Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थल इनायतपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थल इनायतपुर उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के जनपद बुलंदशहर की तहसील व विकास खंड स्याना का एक त्यागी बाहुल्य गांव है । जाट बिरादरी का एक छोटा माजरा कटैल भी इसी ग्रामसभा से सम्बद्ध है । गांव की सीमा मुख्य रूप से महाव (2 किमी), करौठी (2 किमी), बड्डढा वाजिदपुर (2 किमी), सहानपुर (3 किमी), चित्तोना अलीपुर (3 किलोमीटर) तथा निखोब (2 किमी ) से सटी हुई है । यह जिला मुख्यालय बुलंदशहर से उत्तर की ओर 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्याना से 6 किमी , राज्य की राजधानी लखनऊ से 409 किमी की दूरी पर स्थित है । इसके पश्चिम में भवन बहादुर नगर ब्लॉक, उत्तर में सिम्भावली ब्लॉक , दक्षिण में ऊंचागांव तथा लखावटी ब्लॉक स्थित हैं । यह हापुड, बुलंदशहर, गढ़ मुक्तेश्वर जैसे शहरों के नजदीक हैं। ग्रामसभा की वर्तमान में कुल आबादी लगभग ढाई हजार है । गांव का साक्षरता प्रतिशत 72 प्रतिशत है । गांव तक पहुंचने का मुख्य साधन सड़क मार्ग ही है । मुख्य बस स्टॉप काला आम है । गांव आम तथा गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है । साथ ही गांव में प्राचीन शिव मंदिर स्थित बाबा रामगिरी जी महाराज का पवित्र समाधी स्थल है जो मनोकामना पूर्ण करने के लिए सुदूर तक प्रख्यात है । गांव में एक अन्य मंदिर और सिरडी साईं बाबा का मंदिर भी स्थापित है ।