411 REFERENCE · Wikipedia
प्यार में कभी कभी (1999 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्यार में कभी कभी प्यार में कभी कभी.jpg प्यार में कभी कभी का पोस्टर राज कौशल डीनो मोरिया, रिंकी खन्ना, संजय सूरी 1999 भारत हिन्दी
प्यार में कभी कभी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संक्षेप
इस फिल्म की कहानी एक समूह के कुछ दोस्तों की है, जिसमें एक नए विद्यार्थी के आने से उन सभी के जीवन में पूरी तरह बदलाव आ जाता है। सिद्धान्त उर्फ सिड, भार्गव उर्फ बग्स, रोनी, राधा, रूबी और मनोज उर्फ अकलु का एक छोटा सा समूह होता है। उनके समूह में खुशी आती है। बाद में सिड और बग्स दोनों को खुशी से प्यार हो जाता है। लेकिन वो सिड से प्यार करते रहती है। सिड किसी तरह एक मशहूर गायक बनना चाहते रहता है और वो इस कारण अपनी दोस्ती को दरकिनार कर रोक्सी नाम की एक लड़की के काफी करीब आ जाता है।
वो उसके साथ मिल कर एक मशहूर पॉप गायक बन कर उसके साथ गाने के सपने देखने लगता है, पर इसी बीच सिड और खुशी काफी नजदीक आने लगते हैं। बग्स को एहसास होता है कि वो खुशी से बहुत प्यार करने लगा है, पर वो ये बात सभी से छुपा लेता है। सिड को किसी और लड़की के पीछे भागते हुए देख कर खुशी का दिल टूट जाता है और अकेलेपन की स्थिति में आ जाती है। इसी बीच उन्हें पता चलता है कि उनके एक दोस्त को एड्स हो गया है।
मुख्य कलाकार
डीनो मोरिया - सिड
रिंकी खन्ना - खुशी
संजय सूरी
संगीत
गीत गायक मुसु मुसु हासी शान 4:01 राज कौशल लाखों दीवाने हो केके 2:23 राज कौशल दिल से मेरे शेखर रवजियानी, महालक्ष्मी अय्यर 5:08 राज कौशल विशाल-शेखर तुमने ना हमसे महालक्ष्मी अय्यर 4:51 पैट्रिक बिस्वास विशाल-शेखर वो पहली बार शान 4:23 राज कौशल कोई तो मुझे बता दे सलीम मर्चैन्ट, जीनी माइकल, केके 2:56 राज कौशल सलीम-सुलेमान प्यार में कभी कभी केके 5:09 विशाल डडलानी हम नौजवान हैं विशाल डडलानी, मनोहर, सूरज जगन 4:12 राज कौशल
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0275608 प्यार में कभी कभी
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में