411 REFERENCE · Wikipedia
बाख़्त्री भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|कुषाण सम्राट कनिष्क का सन् 150 ई॰ के लगभग ज़र्ब किया गया सिक्का, जिसपर बाख़्त्री में लिखा है xbc ϷΑΟΝΑΝΟϷΑΟ ΚΑΝΗϷΚΙ ΚΟϷΑΝΟ, शाओनानोशाओ कनिष्की कोशानो', अर्थात् 'शहंशाह कनिष्क कुषाण'
बाख़्त्री (फ़ारसी: fa باختری) या बॅक्ट्रियाई (Bactrian), प्राचीनकाल में मध्य एशिया के बाख़्त्र क्षेत्र में बोली जाने वाली एक पूर्वी ईरानी भाषा थी जो समय के साथ विलुप्त हो गई। भाषावैज्ञानिक दृष्टिकोण से बाख़्त्री के पश्तो, यिदग़ा और मुंजी भाषाओँ के साथ गहरे सम्बन्ध हैं। यह प्राचीन सोग़दाई और पार्थी भाषाओं से भी मिलती-जुलती थी। बाख़्त्री को लिखने के लिया अधिकतर यूनानी लिपि प्रयोग की जाती थी, इसलिए इस कभी-कभी 'यूनानी-बाख़्त्री' (या फिर 'ग्रेको-बॅक्ट्रियाई') भी कहा जाता है।History of civilizations of Central Asia https://web.archive.org/web/20160417213652/https://books.google.com/books?id=9U6RlVVjpakC 17 अप्रैल 2016, Vadim Mikhaĭlovich Masson, UNESCO, 1994, ISBN 978-92-3-102846-5, ... The importance of Hellenism in Central Asia may be best illustrated by the fact that the Greek alphabet was adopted to write the Bactrian language ... उत्तर भारत पर राज करने वाला कुषाण वंश भी इस भाषा को इस्तेमाल करता था इसलिए इसे कभी-कभी 'कुषाण भाषा' या 'कुषाणी-बाख़्त्री' भी कहते हैं।
इन्हें भी देखें
पूर्वी ईरानी भाषाएँ
बाख़्त्र
रबातक शिलालेख
सोग़दा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पूर्वी ईरानी भाषाएँ
श्रेणी:ईरानी भाषाएँ
श्रेणी:विलुप्त भाषाएँ
श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास