Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मातृवंश समूह ऍल३

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल३ या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L3 एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश की मानव इतिहास में बहुत ही अहम भूमिका रही है, क्योंकि जब मनुष्य अफ़्रीका के अपने जन्मस्थल से पहली बार निकले तो जो महिला या महिलाएँ अफ़्रीका से बाहर निकलीं वे इसी की वंशज थी। अफ़्रीका के महाद्वीप से बाहर विश्व-भर में मिलने वाले जितने भी मातृवंश हैं, वे सब इसी मातृवंश समूह ऍल३ से उत्पन्न हुई शाखाएँ हैं।Behar Doron M. Villems Richard Soodyall Himla Blue-Smith Jason Pereira Luisa Metspalu Ene Scozzari Rosaria Makkan Heeran Tzur Shay The Dawn of Human Matrilineal Diversity https://archive.org/details/sim_american-journal-of-human-genetics_2008-05_82_5/page/1130 The American Journal of Human Genetics 82 5 1130–40 2008 10.1016/j.ajhg.2008.04.002 18439549 मातृवंश समूह ऍल३ के सीधे वंशज (यानि इसकी बड़ी ग़ैर-अफ़्रीकी उपशाखाओं के नहीं) ज़्यादातर पूर्वी अफ़्रीका में मिलते हैं, जैसे की इथियोपिया और सोमालिया में। अनुमान है के जिस स्त्री से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ८४,००० से १०४,००० वर्ष पहले पूर्वी अफ़्रीका की निवासी थी।Gonder M. K. Mortensen H. M. Reed F. A. De Sousa A. Tishkoff S. A. Whole-mtDNA Genome Sequence Analysis of Ancient African Lineages Molecular Biology and Evolution 24 3 757–68 2006 17194802 10.1093/molbev/msl209Salas A The Making of the African mtDNA Landscape https://archive.org/details/sim_american-journal-of-human-genetics_2002-11_71_5/page/1082 The American Journal of Human Genetics 71 5 1082–111 2002 10.1086/344348 12395296 अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं। इन्हें भी देखें मनुष्य मातृवंश समूह वंश समूह सन्दर्भ श्रेणी:वंश समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना