411 REFERENCE · Wikipedia
चेन्नई सेंट्रल (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
चेन्नई सेंट्रलहिन्दी में डब नाम है सन् 2018 की तमिल भाषा की फिल्म है।बड़े परदे पर दमदार वापसी कर रहे हैं रजनीकांत के दामाद, जबरदस्त है फर्स्ट लुक https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/dhanush-starrer-film-vada-chennai-first-look-has-been-released 9 जुलाई 2024 अमर उजाला hi इसे वेत्रीमारन ने लिखा है और निर्देशित किया है। यह उनकी बतौर निर्देशक चौथी फिल्म है। यह पूर्व नियोजित तीन फिल्मों की शृंखला की पहली किस्त है। इसका निर्माण ए. सुबास्करन की लाइका प्रोडक्शंस, धनुष की वंडरबार फिल्म्स और वेत्रीमारन की ग्रास रूट फिल्म कंपनी ने मिलकर किया है। इसमें धनुष ने अंबू की भूमिका निभाई है।
इसमें धनुष के आलावा, एंड्रिया जेरेमिया, अमीर, समुथिरकानी, डैनियल बालाजी, किशोर, पवन, ऐश्वर्या राजेश और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।Vada Chennai: 2 साल के लंबे इंतजार के बाद परदे पर आई धनुष की ये फिल्म https://www.livehindustan.com/entertainment/film-review/story-vada-chennai-review-dhanush-and-vetri-maaran-gift-kickass-gangster-film-2226357.html 9 जुलाई 2024 हिन्दुस्तान लाइव hi इस फिल्म को पहले 13 सितंबर 2018 को गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान जारी किया जाना था। लेकिन फिर किसी कारणवश इसे 17 अक्टूबर 2018 तक के लिए टाल दिया गया। फिल्म को आलोचकों से प्रशंसा मिली। इसके निर्देशन, कथानक, संगीत, एक्शन दृश्यों और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई।Vada Chennai Movie Review: धनुष स्टारर फिल्म ‘वाडा चेन्नई’हुई रिलीज https://www.jansatta.com/entertainment/vada-chennai-movie-review-and-release-live-updates-dhanush-movie-hit-screens-worldwide-amid-huge-expectations/792178/ 9 जुलाई 2024 जनसत्ता 17 अक्टूबर 2018 hi
फिल्म में छायांकन वेलराज ने किया है। जबकि संपादन जी.बी. वेंकटेश और आर. रामर ने किया है। जबकि संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया था। 8वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में, इस फ़िल्म को कई नामांकन मिले। इसमें धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 66वें दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में फ़िल्म को तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इसमें भी धनुष ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
सन्दर्भ
श्रेणी:2018 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में