Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सत्यश्रय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रातीच्य चालुक्य राजा 997-1008 ईस्वी (11 वर्ष) तैलप द्वितीय विक्रमादित्य पंचम तैलप द्वितीय पश्चिमी चालुक्य राजवंश सत्यश्रय प्रतीच्य चालुक्य साम्राज्य के राजा थेA Textbook of Medieval Indian History Sen Sailendra Primus Books 2013 978-9-38060-734-4 52–53 जिन्हें सत्तिगा अथवा इरिवाबेडांगा के नाम से भी जाना जाता है। 11वीं सदी के आरम्भ में साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण के समय सत्यश्रय ने तंजावूर के चोल राजवंश, मध्य भारत के चेदी राजवंश व परमार राजवंश तथा गुजरात के चौलुक्या के साथ कई युद्धों में शामिल थे। इन युद्धों में जीत और हार के मिश्रित परिणाम थे।Kamath (1980). p.101 अपने पिता तैलप द्वितीय के शासनकाल के समय एक राजकुमार के समय से ही सत्यश्रय एक महत्त्वकांक्षी योद्धा थे।Sastri(1955), p.164 सत्यश्रय ने महान कन्नड़ कवि रन्न (शास्त्रीय कन्नड़ साहित्य के "तीन रत्नों" या रत्नत्रय में से एक) को संरक्षण दिया जिन्होंने अपने महाकाव्य सहसभिमविजय (शाब्दिक रूप से "साहसी भीम", महाकाव्य को गदायुद्ध के रूप में भी जाना जाता है) में उनकी ताकत और वीरता के लिए अपने संरक्षक की तुलना पाण्डव राजकुमार भीम (महाकाव्य महाभारत के पात्र) से की थी।Narasimhacharya (1988), p.18Sastri (1955), p.356Kamath (1980) p.101 सत्यश्रय के पास अकालवर्ष, अकालंकचरित और सहसभिम जैसी उपाधियाँ थीं। सन्दर्भ 1 स्रोत History of South India (Ancient, Medieval and Modern) Part 1 Chopra P.N. Ravindran T.K. Subrahmanian N Chand Publications 2003 81-219-0153-7 New Delhi 2003 A concise history of Karnataka : from pre-historic times to the present Kamath Suryanath U. Jupiter books 2001 Bangalore 80905179 7796041 1980 https://archive.org/details/historyofkannada0000nara History of Kannada Literature Narasimhacharya R Penguin Books 1988 81-206-0303-6 New Delhi 1988 registration A history of South India from prehistoric times to the fall of Vijayanagar Sastri Nilakanta K.A. Indian Branch, Oxford University Press 2002 0-19-560686-8 New Delhi 1955 Ancient Indian History and Civilization Sen Sailendra Nath New Age Publishers 1999 81-224-1198-3 1999 श्रेणी:१०वीं शताब्दी के भारतीय शासक श्रेणी:११वीं शताब्दी के भारतीय शासक