Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर-सोवियत राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर-सोवियत राज्य को भूतपूर्व सोवियत संघ (एफ़.एस.यू.)http://belfercenter.ksg.harvard.edu/publication/1805/managing_conflict_in_the_former_soviet_union.html मैनेजिंग कॉन्फ़्लिक्ट इन द फ़ॉर्मर सोवियत यूनियन: रशियन एंड अमेरिकन पर्सपेक्टिव 30 अक्तूबर 1997 harvard.edu 2 दिसंबर 2015 3 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160303230614/http://belfercenter.ksg.harvard.edu/publication/1805/managing_conflict_in_the_former_soviet_union.html dead के नाम से भी जाना जाता है। रूस के नज़दीकी देशों में 15 संप्रभु राज्य हैं जो सोवियत संघ के संघ गणराज्य थे। वे 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद फिर से उभरे। ये 15 गणराज्य हैं- आर्मेनिया, अज़रबैजान, बेलोरूस (अब बेलारूस), एस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिज़िया (किर्गिस्तान), लातविया, लिथुआनिया, मोल्दाविया (मोल्दोव), रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तानरिचर्ड ई. पाइप्स रॉबर्ट कॉन्केस्ट एवं जॉन सी. डिउड्नी सोवियत यूनियन https://www.britannica.com/place/Soviet-Union ब्रितानिका विश्वकोश ब्रितानिका एन्साइक्लोपीडिया 9 जून 2023 आदि। विघटन से पूर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से सोवियत गणराज्य संघ दुनिया का सबसे बड़ा देश था। इसकी सीमा में 100 से अधिक विविध राष्ट्रीयताएँ विद्यमान थीं। तीन बाल्टिक राज्य-एस्तोनिया, लातविया और लिथुआनिया-मार्च तथा मई 1990 के मध्य अपनी स्वतंत्रता की बहाली की घोषणा करके यू.एस.एस.आर. से अलग होने वाले पहले राज्य थे। शेष 12 गणराज्य बाद में अलग हो गए। इनमें से सभी 12 स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सी.आई.एस.) में शामिल हो गए और अधिकांश 12 सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सी.एस.टी.ओ.) में शामिल हो गए। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने यूरोपीय संघ और उत्तर-सोवियत संघ के राज्यों के मध्य संगठनात्मक समझौते के महत्व पर बल दिया है। भूतपूर्व सोवियत संघ के क्षेत्र के भीतर कई विवादित राज्य मौजूद हैं: पूर्वी मोल्दोवा में ट्रांसनिस्ट्रिया, उत्तरी जॉर्जिया में अबकाज़िया और दक्षिण ओसेटिया और दक्षिण-पश्चिमी अज़रबैजान में आर्ट्सख। आर्ट्सख को छोड़कर ये सभी गैर-मान्यता प्राप्त राज्य रूसी सशस्त्र समर्थन और वित्तीय सहायता पर निर्भर हैं। इन्हें भी देखें सोवियत संघ सोवियत संघ का विघटन सोवियत संघ का इतिहास (१९८५-१९९१) सन्दर्भ श्रेणी:सोवियत संघ श्रेणी:सोवियत संघ के गणतंत्र