411 REFERENCE · Wikipedia
बाल ठाकरे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख वंदनीय श्री बाळासाहेब ठाकरे Bal Thackeray at 70th Master Dinanath Mangeshkar Awards (1) (cropped).jpg १९२६ ०१ २३ पूना,Arnold P. Kaminsky Roger D. Long इंडिया टुडे: An Encyclopedia of Life in the Republic: An Encyclopedia of Life in the Republic http://books.google.cna aaccceerruees
=PA694 7 सितंबर 2012 30 सितंबर 2011 ABC-CLIO 978-0-313-37463-0 694 जून 2020 InternetArchiveBot बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज १७ नवम्बर २०१२ मुंबई, भारत मुंबई, भारत शिव सेना के संस्थापक शिव सेना मीना ठाकरे बिन्दुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे,उद्धव ठाकरे
बाल केशव ठाकरे (२३ जनवरी १९२६ - १७ नवम्बर २०१२)http://www.bhaskar.com/article/NAT-all-about-thackeray-family-4043210-NOR.html 6 महीने के भीतर बेटे, पत्नी को खोने के बाद टूट गए थे ठाकरे दैनिक भास्कर १७ नवम्बर २०१२ १९ नवम्बर २०१२ https://web.archive.org/web/20121119120742/http://www.bhaskar.com/article/NAT-all-about-thackeray-family-4043210-NOR.html 19 नवंबर 2012 live भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर मराठीवादी दल का गठन किया था। उन्हें लोग बालासाहेब ठाकरे भी कहते थे। वे मराठी में सामना नामक समाचार-पत्र निकालते थे।Ram Puniyani Contours of Hindu Rashtra: Hindutva, Sangh Parivar, and Contemporary Politics http://books.google.com/books?id=KblMm_JZzEEC&pg=PA123 14 नवम्बर 2012 1 जनवरी 2006 Gyan Publishing House 978-81-7835-473-6 123 https://web.archive.org/web/20131206200821/http://books.google.com/books?id=KblMm_JZzEEC&pg=PA123 6 दिसंबर 2013 live
ठाकरे ने अपने जीवन का सफर एक कार्टूनिस्ट के रूप में शुरू किया था। पहले वे अंग्रेजी अखबारों के लिये कार्टून बनाते थे। बाद में उन्होंने सन १९६० में मार्मिक के नाम से अपना एक स्वतन्त्र साप्ताहिक अखबार निकाला और अपने पिता केशव सीताराम ठाकरेजी के राजनीतिक दर्शन को महाराष्ट्र में प्रचारित व प्रसारित किया। सन् १९६६ में उन्होंने शिव सेना की स्थापना की।Kaminsky Arnold P. Long Roger D. इंडिया टुडे: An Encyclopedia of Life in the Republic 2011 ABC-CLIO 978-0-313-37462-3 693–4 illustrated
मराठी भाषा में सामना के अतिरिक्त उन्होंने हिन्दी भाषा में दोपहर का सामना नामक अखबार भी निकाला। इस प्रकार महाराष्ट्र में हिन्दी व मराठी में दो-दो प्रमुख अखबारों के संस्थापक ठाकरे ही थे।http://www.wan-press.org/3may/2000/profiles/IndiaGoenka.html India WAN-IFRA 30 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20150410095734/http://www.wan-press.org/3may/2000/profiles/IndiaGoenka.html 10 अप्रैल 2015 live हिंदूवादी विचार के कारण वे अखबार की सुर्खियों में बने रहते थे। १७ नवम्बर २०१२ को मुम्बई में अपने मातोश्री आवास पर दोपहर ३ बजकर ३३ मिनट पर उन्होंने अन्तिम साँस ली।
संक्षिप्त जीवन
बाल ठाकरे का जन्म २३ जनवरी १९२६ को पुणे में केशव सीताराम ठाकरे के यहाँ एक प्रबुद्ध चंद्रसेनिय कायस्थ प्रभु परिवार में हुआ था। Comparative Studies of South Asia, Africa and the Middle East South Asia Bulletin http://books.google.com/books?id=3-AUAQAAIAAJ 16 2 116 15 नवम्बर 2012 1996 University of California, Los Angeles https://web.archive.org/web/20140502032613/http://books.google.com/books?id=3-AUAQAAIAAJ 2 मई 2014 live वे लेखक थे। उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी भाषी लोगों को संगठित करने के लिये संयुक्त मराठी चलवल (आन्दोलन) में प्रमुख भूमिका निभायी थी।
बाल ठाकरे का विवाह मीना ठाकरे से हुआ था। उनसे उनके तीन बेटे हुए-बिन्दुमाधव, जयदेव और उद्धव ठाकरे।A political saga of a cartoonist http://www.andhrawishesh.com/home/hot-buzz/34781-a-political-saga-of-a-cartoonist.html 17 नवम्बर 2012 Andhra Wishesh 15 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121119075523/http://www.andhrawishesh.com/home/hot-buzz/34781-a-political-saga-of-a-cartoonist.html 19 नवंबर 2012 dead उनकी पत्नी मीना और सबसे बड़े पुत्र बिन्दुमाधव का १९९६ में निधन हो गया।IANS Shiv Sena chief Bal Thackeray passes away http://www.ianslive.in/index.php?param=news/Thackerays_health_improving_Shiv_Sena-390666/TopStory/30 17 नवम्बर 2012 IANS 17 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20141203055045/http://www.ianslive.in/index.php?param=news%2FThackerays_health_improving_Shiv_Sena-390666%2FTopStory%2F30 3 दिसंबर 2014 dead
बतौर आजीविका उन्होंने अपना जीवन मुंबई के प्रसिद्ध समाचारपत्र फ्री प्रेस जर्नल में कार्टूनिस्ट के रूप में प्रारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और १९६० में अपने भाई के साथ एक कार्टून साप्ताहिक मार्मिक की शुरुआत की।http://raviwar.com/dailynews/d2774_bal-thackeray-and-shiv-sena-20121115.shtml https://web.archive.org/web/20121117123358/http://raviwar.com/dailynews/d2774_bal-thackeray-and-shiv-sena-20121115.shtml 17 नवंबर 2012 बाल ठाकरे के बाद शिव सेना
राजनीतिक जीवन
१९६६ में उन्होंने महाराष्ट्र में शिव सेना नामक राजनैतिक संगठन की स्थापना की थी। हालांकि शुरुआती दौर में बाल ठाकरे को अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन अंततः उन्होंने शिव सेना को सत्ता की सीढ़ियों पर पहुँचा ही दिया। १९९५ में भाजपा-शिवसेना के गठबन्धन ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई थी। हालांकि २००५ में उनके बेटे उद्धव ठाकरे को अतिरिक्त महत्व दिये जाने से नाराज उनके भतीजे राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ दी थी और २००६ में अपनी नई पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' बना ली। बाल ठाकरे अपने उत्तेजित करने वाले बयानों के लिये जाने जाते थे और इसके कारण उनके खिलाफ सैकड़ों की संख्या में मुकदमे दर्ज किये गये थे।
खराब स्वास्थ्य और मृत्यु
बाल ठाकरे को उनके निरन्तर खराब हो रहे स्वास्थ्य के चलते साँस लेने में कठिनाई के कारण २५ जुलाई २०१२ को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। http://www.thehindu.com/news/national/article3679670.ece Bal Thackeray in hospital 25 जुलाई 2012 17 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120926190025/http://www.thehindu.com/news/national/article3679670.ece 26 सितंबर 2012 live १४ नवम्बर २०१२ को जारी बुलेटिन के अनुसार जब उन्होंने खाना पीना भी त्याग दिया तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाकर उनके निवास पर ले आया गया और घर पर ही सारी चिकित्सकीय सुविधायें जुटाकर केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) के सहारे जिन्दा रखने का प्रयास किया गया था।http://timesofindia.indiatimes.com/india/Bal-Thackeray-on-oxygen-not-eating-anything/articleshow/17214029.cms Bal Thackeray on oxygen, not eating anything 14-11-2012 https://web.archive.org/web/20121116152129/http://timesofindia.indiatimes.com/india/Bal-Thackeray-on-oxygen-not-eating-anything/articleshow/17214029.cms 16 नवंबर 2012 live उनके चिन्ताजनक स्वास्थ्य की खबर मिलते ही उनके समर्थकों व प्रियजनों ने उनके मातोश्री आवास पर, जहाँ अन्तिम समय में उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था, पहुँचना प्रारम्भ कर दिया।