411 REFERENCE · Wikipedia
वॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वॉट (चिह्न: W) शक्ति की SI व्युत्पन्न इकाई है। यह ऊर्जा के परिवर्तन या रूपान्तरण की दर मापती है। एक वॉट - १ जूल (J) ऊर्जा प्रति सैकण्ड के समकक्ष होती है।
यांत्रिक ऊर्जा के संबंध में, एक वॉट उस कार्य को करने की दर होती है, जब एक वस्तु को १ मीटर प्रति सैकण्ड की गति से १ न्यूटन के बल के विरुद्ध ले जाया जाये।
1 W = 1 J s-1 = 1 kg m2 s-3 = 1 N m s-1
पोटेन्शियल डिफरेन्स (वोल्ट) और विद्युत धारा (एम्पीयर) की परिभाषा अनुसार, कार्य १ वॉट की दर से किया गया होता है, जब १ एम्पीयर विद्युत धारा, १ वोल्ट पोटेन्शियल डिफरेन्स पर बहती है।Amps, Volts, Watts, Ohms 17 अप्रैल 2007 http://ebtx.com/mech/ampvolt.htm https://web.archive.org/web/20100102065950/http://ebtx.com/mech/ampvolt.htm 2 जनवरी 2010 dead
1 W 1 V × 1 A
गुणक
वॉट W सामान्य गुणक मोटे अक्षरों में हैं
नैनोवॉट
एक नैनोवॉट एक वॉट के १ करोड़वें भाग का होता है।
माइक्रोवॉट
एक माइक्रोवॉट एक वॉट के एक लाखवें भाग के बराबर होता है।
मिलिवॉट
एक मिलिवॉट एक वॉट के एक हज़ारवें भाग के बराबर होता है।
किलोवॉट
एक किलोवॉट एक वॉट हजार गुना होता है।
मेगावॉट
एक मेगावॉट एक वॉट से दस लाख गुना ज्यादा होता है।
1 MW = 1000 KW
देखें
वॉट-आवर
एम्पीयर-आवर
सन्दर्भ
श्रेणी:एस आई व्युत्पन्न इकाइयाँ
श्रेणी:इकाई