Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूएस ओपन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यह वर्ष की आखिरी ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता है जो अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर आयोजित की जाती है। यह हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है| पहली बार यह प्रतियोगिता संयुक्त राज्य अमेरिका में 1881 में अगस्त के महीने में न्यूपोर्ट में खेली गई। इसका आयोजन 1918 तक न्यूपोर्ट में ही हुआ। चेलेंज़ राउन्ड 1911 में हटा दिया गया। अमरीकी फेडरेशन से जुड़े क्लब के सदस्य ही इस स्पर्धा में भाग ले सकते थे। महिलाओं का एकल पहली बार 1887 में फिलाडेल्फिया में खेला गया। 1919 में इस प्रतियोगिता का स्थान बदलकर फोरेस्ट हिल वेस्ट साइड टेनिस क्लब,न्यूयॉर्क कर दिया गया। 1974 तक यह प्रतियोगिता घास पर होती थी, 1975 से 1977 के बीच में यह प्रतियोगिता क्ले कोर्ट पर हुई। 1970 में यह प्रतियोगिता ओपन हो गई। यह प्रतियोगिता टाई ब्रेक को अपनाने वाली पहली मु्ख्य प्रतियोगिता थी। श्रेणी:ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:अमरीकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता