Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंग्रेज़ीकरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|संयुक्त राज्य अमेरिका तथा UK के ध्वजों का एक संयुक्त रूप। ये वे दो राष्ट्र हैं जिन्हों ने विश्वभर में अँग्रेज़ी के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभायी है। अँग्रेज़ीकरण (ब्रिटिश अँग्रेज़ी — Englishisation , अमेरिकी अँग्रेज़ी — Englishization 0.5) से अभिप्राय अन्य भाषाओं में अंग्रेज़ी भाषा के प्रभावों के प्रवेश से है। विश्वभाषा के रूप में अंग्रेज़ी ने अन्य भाषाओं पर अत्यन्त महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसके परिणामस्वरूप अनेक भाषाओं ने अंग्रेज़ी से शब्दावली अथवा व्याकरण उधार लिये हैं अथवा अंग्रेज़ी शब्दों पर आधारित कैल्क (शब्द प्रतिरूप) रूपों का निर्माण किया है।https://books.google.com/books?id=s6BYrnD1XPMC&pg=PA253 World Englishes: Critical Concepts in Linguistics Bolton Kingsley Kachru Braj B. 2006 Taylor & Francis 978-0-415-31509-8 अंग्रेज़ीकरण प्रायः पाश्चात्य संस्कृति के प्रसार के साथ जुड़ा हुआ माना जाता है, और इसके कारण अनेक भाषाओं में अंग्रेज़ी के साथ व्यापक कोड-मिश्रण तथा अंग्रेज़ी की नयी-नयी शैलियों का उद्भव हुआ है।https://onlinelibrary.wiley.com/doi/book/10.1002/9781405198431 The Encyclopedia of Applied Linguistics 30 January 2013 Wiley 978-1-4051-9473-0 Chapelle Carol A. 1 10.1002/9781405198431.wbeal0550.pub2 236410953 अन्य भाषाओं ने अंग्रेज़ी के सम्पर्क से नये साहित्यिक विधाओं का भी सृजन किया है, और इस परस्पर क्रिया से विविध प्रकार के “भाषिक खेल” भी विकसित हुए हैं।https://books.google.com/books?id=Pf7IAQAAQBAJ World Englishes in Asian Contexts Kachru Yamuna Nelson Cecil L. 1 April 2006 Hong Kong University Press 978-962-209-755-1 अनुवाद के माध्यम से अन्य भाषाओं में अंग्रेज़ी सामग्री की अत्यधिक मात्रा पहुँचने के कारण भी अंग्रेज़ीकरण सूक्ष्म रूपों में घटित हुआ है। विश्व-स्तर पर अंग्रेज़ीकरण का प्रथम व्यापक प्रसार ब्रितानवी साम्राज्य के विस्तार तथा अमरीकी सांस्कृतिक प्रभाव के कारण हुआ, क्योंकि अंग्रेज़ी भाषा ने ऐतिहासिक रूप से ब्रितान्य के उपनिवेशों के प्रशासन में प्रमुख भूमिका निभायी थी और आधुनिक वैश्वीकरण की लहर में भी इसका महत्त्व अत्यधिक है।Khan Mansoor Ahmed The Future of English by David Graddol https://www.academia.edu/12529756 अंग्रेज़ीकरण का एक कारण यह भी है कि अनेक भाषाओं में आधुनिक प्रौद्योगिकियों अथवा वैज्ञानिक अवधारणाओं के लिये उपयुक्त शब्दावली का अभाव था। दूसरा कारण यह है कि अंग्रेज़ी को प्रायः एक प्रतिष्ठित भाषा माना जाता है, जो वक्ता की शिक्षितता अथवा सामाजिक स्थिति को सूचित करती है अथवा उसे उन्नत करती है। कुछ परिस्थितियों में अंग्रेज़ीकरण का टकराव भाषिक शुद्धतावाद अथवा अन्य प्रतिष्ठित भाषाओं के प्रभाव से भी होता है। इसका एक उदाहरण विवादास्पद हिन्दुस्तानी भाषा है, जो अंग्रेज़ीकृत रूप में हिंग्लिश और उर्दिश बन जाती है; परन्तु कुछ लोग उपनिवेशवादी अंग्रेज़ी-सम्बद्धताओं के प्रतिरोधस्वरूप इसे संस्कृतनिष्ठ अथवा फ़ारसीनिष्ठ बनाने का प्रयास या कोशिश करते हैं।https://books.google.com/books?id=s6BYrnD1XPMC&pg=PA253 World Englishes: Critical Concepts in Linguistics Bolton Kingsley Kachru Braj B. 2006 Taylor & Francis 978-0-415-31509-8 विश्व परिदृश्य अंगूठाकार|१९४३ की बॉलिवुड (बॉम्बे + हॉलीवुड) चलचित्र (फ़िल्म) क़िस्मत का एक प्रकाशन चित्र, जिसमें चलचित्र का नाम तीन भिन्न लिपियों, रोमन, देवनागरी तथा उर्दू, में अंकित है। (हण्टेरियन लिप्यन्तरण: qismat) एशिया दक्षिण एशिया दक्षिण एशिया में अंग्रेज़ी को कुछ सीमा तक इस कारण स्वीकार किया गया है कि यह किसी एक जातीय समुदाय से सम्बद्ध नहीं है, अर्थात् यह क्षेत्रीय दृष्टि से तटस्थ है। इसने भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर आव्रजन को सुगम बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है, और तकनीकी क्षेत्रों में प्रयुक्त शब्दावली का बड़ा भाग इसी से आता है; यहाँ तक कि जब अंग्रेज़ी शब्दों के स्थान पर संस्कृतनिष्ठ शब्द गढ़े गये हैं, तब भी वे प्रायः अंग्रेज़ी शब्दों के कैल्क रूप ही होते हैं। Shibata Ayako 2009 Englishization in Asia: Language and Cultural Issues http://www.tandfonline.com/doi/abs/10.1080/13488678.2009.10801262 Asian Englishes 12 2 84–87 10.1080/13488678.2009.10801262 1348-8678 154078463 subscriptionhttps://books.google.com/books?id=s6BYrnD1XPMC&pg=PA278 World Englishes: Critical Concepts in Linguistics Bolton Kingsley Kachru Braj B. 2006 Taylor & Francis 978-0-415-31509-8Revisiting the Making of Hindi as a 'National' Language Ganpat Teli, M.Phil. कैल्क का एक उदाहरण “अन्तरजाल” शब्द है, जिसका अर्थ ‘इण्टरनेट’ होता है। इसमें “अन्तर” का अर्थ अंग्रेज़ी inter के समान है, और “जाल” का अर्थ अंग्रेज़ी net के अनुरूप है। इस प्रकार यह शब्द पूर्णतः देसी अवयवों से निर्मित होते हुए भी अंग्रेज़ी संरचना का प्रतिरूप प्रस्तुत करता है, और आधुनिक तकनीकी शब्दावली को भारतीय भाषिक-संवेदना के अनुकूल बनाने का एक सुगठित उदाहरण माना जाता है। भारत में अंग्रेज़ शासन की प्रकृति और दीर्घावधि के कारण अनेक अंग्रेज़ी शब्द सैन्य परम्परा से उत्पन्न हैं अथवा आज के अंग्रेज़ी भाषी विश्व में अपेक्षाकृत अप्रचलित हो चुके हैं। दक्षिण पूर्व एशिया पश्चिम एशिया पूर्वी एशिया अफ़्रीका अमेरिका उत्तरी अमेरिका लातिनी अमेरिका और कैरेबियन यूरोप ओशिनिया सम्बन्धित विषय पश्चिमीकरण अमेरिकीकरण फ़्रान्सिकरण सन्दर्भ श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:हिंग्लिश