411 REFERENCE · Wikipedia
पर्सी हाइन्स व्हाइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पर्सी हाइन्स व्हाइट Percy Hynes White at New York Comic Con 2017.png 2017 में हाइन्स व्हाइट ने न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में साक्षात्कार दिया 2001 10 8 सेंट जॉन्स, न्यूफ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर, कनाडा 2008–वर्तमान अभिनेता जोएल थॉमस हाइन्स शेरी व्हाइट
पर्सी हाइन्स व्हाइट (जन्म 8 अक्टूबर 2001) एक कनाडाई अभिनेता हैं। वह फ़िल्म एज ऑफ़ विंटर और ए क्रिसमस हॉरर स्टोरी और टेलीविज़न सीरीज़ बिटवीन में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने अमेरिकन टीवी सीरीज द गिफ्टेड में एंडी स्ट्रकर और नेटफ्लिक्स कॉमेडी हॉरर सीरीज़ वेंस्डे (टीवी श्रृंखला) में जेवियर थोर्प के रूप में अभिनय किया है।
आरंभिक जीवन
हाइन्स व्हाइट के पिता जोएल थॉमस हाइन्स है जो एक लेखक, अभिनेता और निर्देशक हैं। उनकी मां शेरी व्हाइट है जो एक लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। हाइन्स व्हाइट ने दो वर्ष की आयु में स्थानीय स्तर पर अभिनय करना शुरू किया तथा उसके बाद उन्होंने सात वर्ष की आयु में पहली बार फिल्म डाउन टू द डर्ट में अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया। बचपन में हाइन्स व्हाइट ने अपने गृहनगर सेंट जॉन्स के प्रदर्शन कला समूह में दो साल तक अध्ययन किया।गज़ोव्स्की, एलिसन कनाडाई किशोर अभिनेता पर्सी हाइन्स व्हाइट ने एक लंबी छाया डाली https://www.theglobeandmail.com/arts/film/canadian-teen-actor-percy-hynes-white-casts-a-long-shadow/article23772602/ 2 अप्रैल 2015 20 मई 2017 द ग्लोब एंड मेल
करियर
हाइन्स व्हाइट की पहली भूमिका फिल्म डाउन टू द डर्ट में कीथ की थी। 2022 में उन्होंने सीरीज़ वेंस्डे में जेवियर थोर्प की भूमिका निभाई। यौन दुराचार के आरोपों के बाद नेटफ्लिक्स ने उन्हें पहले सीज़न के बाद सीरीज़ से हटा दिया।स्टोलवर्थी जैकब नेटफ्लिक्स ने बुधवार सीजन 2 से प्रमुख अभिनेता को हटाया https://www.independent.co.uk/arts-entertainment/tv/news/wednesday-season-2-jenna-ortega-cast-b2540917.html 7 मई 2024 द इंडिपेंडेंट 7 मई 2024 हाइन्स व्हाइट अपनी सह-कलाकार जेना ओर्टेगा के साथ विंटर स्प्रिंग समर ऑर फॉल नामक रोमांटिक कॉमेडी में फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। डेडलाइन के अनुसार यह फिल्म दो किशोरों (ओर्टेगा और हाइन्स व्हाइट) की कहानी है जो साल के चार मौसमी दिनों में मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4007171
श्रेणी:2001 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग