाई रेड एन्साइन को हटाकर मेपल की पत्ती से बदलने का निर्णय लिया। ओण्टारियो का ध्वज भी इन्हीं परिस्थितियों में अपनाया गया।
इन्हें भी देखें
मैनिटोबा का राज्यचिह्न
मैनिटोबा
ध्वज