411 REFERENCE · Wikipedia
क्रोएशिया एयरलाइन्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रोएशिया एयरलाइन, क्रोएशिया देश की प्रमुख राष्ट्रीय एयरलाइन है। इस का मुख्य कार्यालय जगरेब http://www.croatiaairlines.com/About-us/Company-information/Corporate-information क्रोएशिया एयरलाइंस मूल जानकारी क्रोएशिया एयरलाइंस ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20190326134540/https://www.croatiaairlines.com/About-us/Company-information/Corporate-information 26 मार्च 2019 dead शहर के निकट बुज़ीन नाम के स्थान पर है। यह युरोप स्थित कई सारे गंतव्यों हेतु उड़ानों का संचालन करती है। इसका मुख्य परिचालन केंद्र जगरेब इंटरनॅशनल एयरपोर्ट और इसके मुख्य उड़ान स्थल डुब्रॉवनिक, स्प्लिट, और ज़ेडार हैं। नवंबर २००४ से क्रोएशिया एयरलाइन, स्टार एलायंस नाम की एक प्रमुख एयरलाइन समूह की सदस्य है।
अपने २५ साल के सेवा कल के दौरान क्रोएशिया एयरलाइन की छवि एक मध्यम आकार के एयरलाइन की है, जो की अपनी उड़ान सुरक्षा, यात्री सेवा की गुणवत्ता एवं इसके कर्मचारियो के पेशेवर कौशल के लिए सराही जाती है। यह युरोप के लगभग सभी गंतव्यों के लिए छोटी एवं लंबी दोनो तरह की उड़ानो का संचालन करती है।। क्रोएशिया एयरलाइन का अपने देश के पर्यटन में खास योगदान है क्योंकि क्रोएशिया आने वाले लगभग एक तिहाई पर्यटक इस एयरलाइन के उड़ानो द्वारा ही आते हैं। साथ ही २०१४ के आँकड़ो अनुसार के यह क्रोएशिया की चौथी सबसे बड़ी निर्यातक भी है।http://www.cleartrip.com/flight-booking/croatia-airlines.html क्रोएशिया एयरलाइंस फ्लाईट क्लियरट्रिप.कॉम ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20151108193256/http://www.cleartrip.com/flight-booking/croatia-airlines.html 8 नवंबर 2015 live
इतिहास
आरंभिक वर्ष
इस एयरलाइन की स्थापना २० जुलाई १९८९ को की गयी थी और तब इसका नाम ज़गाल (जगरेब एयरलाइन) था। शुरू में इसके पास सिर्फ़ एक सेस्ना ४०२ विमान था जो के यू पी एस कंपनी के लिए मालवाहक कार्य करता था। क्रोएशिया में पहले लोकतांत्रिक चुनाव के बाद इस का नाम २३ जुलाई १९९० से क्रोएशिया एयरलाइन कर दिया गया।
२००० के बाद की घटनाएँ
सन २००० में दो और एयरबस विमान इसके बेड़े में शामिल किए गये और पहली बार स्वचालित टिकट प्रणाली का उपयोग शुरू किया गया। २००१ में इस एयरलाइन को जर्मन विमानन प्राधिकरण लूफ़्थफहर्त-बूंदेसांत द्वारा रखरखाव और तकनीकी कृत्य का प्रमाण पत्र मिला। १८ नवंबर २०१४ को क्रोएशिया एयरलाइन, स्टार एलायंस में शामिल हो गई।
मार्च २००९ तक कंपनी ने १९९३ में शामिल किए गये कम दूरी वाले तीन एटीआर 42 विमानो को अपने बेड़े से हटा दिया और इनकी जगह ६ बॉंबर्डियर डैश 8 क्यू400 एस विमान शामिल किए गये। इनमे से पहला विमान मई २००८ में शामिल किया गया।
२२ अक्तूबर २००८ को क्रोएशिया एयरलाइन और एयरबस ने १३२ सीटों वाले चार और ए ३१९ विमानो को शामिल किए जाने को घोषणा की जो कि २०१३ तक बेड़े में शामिल कर लिए जाने थे।
कंपनी संबंधित मामले
स्वामित्व
९९.७२% की हिस्सेदारी के साथ क्रोएशिया एयरलाइन की सबसे बड़ी शेयरधारक क्रोएशिया की सरकारी असेट मॅनेज्मेंट एजेन्सी है। जबकि जगरेब एयरपोर्ट एलएलसी लिमिटेड की साझेदारी १.७२% है। क्रोएशिया की स्टेट एजेन्सी फॉर डेपॉज़िट इन्षुरेन्स आंड बॅंक रीहॅबिलिटेशन के पास ०.७६% शेयर हैं तथा ०.५०% की साझेदरी आम जनता के पास है।
सहायक कंपनिया
अपने मुख्य कारोबार के साथ साथ क्रोएशिया एयरलाइन के पास कई विमानन संबधी सहायक कंपनियाँ भी हैं http://www.croatiaairlines.com/hr/O-nama/Korporativne-informacije/tvrtke-u-vlasnistvu क्रोएशिया एयरलाइंस क्रोएशिया एयरलाइंस ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20150923211247/http://www.croatiaairlines.com/hr/O-nama/Korporativne-informacije/tvrtke-u-vlasnistvu 23 सितंबर 2015 dead. जैसे कि :-
ओब्ज़ोर पुतोवंजा
प्लेसो प्रजेवोज़
अमडेयस क्रोवेशिया
कोड साझेदारी समझौते
वर्तमान क्रोएशिया एयरलाइन की कई सारे एयरलाइन के साथ कोड साझेदारी समझौते है। http://www.croatiaairlines.com/Plan-Book/Partners/ हमारे सहयोगियों क्रोएशिया एयरलाइंस ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20150905133906/http://www.croatiaairlines.com/Plan-Book/Partners 5 सितंबर 2015 dead जैसे कि
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस
एयर कनाडा
एयर फ्रांस
ब्रसेल्स एयरलाइंस
केएलएम
एल ओ टीपोलिश एयरलाइंस
लुफ्थांसा
टी ओ पी पुर्तगाल
तुर्की एयरलाइंस
स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस
सिंगापुर एयरलाइंस
स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स
यूनाइटेड एयरलाइंस
विमान दस्ता
जुलाइ २०१५ की ताज़ा जानकारी के अनुसार के विमान दस्ते में निम्नांकित विमान शामिल थे, जिनकी औसत आयु ११.५ वर्ष है।https://www.planespotters.net/airline/Croatia-Airlines क्रोएशिया एयरलाइंस के फ्लीट का विवरण और इतिहास प्लेन्सपोटर्स.नेट ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20151022151515/https://www.planespotters.net/airline/Croatia-Airlines 22 अक्तूबर 2015 live
सन्दर्भ
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:वायुयान सेवा