411 REFERENCE · Wikipedia
कासगंज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कासगंज Kasganj कासगंज India Uttar Pradesh 27.806 78.645 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कासगंज ज़िला 101277 2011 भाषाएँ ब्रज भाषा प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 177 पिनकोड 207123 दूरभाष कोड 05744 UP-87 www.kasganj.in
कासगंज (Kasganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। कासगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, एटा से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर, काली नदी के किनारे स्थित एक शहर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
भारत सरकार की २०११ की जनगणना के अनुसार, कासगंज की कुल आबादी १ लाख से अधिक है, और इसका नगरीय विस्तार लगभग २,२०० वर्ग किलोमीटर पर फ़ैला हुआ है। कासगंज की सबसे विशिष्ट भौगोलिक आकृति है काली नदी जो शहर के दक्षिण से गुज़रती है, तथा, निचली गंगा नहर क़स्बे के पश्चिम से गुज़रती है।
भूगोल
कासगंज की औसत ऊँचाई १७७ मीटर (580 फ़ीट) है। यहाँ की औसत ऊंचाई समुद्र स्तर से १७७ मीटर है। काली नदी के किनारे बसा यह शहर उत्तर भारतीय मैदानों में हिमालय तराई की सामीप्यता में गंगा और यमुना के दोआब भूमि में अवस्थित है। गंगा-यमुना दोआब की जलोढ़ मृदा से भरपूर यह भूमि, दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमियों में शुमार है। तथा यहाँ की जनसँख्या, मुख्यतः कृषि, अथवा कृषि-आधारित व्यवसायों में मुलव्विस है।
मौसम
उत्तर भारत के सिन्धु-गंगा के मैदानों पर अवस्थित यह नगर उत्तरी हिमालय के तराई की सामीप्यता में अवस्थित है। इन दोनों प्राकृतिक संरचनाओं, वार्षिक वर्षा चक्र तथा सम्बंधित हवाओं का यहाँ के मौसम पर मुख्य प्रभाव पड़ता है। शीतकालीन तापमान यहाँ मद्धम होते हैं, हालाँकि यदाकदा तापमान शून्य डिग्री तक भी गिर सकता है। ग्रीष्मकालीन मौसम गर्म और सुख होता है, तथा ग्रीष्मकालीन तापमान अक्सर नियमित तौरपर ४०℃ के पार जाता है। मानसून ऋतू जून मास के अंत से सितंबर तक चलती है, जिस समय मानसून वर्षा लगभग रोज़ाना की घटना रहती है। अक्टूबर के बाद से मौसम खुशनुमा हो जाता है, और तापमान भी शीतल रहता है। तीव्र सर्दी का मौसम दिसंबर से जनवरी के अंत तक चलता है, जिसके बाद वसंत का मौसम आता है।
जनसांख्यिकी
वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार कासगंज की जनसँख्या १,०१,२४१ है, जिसमे ५३,५०७ पुरुष तथा ४७,७३४ महिलाएँ हैं। यहाँ की साक्षरता दर ७८.५६% थी। http://www.censusindia.gov.in/2011-prov-results/paper2/data_files/India2/Table_3_PR_UA_Citiees_1Lakh_and_Above.pdf Urban Agglomerations/Cities having population 1 lakh and above Provisional Population Totals, Census of India 2011 2012-07-07
आध्यात्मिक जनसांख्यिकी #Fcd116 धार्मिक पहचान प्रतिशत right हिन्दू orange 66
मुसलमान green 32
जैनी pink 1.4
अन्य† black 0.6 आध्यात्मिक संघटना
†सिख (0.2%) तथा बौद्ध अनुयायी (<0.2%)
शामिल।
शिक्षा
कासगंज ज़िले में १०७ उच्च माध्यमिक विद्यालय, ८ आईटीआई कॉलेज, एक पोलीटेक्नीक कॉलेज, ३९ डिग्री कॉलेज, ७ पोस्ट-ग्रेजुएशन कॉलेज और २ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के कॉलेज हैं।
परिवहन
कासगंज सड़कमार्ग और रेलमार्ग द्वारा अन्य शहरों और भारत के विशाल रेल-सड़क जाल से जुड़ा हुआ है। विभिन्न परिवहन साधनों द्वारा कासगंज से तक आवा-जाहि की जा सकती है। जलमार्ग और वायुमार्ग से कासगंज तक नहीं जाया जा सकता है।
सड़कमार्ग
कासगंज प्रान्तीय राजमार्ग ३३ पर अवस्थित है, जो आगरा-बदायूँ और बरेली को जोड़ता है(जिसे मथुरा-बरेली राजमार्ग) भी कहा जाता है। कासगंज जीटी रोड से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसतक एटा और सिकंदरा राव से पहुँचा जा सकता है।
कासगंज, दिल्ली से भी सड़कमार्ग(तथा रेलमार्ग) द्वारा जुड़ा हुआ है। सड़क के ज़रिये कासगंज दिल्ली से 200 किमी, आगरा से ११३ किमी, मथुरा से ११० किमी, बरेली से १०७ और राज्य की राजधानी लखनऊ से ३०० किमी की दूरी पर स्थित है। निकट नगर, अलीगढ से ६० किमी, एटा से ३२ किमी, और बदायूँ से ५६ किमी की दूरी पर स्थित है। इन जगहों पर बसों तथा अन्य परिवहन माध्यमों तक जाया जा सकता है। गंगा नदी(कछला गंगा पुल) कासगंज से २६ किमी दूर है, जबकि कछला क़स्बा, नदी के उस पार, कासगंज से ३० किमी की दूरी पर है।गूगल मैप्स Kasganj, Uttar Pradesh-207123, मैप लिंक
रेलमार्ग
मथुरा - बरेली - लखनऊ #27404E
LSTR हावड़ा की ओर
KXBHFa-L XBHF-R लखनऊ
HST कानपूर
HST फर्रुखाबाद
KXBHFa-L XBHF-R बरेली की ओर
BHF कासगंज जं०
HST अगसौली
HST सिकंदरा रोड
BHF हाथरस जं०
HST मुरसान
HST राया
KXBHFa-L XBHF-R मथुरा
LSTR नई दिल्ली की ओर
|}
कासगंज, ब्रिटिशकाल के समय से ही रेलमार्ग के ज़रिये अन्य शहरों से विराट भारतीय रेल जंजाल से जुड़ा हुआ है। कासगंज जंक्शन, कासगंज का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जोकि एक रेल त्रिमार्ग पर स्थित है। कासगंज जंक्शन लखनऊ, बरेली और मथुरा से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है, तथा कोलकाता, अहमदाबाद, मुम्बई, न्यू जलपाईगुड़ी, इत्यादि जैसे दूरगामी महानगरों की ट्रेनें भी कासगंज से गुज़रती हैं।
इन्हें भी देखें
कासगंज ज़िला
गंगा नहर
काली नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:कासगंज ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:कासगंज ज़िले के नगर
*