411 REFERENCE · Wikipedia
गुइयांग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|गुइयांग शहर में एक उद्यान और शहर का नज़ारा
गुइयांग (贵阳, Guiyang) दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत की राजधानी है। यह उस प्रांत के केन्द्रीय भाग में युन्नान-गुइझोऊ पठार पर वू नदी की नानमिंग उपनदी के किनारे बसा हुआ है। शहर १,१०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। सन् २०१० की जनगणना में गुइयांग की आबादी ४३,२४,५६१ थी जिनमें से २५,५२,६३५ शहरी इलाक़ों में बसे हुए थे।
विवरण
गुइयांग का मौसम नम और तापमान दरमियाना है। जनवरी का औसत तापमान ५.१ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान २३.९ सेंटीग्रेड रहता है। यहाँ ज़्यादातर बादलों का साया रहता है और यह चीन में सबसे कम धूप पड़ने वाले शहरों में से एक है। गुइयांग में बारिश सालभर पड़ती है और सर्दियों में कभी-कभार हलकी बर्फ़ पड़ जाती है। गुइयांग में गुइझोऊ विश्वविद्यालय स्थित है। शहर के बीच में एक कांटे जैसा इलाक़ा है जिसका आकार चीनी भावचित्रों में 'दस' (十) की संख्या से मिलता जुलता है। इस क्षेत्र को 'महान दस काँटा' (大十字, दा शिज़ी) कहा जाता है।Let's Go China, Shelley Jiang, Shelley Cheung, Macmillan, 2004, ISBN 978-0-312-32005-8
इन्हें भी देखें
गुइझोऊ
यांग्त्से नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन के शहर
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर
श्रेणी:गुइझोऊ