411 REFERENCE · Wikipedia
जीओवानी नीकोतेरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|जीओवानी निकोतेरा
जीओवानी नीकोतेरा (Giovanni Nicotera ; १८२८-१८९४) इटली का परम देशभक्त तथा राजनीतिज्ञ था।
जीवन परिचय
वह सान बयागियों में उत्पन्न हुआ। १४ वर्ष की उम्र में यंग इटली दल का सदस्य हो गया। मई, १८४८ में नेपिल्स के युद्ध में भाग लिया; और रोम की प्रतिरक्षा में गैरीबाल्दि के नेतृत्व में लड़ा। रोम के पतन के पश्चात् वह पीडमांट चला गया और १८५७ में उसने सैपरी पर आक्रमण किया। वहाँ पराजित हुआ और बंदी बनाया गया। १८६० में जनरल गुडसेप गैरीबाल्डी के प्रयत्नों से मुक्त होकर अंब्रिया में उसने स्वयंसेवक दल गठित किया। पुन: गैरीबाल्डी के नेतृत्व में १८६६ में ताइरोल में और १८६७ में रोम में लड़ा।
उसका संसदीय जीवन १८६० से आरंभ हो चुका था। १० वर्ष तक विरोध पक्ष में रहने के पश्चात् १८७० में उसने राजा के समर्थन में मत दिया। १८७६ में मिंगेटी के मंत्रिमंडल को अपदस्थ करने के पश्चात् वामपंथियों की सरकार में वह गृहमंत्री नियुक्त हुआ किंतु १८७७ में इसे त्यागपत्र देना पड़ा।
अनुदारदलीय आंतोनियो रूदिनी ने अपने मंत्रिमंडल (१८९१-९२) में नीकोतेरा को पुन: गृहमत्री का पद दिया।
सन्दर्भ
श्रेणी:इटली के राजनेता