411 REFERENCE · Wikipedia
थानोस (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|2018 की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में थानोस।
थानोस (Thanos) एक काल्पनिक चरित्र है जिसे मुख्य रूप से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फ़िल्म और टेलीविज़न शृंखला में जोश ब्रोलिन द्वारा निभाया गया है।'थानोस' एक्टर जोश ब्रोलिन की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीर साझा कर दी जानकारी https://www.amarujala.com/entertainment/hollywood/thanos-actor-josh-brolin-and-wife-kathryn-welcomes-baby-girl-on-christmas-evening 5 जुलाई 2024 अमर उजाला hi यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स सुपरविलेन पर आधारित है। वह काल्पनिक टाइटन ग्रह से आया एलियन सरदार है। उसका ग्रह अति जनसंख्या की वजह से हुए संसाधन समाप्ति के कारण बर्बाद हो गया है। वह अब ब्रह्मांड में सभी जीवित व्यक्तियों के आधे हिस्से को मिटाकर अधिक जनसंख्या को समाप्त करना चाहता है। उसके अनुसार अन्यथा जीवन विलुप्त होने के कगार पे पहुँच जायेगा। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये, पौराणिक छह अनंत मणि को खोजने निकल पड़ता है।Chhabra Diksha अगर नहीं जानते हैं 'Avengers' क्या बला है तो क्लिक करके जानिए पूरी कहानी https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood-know-the-whole-story-of-avenger-series-634053 5 जुलाई 2024 इण्डिया टीवी 25 अप्रैल 2019 hi
थानोस एवेंजर्स, गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी और उनके सहयोगियों के खिलाफ इन्फिनिटी वॉर में लड़ता है।Avengers Endgame: थानोस से कैसे बचेगी 'आधी दुनिया', अब चलेगा पता https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/news-from-bollywood/avengers-endgame-release-on-26-april-tickets-pre-book-first-part-story/articleshow/69034777.cms 5 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hi फिर वह अपनी जीत के बाद मणियों की ताकत से ब्रह्मांड में सभी जीवन का आधा हिस्सा ख़त्म कर देता है। बाद में वह किसी सुदूर ग्रह पे चला जाता है और अनंत मणियों को उन्हीं की ताकत से नष्ट कर देता है। यहाँ, वह अंततः थॉर द्वारा मारा जाता है। पांच साल बाद, 2014 के समय से थानोस का एक वैकल्पिक संस्करण एक बार फिर एवेंजर्स से लड़ने के लिए समय यात्रा करता है। लेकिन उसे इस बार टोनी स्टार्क द्वारा मारा जाता है। वह इन्फिनिटी सागा बनाने वाली 23 फ़िल्मों में एक प्रमुख किरदार है। वह पाँच फ़िल्मों में दिखाई दिया है, जिनमें सबसे उल्लेखनीय अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018) और अवेंजर्स: एंडगेम (2019) हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र
श्रेणी:कालपनिक जीव