Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गैलाटिआ (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

200px|right|thumb|वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा ली गयी गैलाटिआ की तस्वीर - यह चित्र थोड़ा खिचा हुआ है, वास्तव में गैलाटिआ इतना लम्बा नहीं है गैलाटिआ सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण का एक उपग्रह है। यह वरुण के सारे उपग्रहों में से उस से चौथा सबसे समीप परिक्रमा करने वाला उपग्रह है। लरिसा का औसत व्यास १७६ किमी है और इसका अकार बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इस उपग्रह का रंग गाढ़ा प्रतीत होता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है के वरुण का यह चन्द्रमा वरुण के साथ-साथ निर्मित नहीं हुआ था, बल्कि उस मलबे के कुछ जमावड़े से बन गया है जब वरुण नें अपने से पास गुज़रते हुए ट्राइटन को अपने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के क़ब्ज़े में लेकर उसे अपना उपग्रह बना लिया। उस दौरान वरुण के इर्द-गिर्द घूम रहे पुराने उपग्रहों में गुरुत्वकर्षण के बदलते प्रभाव से काफ़ी टकराव हुए थे जिनसे वे उपग्रह ध्वस्त हो गए और अपना मलबा छोड़ गए और गैलाटिआ उसी का नतीजा है। ट्राइटन को छोड़कर, वरुण के अन्य उपग्रहों का निर्माण कुछ ऐसे ही हुआ था। http://linkinghub.elsevier.com/retrieve/pii/001910359290155Z डॉन बैनफ़ील्ड, नॉर्म मर्रे "वरुण के अंदरूनी उपग्रहों का एक गत्यात्मक इतिहास (अ डाएनैमिकल हिस्टरी ऑफ़ द इन्नर नॅप्टयूनियन सैटलाइट्ज़, अंग्रेज़ी में)" आइकैरस १९९२ ९९ २ ३९० 1992Icar...99..390B 10.1016/0019-1035(92)90155-Z 20 मई 2011 https://web.archive.org/web/20180603163915/https://linkinghub.elsevier.com/retrieve/pii/001910359290155Z 3 जून 2018 dead वरुण के कुछ अन्य अंदरूनी चंद्रमाओं की तरह, गैलाटिआ भी धीरे-धीरे वरुण के समीप आता जा रहा है और वैज्ञानिकों का विचार है के कुछ समय बात यह या तो वरुण के वायुमंडल में गिरकर ध्वस्त हो जाएगा या वरुण की रोश सीमा के अन्दर आने से उसके गुरुत्वाकर्षण द्वारा तोड़कर एक उपग्रही छल्ले के लिए मलबा बन जाएगा। अन्य भाषाओँ में गैलाटिआ को अंग्रेज़ी में "Galatea" कहते हैं। इन्हें भी देखें वरुण के प्राकृतिक उपग्रह वरुण (ग्रह) ट्राइटन (उपग्रह) सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:वरुण के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना