411 REFERENCE · Wikipedia
स्टीवन स्पिलबर्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्टीवन स्पिलबर्ग MKr25425 Steven Spielberg (Berlinale 2023).jpg 2023 में स्पीलबर्ग स्टीवन एलन स्पिलबर्ग 1946 12 18 सिनसिनाटी, ओहायो संयुक्त राज्य अमेरिका कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉन्ग बीच (बी.ए.) फिल्म निर्देशक फिल्म निर्माता पटकथा लेखक 1969–वर्तमान डेमोक्रैटिक पार्टी एमी इरविंग November 1985 1989 divorced केट कैपशॉ October 12, 1991 Steven Spielberg Signature.svg
स्टीवन एलन स्पिलबर्ग (जन्म: 18 दिसम्बर 1946) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, स्पिलबर्ग की कुल कमाई 3.1 बिलियन डालर है। वर्ष 2006 में प्रीमियर पत्रिका ने उन्हें फिल्म जगत का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति निरुपित किया था। टाइम पत्रिका ने उन्हें शताब्दी के सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बीसवीं शताब्दी के अंत में लाइफ ने उन्हें उनकी पीढ़ी का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार दिया था।
चार दशकों के क्रियाशील जीवन में स्पिलबर्ग की फिल्मों ने अलग-अलग विचारधारा वाली अलग-अलग पीढ़ियों को अलग तरह से छुआ है। स्पिलबर्ग को 1993 में फिल्म सिंडलर्स लिस्ट के लिए और 1998 में सेविंग प्राइवेट रेयन के लिए बेस्ट डायरेक्टर के एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्पिलबर्ग की तीन फिल्मों, जास (1975), ई.टी. द एक्स्ट्रा टेरिस्टीरियल (1982) और जुरासिक पार्क (1993) ने अपने-अपने समय के हिसाब से बाक्स आफिस पर आमदनी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
उन्हें 8 अक्टूबर 2009 को उनकी फिल्मों में मानव प्रयासों के कारण लिबर्टी मेडल पुरस्कार प्रदान किया गया।
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक
श्रेणी:फ़िल्म निर्माता
श्रेणी:अमेरिका के लोग