http://www.dnaindia.com/mumbai/report_shiv-sainiks-shut-shops-in-mumbai_1764720 Shiv Sainiks shut shops in Mumbai Dnaindia.com 15 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20121118053129/http://www.dnaindia.com/mumbai/report_shiv-sainiks-shut-shops-in-mumbai_1764720 18 नवंबर 2012 live चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय-गति के बन्द हो जाने से हुई थी।Bal Thackeray passes away https://web.archive.org/web/20130116010611/http://www.thehindu.com/news/states/other-states/bal-thackeray-passes-away/article4105003.ece 16 जनवरी 2013 thehindu.com. Retrieved 17 नवम्बर 2012Shiv Sena chief Bal Thackeray, champion of Maharashtra's cause, dies at 86 https://web.archive.org/web/20121211181909/http://www.hindustantimes.com/India-news/Mumbai/Shiv-Sena-chief-Bal-Thackeray-champion-of-Maharashtra-s-cause-dies/Article1-960537.aspx 11 दिसंबर 2012 hindustantimes.com. Retrieved 17 नवम्बर 2012
भारत के प्रधानमन्त्री डॉ॰ मनमोहन सिंह ने उनकी मृत्यु पर भेजे शोक-सन्देश में कहा - "महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहेब ठाकरे का योगदान अतुलनीय था। उसे भुलाया नहीं जा सकता।" लोक सभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया था।http://in.news.yahoo.com/pm-condoles-passing-away-balasaheb-thackeray-141129028.html संग्रहीत प्रति 17 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20150611150816/https://in.news.yahoo.com/pm-condoles-passing-away-balasaheb-thackeray-141129028.html 11 जून 2015 live
शिवाजी मैदान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी थी। इस अवसर पर लालकृष्ण आडवानी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, मेनका गांधी, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार के अतिरिक्त अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी भी मौजूद थे।
फिल्म
बालकडू २०१५ की मराठी भाषा की फिल्म है, जो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरेजीं के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरित है। इस फिल्म की निर्माता स्वप्ना पाटकर है और अतुल काले द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में बाल ठाकरे की आवाज को उपयोग किया गया था। बाला ठाकरे को श्रद्धांजलि स्वरुप फिल्म को उनके जन्मदिन २३ जनवरी को रिलीज किया गया था। वर्ष २०१९ में एक हिंदी फिल्म उनके जन्मदिन पर रिलीज हुई थी। जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बाल ठाकरे का रोल किया था तथा अमृता राव ने उनकी पत्नी मीना ठाकरे का रोल किया था।Mihir Bhanage A biopic on Balasaheb Thackeray? http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/marathi/movies/news/A-biopic-on-Balasaheb-Thackeray/articleshow/45592141.cms टाइम्स ऑफ़ इंडिया 10 January 2015 21 December 2014 https://web.archive.org/web/20180905150712/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/marathi/movies/news/A-biopic-on-Balasaheb-Thackeray/articleshow/45592141.cms 5 सितंबर 2018 live
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय कार्टूनिस्ट
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:1926 में जन्मे लोग
श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनीतिज्ञ