411 REFERENCE · Wikipedia
नॉर्थ कैरोलीना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|स्थान
नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था।
सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य