411 REFERENCE · Wikipedia
गरिमा अरोड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गरिमा अरोड़ा गरिमा अरोड़ा मुम्बई, भारत बावर्ची राहुल वर्मा भारतीय व्यंजन ली कॉर्डन ब्लू (Le Cordon Bleu), फ्रांस गा (Gaa), बैंकाक 4 मिशेलिन स्टार (4 Michelin star), विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तराँ द्वारा एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला बावर्ची चयनित (Asia's Best Female Chef by World's 50 Best Restaurants)
गरिमा अरोड़ा एक भारतीय महिला बावर्ची हैं। नवंबर, 2018 में वह मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।https://www.cnn.com/travel/article/garima-arora-indian-chef-michelin-star/index.html Chef Arora: India's first woman with a Michelin star 2018-11-16 CNN Travel 2018-11-17 enhttps://www.bbc.com/news/world-asia-india-46219876 India's first woman to win a Michelin star 2018-11-15 BBC News 2018-11-17 en-GBhttps://sugermint.com/garima-arora Garima Arora: an Indian Chef & Michelin Star Suger Mint 2023-03-28 en
आरंभिक जीवन और करियर
गरिमा मूलत: पंजाब से हैं परन्तु उनका पालन पोषण मुंबई में हुआ। बावर्ची के क्षेत्र में कदम रखने से पूर्व उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाया।
2008 में वह फ्रांस चली गईं और 2010 में स्नातक की उपाधि पेरिस के ली कॉर्डन ब्ल्यू से प्राप्त की। उन्होंने अप्रैल 2017, गा (Gaa) , बैंकाक में अपना रेस्तराँ खोलने से पहले कोपेनहेगन में नोमा के बावर्चियों गगन आनन्द, गार्डन रामसे तथा रेने रेडज़ेपी के साथ काम किया।https://edition.cnn.com/travel/article/garima-arora-indian-chef-michelin-star/index.html Chef Arora: India's first woman with a Michelin star 2018-11-16 CNN Travel 2018-11-18 en गा (Gaa) एक तीन मंजिला रेस्तराँ है जोकि पारंपरिक भारतीय शैली के व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है।https://www.cnn.com/travel/article/garima-arora-indian-chef-michelin-star/index.html Chef Arora: India's first woman with a Michelin star 2018-11-16 CNN Travel 2018-11-17 en
नवंबर 2018 में, उनके रेस्तरां को और उन्हें एक मिशेलिन स्टार से सम्मानित किया। पहली भारतीय महिला शेफ़ के रूप में यह उनके लिए विशिष्ट था।https://www.thenewsminute.com/article/garima-arora-becomes-first-indian-woman-bag-michelin-star-bangkok-restaurant-91635 Garima Arora becomes first Indian woman to bag a Michelin Star for Bangkok restaurant 2018-11-15 The News Minute 2018-11-17 मार्च 2019 में एशिया के 50 रेस्तरां की सूची में गा (Gaa) रेस्तरां ने 16वाँ स्थान प्राप्त किया। यह उनकी नयी पारी के लिए एक विशेष उपलब्धि थी।
फरवरी 2019 में, विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां द्वारा अरोड़ा को एशिया की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला बावर्ची के रूप में सम्मानित किया गया था।https://www.forbes.com/sites/cheryltiu/2019/02/28/garima-arora-the-first-indian-woman-to-receive-a-michelin-star-is-now-asias-best-female-chef-2019/ Garima Arora, The First Indian Woman To Receive A Michelin Star, Is Now Asia's Best Female Chef 2019 Tiu Cheryl Forbes en 2019-08-12https://www.cntraveller.in/story/mumbai-girl-voted-asias-best-female-chef/ Mumbai girl voted Asia's best female chef 2019-02-28 Condé Nast Traveller India en-US 2019-08-12
जून 2019 में गा (Gaa) रेस्तराँ ने दुनिया के श्रेष्ठ 50 रेस्तराँ में 95 नंबर की सूची से शुरूआत की।https://www.theworlds50best.com/list/1-50-winners#t51-100 1-50 The Worlds 50 Best Restaurants The World's 50 Best Restaurants en 2019-11-17
अगस्त 2019 में, गरिमा ने फूड फॉरवर्ड इंडियाhttps://guide.michelin.com/th/en/article/features/food-forward-india-can-experts-agree-on-indian-food Food Forward India: Can Experts Agree on Indian Food? MICHELIN Guide en 2019-11-17 की शुरूआत की, जो भविष्य में भारतीय भोजन को प्राथमिकता देने वाली एक पहल है। इसका उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, 2019 को मुंबई में हुआ था, जिसमें इन्होंने मुंबई के भारतीय खाद्य समुदाय के प्रतिभावान लोगों से मिलकर भोजन के स्वाद और गुणवत्ता को लेकर पैनल चर्चा की। वह मास्टर शेफ इंडिया (2023) में जजों में से एक हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय बावर्ची
श्रेणी:महिला बावर्ची