Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जॉज़ (पटल पाठक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जॉज़ फ्रीडम सायन्टफ़िक 1995 01 14.0.6005 अगस्त 26, 2013 15.0.3103 अक्टूबर 1, 2013 माइक्रोसॉफ़्ट विण्डोज़ स्क्रीन रीडर प्रॉप्रायटरीज़ सॉफ्टवेयर freedomscientific.comजॉज (JAWS) पूरा नाम जॉब ऐक्सेस विथ स्पीच अभिकलित्र पटल पाठक प्रोग्राम है जो पटल की सामग्री को ध्वनी और ब्रेल संदेशों के रूप में परिवर्तित कर दृष्टिबाधित लोगों के काम करने योग्य बनाता है। दृष्टिबाधित और न्यून दृष्टि लोगों के समूह फ्रिडम साइंटिफिक, सेंट पीट्सबर्ग द्वारा निर्मित यह उत्पाद अंग्रेजी भाषी दृष्टिबाधितों द्वारा सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाला पटल पाठक है। लेकिन यह अंग्रेजी के अलावा अन्य प्रमुख भाषाओं - चीनी, कोरियाई, जर्मन, फ्रांसीसी, आदि भाषाओं के साथ हिंदी के लिए भी स्पीच इंजन उपलब्ध कराता है। अन्य पटल पाठकों एनवीडीए (मुफ्त) डालफिन सुपरनोवा आदि की तुलना में यह सबसे मँहगा पटल पाठक है। इतिहास जॉज मूलतः १९८९ में टेड हेंटर द्वारा जारी किया गया था। १९७८ में सड़क दुर्घटना में दृष्टिबाधित हो जाने वाले मोटरसाइकिल धावक टेड हेंटर ने १९८५ में $180,000 USD निवेश करने वाले बिल जोइस के साथ मिलकर हेंटर जोइस कारपोरेशन, सेंट पीट्सबर्ग, फ्लोरिडा की स्थापना की। अप्रैल २००० में हेंटर जोइस, ब्लेजी इंजिनियरिंग तथा आर्कंस्टोन इंकारपोरेशन ने संयुक्त रूप से प्रिडम साइंटिफिक की स्थापना की। मुख्य विशेषताएँ जॉज तीन कर्सरों के सहारे अभिकलित्र और अंतर्जाल के प्रयोग के समय पटल के संदेशों को ऐक्सेसेबल बनाता है। १- पी.सी. कर्सर, २- जॉज कर्सर और ३- वर्चुअल कर्सर। ये कर्सर कुंजी-पटल के विभिन्न कुंजियों से संचालित होते हैं। मसलन तीर कुंजियों के सहारे इन्हें अपने स्थान के चारों ओर ले जाया जा सकता है। कंट्रोल, ऑल्ट आदि कुंजियों के साथ बनाए गए निर्देशों के जरिए इन कर्सरों से निर्दिष्ट संदेश प्राप्त किए जाते हैं। पीसी कर्सर अभिकलित्र पर की जाने वाली सामान्य गतिविधियों के समय सक्रीय होता है। जैसे कि लिखते समय यह लिखने के स्थल के पास सक्रीय रहता है। जॉज करसर पीसी कर्सर द्वारा नहीं पहुँचे जा सकने वाले स्थलों तक पहुँचने के लिए प्रयुक्त होता है। वर्चुअल करसर अंतर्जाल पर कार्य करते समय सक्रीय रहता है। इसके सक्रीय रहने पर की-बोर्ड की प्रत्एक कुंजी कुछ खास निर्दिष्ट काम को अंजाम देती है। उदाहरण के लिए बी दबाकर पृष््ठ के बटन तक पहुँचा जा सकता है। जॉज निर्देश जॉज से निश्चित संदेश हासिल करने के लिए बहुत से निर्देश (कमांड) निश्चित हैं। कई निर्देश सर्वत्र उपयोगी होते हैं जबकि कुछ खास ऐप्लीकेशन में। इन्हें भी देखें एनवीडीए श्रेणी:पटल पाठक श्रेणी:दृष्टिबाधित