411 REFERENCE · Wikipedia
धान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओराय्ज़ा सैटिवा Gealypic5.JPG पादप एंजियोस्पर्म एकबीजपत्री कॉमेलिनिड पोअलेस पोआसी Oryza ओ सैटिवा ओराय्ज़ा सैटिवा
thumb|खुलना, बांग्लादेश में दो धान के खेतों के अलावा
thumb|right|धान की बाली (अनाज वाला भाग)
धान (Paddy / ओराय्ज़ा सैटिवा) एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है।
ओराय्ज़ा सैटिवा (जिसका प्रचलित नाम 'एशियाई धान' है) एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है (मात्र ४३० एम.बी.) जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है। इसे सरलता से जेनेटिकली अंतरण करने लायक होने की क्षमता हेतु जाना जाता है। यह अनाज जीव-विज्ञान में एक मॉडल जीव माना जाता है।
धान के उत्पादन के लिए भौगोलिक कारक
thumb|right|भारत में छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा धान के प्रमुख उत्पादक है
उत्पादक कटिबन्ध
तापमान -25
वर्षा -100
मिट्टी
धान के रोग
रोगों का विस्तार तापमान एवं अन्य जलवायु सम्बंधी कारको पर निर्भर करता है तथा साथ ही सस्य-क्रियाओं का भी प्रभाव पड़ता है। धान के मुख्य रोगों को उनके कारकों के आधार पर तीन भागों में बाँटा जाता है:
कवकीय रोग (Fungal)- कवक के कारण उत्पन्न रोग
बदरा (Blast)
तनागलन (Stem rot)
तलगलन एवं बकाने (Foot rot & bakanae)
पर्णच्छद गलन (Sheath rot)
पर्णच्छद अंगमारी (Sheath blight)
भूरी-चित्ती (Brown spot)
आभासी कांगियारी (False smut)
उदबत्ता (Udbatta)
जीवाणुज़ रोग (Bacterial) - जीवाणुओं के कारण उत्पन्न रोग
जीवाणुज़ पत्ती अंगमारी (Bacterial leaf blight)
जीवाणुज़ पत्ती रेखा (Bacterial leaf streak)
वाइरस रोग (Virus) - वाइरस के कारण उत्पन्न रोग
टुंग्रो (Tungro)
घासीय-वृद्धि रोग (Grassy stunt)
धान के उत्पादन का विश्व वितरण
thumb|right|विश्व में धान का उत्पादन
विश्व के २० प्रमुख धान उत्पादक देश(मिलियन मेट्रिक टन)http://faostat.fao.org/site/339/default.aspx Countries by commodity (Rice, paddy) fao.org (FAOSTAT) February 11, 2014 dead https://web.archive.org/web/20110713020710/http://faostat.fao.org/site/339/default.aspx July 13, 2011 204.3 152.6 69.0 43.7 37.8 33.9 33.0 18.0 11.5 10.7 9.4 9.3 9.0 6.4 5.9 5.1 4.8 4.0 3.8 3.5स्रोत : खाद्य एवं कृषि संगठन
धान का लावा
thumb|छत्तीसगढ़ का औषधीय धान
धान को भूनकर लावा बनाया जाता है। संस्कृत में इसे लाजा कहते हैं। इसे धान की खील भी कहा जाता है। हिन्दू त्योहारों विशेषकर नागपंचमी और दीपावली के अवसर पर यह लावा पूजा में प्रयुक्त होता है। हिन्दू विवाह संस्कार में धान को भूनकर उसके लावा से लाजाहोम करते हैं। विवाह में होने वाले सात फेरों में भाई हर फेरे के बाद धान का लावा डालता है।
गैलरी
इन्हें भी देखें
धान उत्पादन की मेडागास्कर विधि
रबी की फसल
खरीफ की फसल
ज़ायद की फसल
धान का खेत
चावल
बाहरी कड़ियाँ
धान की जैविक (ऑर्गैनिक) खेती
धान के रोग एवं उनसे बचाव (धान-ज्ञान प्रवेशद्वार)
उसर भूमि में धान की खेती
धान की नर्सरी तैयार करने का तरीका https://web.archive.org/web/20240131151126/https://khetijankari.com/how-to-prepare-paddy-nursery/ 31 जनवरी 2024 (खेती जानकारी)
धान के खरपतवार एवं उनका नियंत्रण
धान की फसल में खाद प्रबंधन https://web.archive.org/web/20230905085945/https://khetijankari.com/fertilizer-management-in-paddy-crop/ 5 सितंबर 2023
श्रेणी:कृषि
श्रेणी:अन्न
श्रेणी:ख़रीफ़ की फ़सल
श्रेणी:फ़सलें