Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केन-बेतवा लिंक परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश की सर्वप्रथम नदी अन्तराबन्धन परियोजना है, जिसका शुभारम्भ २००५ में हुआ। इस परियोजना के अन्तर्गत केन नदी और बेतवा नदी को २३१.४५ लम्बी नहर से जोड़ा जा रहा है । इस परियोजना से लभान्वित जिले टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और झांसी हैं। इसी परियोजना पर पन्ना राष्ट्रीय उद्यान प्रभावित हो रहा है। अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में जब देश की ३७ नदियों को आपस में जोड़ने का फैसला लिया गया , उनमे से एक यह भी थी। देश की इन ३७ नदियों को आपस में जोडने पर ५ लाख ६० हजार करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान लगाया गया था। यह देश की वह परियोजना है, जिसे सबसे पहले शुरू होना है। परियोजना के सर्वेक्षण कार्य पर 44 हजार करोड़ रुपये,व्यय किये जाने हैं। ६ हजार करोड़ लागत से इस परियोजना का मुख्य बाँध पन्ना टाइगर रिजर्व के ढोढन गाँव में बनना है। बाँध व नहरों के कारण सवा पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र नष्ट हो जाएगा तथा छतरपुर जिले के दस गाँव डूब जायेंगे। इन्हें भी देखें भारतीय नदी अन्तराबन्धन (Indian river linking project) बाहरी कड़ियाँ बुंदेलखंड की 'प्यास' मिटाना चाहते थे अटल, अब केन-बेतवा लिंक योजना से 'पितामह' का सपना पूरा करेंगे मोदी! केन-बेतवा लिंक परियोजना: नहीं सूखेंगी नदी, न प्यासी रहेगी जिंदगी, जानें- क्या है सरकार की पूरी प्लानिंग श्रेणी:भारत की परियोजनाएँ